सालों से साफ नहीं हुए गैस बर्नर मिनटों में हो जाएंगे नए जैसे, बस क्लिनिंग के लिए अपनाएं ये हैक Simple Hack to clean gas burners its Plate and stands, खाना - Hindustan
More

सालों से साफ नहीं हुए गैस बर्नर मिनटों में हो जाएंगे नए जैसे, बस क्लिनिंग के लिए अपनाएं ये हैक

गैस बर्नर अगर सालों से साफ नहीं हुआ है तो इसे साफ करने के लिए आपको यहां बताए हैक को अपनाना चाहिए। ये सिंपल हैक गैस बर्नर को मिनटों में साफ कर सकता है। 

Sat, 4 April 2026 11:26 AMAvantika Jain लाइव हिन्दुस्तान
share
सालों से साफ नहीं हुए गैस बर्नर मिनटों में हो जाएंगे नए जैसे, बस क्लिनिंग के लिए अपनाएं ये हैक

हर घर की किचन में गैस स्टोव का इस्तेमाल किया जाता है। वैसे तो किचन क्लिनिंग करते समय लोग गैस स्टोव को तो साफ करते हैं लेकिन इसके बर्नर सालों साल साफ नहीं होते हैं। अगर ये बर्नर सालों तक साफ नहीं होते हैं तो इस पर कार्बन जम जाता है, जिसकी वजह से गैस फ्लो में दिक्कत होती है और कुकिंग के समय असमान हीट निकलती है। ऐसे में इसकी सफाई करना बहुत जरूरी है। यहां शशांक अलशी द्वारा बताए हैक के बारे में बता रहे हैं जिसे अपनाकर आप गैस बर्नर को नए की तरह चमका सकते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:साफ सफाई से जुड़ी 5 आदतें घर को बनाती हैं गंदा, आज ही छोड़ें

सबसे पहले क्या करें?

सबसे पहले बर्नर को उठाएं और इसके ब्रास पार्ट की सफाई पहले करें। इसके लिए बर्नर को एक कटोरी में रखें और फिर इस पर सिट्रिक एसिड और ईनो डालें। अंत में गर्म पानी से इस कटोरी को भर दें। 10 से 15 मिनट ऐसे ही रखने के बाद आप देखेंगे की बर्नर थोड़ा बहुत साफ हो चुका है। साइट्रिक एसिड जमे हुए कार्बन और ग्रीस को तोड़ने में मदद करता है। ईनो एसिड के साथ मिलकर बुलबुले छोड़ता है, जो बिना जोर से रगड़े बर्नर के छोटे छेदों से जिद्दी गंदगी को ढीला कर देते हैं।

पानी से निकालने के बाद क्या करें?

बर्नर को इस मिक्स वाले पानी से निकालने के बाद एक खराब टूथ ब्रश लें और फिर इसे सभी तरफ से ब्रश से अच्छे से साफ करें। आप देखेंगे की बर्नर पहले से काफी साफ हो गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मिनटों में भाग जाएगी बाथरूम की गंदी बदबू, बस सफाई के साथ अपनाएं ये असरदार हैक्स

बर्नर के स्टैंड को भी करें साफ

बर्नर के स्टैंड और प्लेट को साफ करने के लिए भी एक चौड़ी कटोरी में इन्हें रखें और फिर इस पर सिट्रिक एसिड और ईनो डालें। अंत में गर्म पानी से बर्तन को भर दें। फिर बर्नर की तरह से ही इसे भी ब्रश से साफ करें।

टिप

सफाई के बाद इसे पानी से धोकर पूरी तरह सुखा लें और फिर वापस लगा दें। साफ बर्नर न सिर्फ देखने में अच्छा लगता है, बल्कि इससे आपका स्टोव बेहतर काम करता है और गैस की बचत भी होती है।

गैस बर्नर की सफाई कैसे करें

- गैस बर्नर कार्बन जमाव को हटाता है, जो गैस फ्लो को ब्लॉक करता है।

-एलपीजी की बचत करता है।

- खाना पकाते समय असमान हीट को रोकता है।

-बर्नर के छिद्रों में जमा गंदगी या धूल की वजह से पीली/नारंगी लौ निकलती है,लेकिन सफाई के बाद ये दिक्कत दूर हो जाती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गैस सिलेंडर की बचत के लिए 5 सिंपल हैक्स, सेहत पर भी नहीं होगा गलत असर

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।