इन 6 टिप्स से पता चलती है खरबूजे की मिठास, खरीदने से पहले जरूर जानें 6 Simple tips to choose the right muskmelon You Must Know, खाना - Hindustan
More

इन 6 टिप्स से पता चलती है खरबूजे की मिठास, खरीदने से पहले जरूर जानें

खरबूजे का स्वाद उसके मीठे और रसीलेपन में ही होता है। लेकिन कई बार ऐसा होता है कि खरबूज दिखने में अच्छे लगते हैं लेकिन बेस्वाद होते हैं। गर्मी के मौसम में इस मौसमी फल को खरीदने की 6 टिप्स जानें। 

Wed, 8 April 2026 12:56 PMAvantika Jain लाइव हिन्दुस्तान
share
इन 6 टिप्स से पता चलती है खरबूजे की मिठास, खरीदने से पहले जरूर जानें

गर्मियों के मौसम में आने वाला रसदार और मीठा फल खरबूजा सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसे बहुत से लोग फल की तरह खाना तो कुछ लोग शेक बनाकर पीना पसंद करते हैं। खरबूजे का असली स्वाद उसके मीठेपन से ही आता है। कई बार फल वाले के पास ढेरों खरबूजे होते हैं, लेकिन क्या सभी मीठे होते हैं? अगर आप मीठा-रसदार खरबूजा खरीदना चाहते हैं तो यहा बताई 6 टिप्स को जरूर जानें। ये सारी टिप्स आपको बेस्ट खरबूजा खरीदने में मदद कर सकती हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:एयरफ्रायर इस्तेमाल करने से पहले जान लें 5 टिप्स, नहीं आएगी कोई दिक्कत

मीठा खरबूजा खरीदने की 6 टिप्स

1) खुशबू से पहचानें

खरबूजे की मिठास का पता लगाने के लिए उसकी खुशबू काफी है। इसे खरीदने से पहले हमेशा खुशबू चेक करने से शुरुआत करें। खरबूज से अगर हल्की मीठी खुशबू आ रही है तो ये समझ लें कि खरबूजा पका हुआ है। लेकिन कोई खुशबू न आने का मतलब है कि खरबूजा कच्चा हो सकता है।

2) दबाकर देखें

खरबूजा सही है या नहीं इसका पता लगाने के लिए ऊपर के हिस्से को हल्के से दबाकर देखें। यह थोड़ा नरम होना चाहिए। यदि यह बहुत ज्यादा सख्त है, तो ये कच्चा हो सकता है। इस बात का ध्यान रखें कि अगर यह बहुत नरम है, तो अंदर से खराब हो सकता है।

3) रंग पर करें गौर

खबूजा दो तीन रंगों में आता है। अच्छा खरबूजा जिसे अधिकतर घरों में खाया जाता है वह सुनहरा या पीला होता है। आप भी मीठे रसीले खरबूजे खाना चाहते हैं तो इस रंग का देखें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मीठा और पका तरबूज कैसे पहचानें? इन 5 आसान टिप्स से चुनें सबसे स्वादिष्ट

4) टेक्सचर

खरबूजे पर बाहरी जालीदार पैटर्न होता है। जो अच्छे खरबूजे का पता लगाने के लिए बेस्ट है। मोटी, उभरी हुई जाली वाला खरबूजा मीठे फल का संकेत होता है। अगर स्किन त्वचा बहुत चिकनी या चपटी दिखती है, तो खरबूजे में मिठास की कमी हो सकती है।

5) वजन से लगाएं पता

खरबूजा अच्छा है या नहीं इसका पता वजन से लगाया जा सकता है। मीडियम साइज वाला भारी खरबूजा अक्सर ज्यादा रसदार होता है।

6) डंठल का रंग

खरबूजा बेल से जुड़ा होता है इसलिए इसके टॉप यानी डंठल से भी खरबूजे की मिठास का पता लगा सकते हैं। सूखा, थोड़ा धंसे हुए डंठल वाला खरबूजा आमतौर पर ठीक से पका हुआ होता है। जबकि हरा या ताजा दिखने वाले डंठल का मतलब है कि इसे समय से पहले तोड़ लिया गया था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:एकदम नया जैसा चमकेगा माइक्रोवेव ओवन, बस सफाई के लिए अपनाएं ये आसान हैक्स

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।