इंडक्शन पर कुकिंग हो जाएगी आसान, जानें कैसे बनाएं हर बर्तन इंडक्शन फ्रेंडली how to identify induction cookware useful hack to make any utensil induction friendly, खाना - Hindustan
More

इंडक्शन पर कुकिंग हो जाएगी आसान, जानें कैसे बनाएं हर बर्तन इंडक्शन फ्रेंडली

Hack to use any utensils on Induction: एलपीजी सिलेंडर कम खर्च हो इस चक्कर में इंडक्शन तो खरीद लिया है। लेकिन इन पर सारे बर्तन का इस्तेमाल कैसे होगा, तो जानें कौन से बर्तन यूज होंगे और कमाल का हैक जिससे किसी भी कुकर, कड़ाही को इंडक्शन पर कुकिंग के लिए यूज कर सकेंगे।

Sun, 15 March 2026 12:19 PMAparajita लाइव हिन्दुस्तान
share
इंडक्शन पर कुकिंग हो जाएगी आसान, जानें कैसे बनाएं हर बर्तन इंडक्शन फ्रेंडली

एलपीजी की किल्लत के बीच काफी सारे लोगों ने इंडक्शन चूल्हा खरीद लिया है। रिपोर्ट के मुताबिक अमेजन में 30 गुना इंडक्शन की बिक्री बढ़ गई है। वहीं कई ऑनलाइन वेबसाइट पर तो ये आउट ऑफ स्टॉक हो चुके हैं। लेकिन अब सवाल उठता है कि इन इंडक्शन चूल्हे पर कुकिंग कैसे की जाए क्योंकि इन चूल्हों के लिए अलग तरह के बर्तन का यूज किया जाता है। अब नये बर्तन खरीदना तो हर किसी के लिए मुमकिन नहीं है। ऐसे में पहले ये समझें कि कौन से बर्तन इंडक्शन पर रखकर कुकिंग कर सकते हैं। फिर जानें वो हैक जिसकी मदद से आप किसी बर्तन चाहे वो एल्यूमिनियम की कड़ाही हो, आराम से रखकर कुकिंग कर सकेंगे। जान लें ये हैक।

इंडक्शन पर किस तरह के बर्तन में होगी कुकिंग

इंडक्शन पर कुकिंग के लिए हमेशा फ्लैट तली वाले बर्तन ही रखे जाते हैं। जो पूरी तरह से इंडक्शन की टॉप लेयर छूते हों। अगर सरेफस गोल होगा तो इंडक्शन उस बर्तन को रिकग्नाइज नहीं करेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:तवे पर एक साथ दो से तीन रोटी बनाने का तरीका जान लें, समय और गैस दोनों बचेंगी

कैसे जानें कि कौन सा बर्तन है इंडक्शन फ्रैंडली

अगर आपके पास फ्लैट तली का बर्तन है तो उसे इंडक्शन पर रखना है कि नहीं ये जानने के लिए आप किसी तरह का रिस्क ना लें और किसी भी चुंबक की मदद लें। जिस बर्तन की तली पर चुंबक आसानी से चिपक जाएं तो उसका मतलब है कि वो बर्तन इंडक्शन पर रखा जा सकात है। वैसे आजकल काफी सारे बर्तन मैग्नेटिक सरफेस वाले आते हैं। अब अगर आपके पास फ्लैट तली का कुकर, कड़ाही या पैन ना हो तो क्या करें? खाना पकाने के लिए तो ज्यादातर कुकर या कड़ाही की ही जरूरत होती है। ऐसे में इंडक्शन पर खाना कैसे पकाएं तो ये हैक आपके काम आ सकता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बगैर कुकिंग के ही बन जाते हैं ये 7 तरह के ब्रेकफास्ट, गैस सिलेंडर की होगी बचत

बर्तन को इंडक्शन फ्रेंडली बनाने के लिए रखें लोहे की जाली

इंडक्शन पर आप किसी भी बर्तन को रखकर कुकिंग आसान बनाना चाहती हैं तो लोहे की जाली का छोटा सा टुकड़ा दुकान से खरीद लें। लोहे की जाली ज्यादातक खिड़कियों में लगाने के लिए बिकती है। इस जाली को बिल्कुल सीधा कर लें। जिससे ये आसानी से इंडक्शन पर रखी जाए तो कोने मुड़े नहीं। बस इस लोहे की जाली को इतना बड़ा लें जिससे इंडक्शन का बर्तन रखने वाला एरिया पूरा कवर हो जाए। अगर ये उस राउंड एरिया से कम होगा काम नहीं करेगा। इस लोहे की जाली को रखने के बाद आप इंडक्शन पर किसी भी गोल तली वाली कड़ाही या कुकर जिसकी तली फ्लैट नहीं होगी , उसको रखकर भी कुकिंग आराम से कर सकती हैं।

तो किसी भी बर्तन को इंडक्शन फ्रेंडली बनाने का ये हैक कमाल का है ना?

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कभी सोचा है आखिर एलपीजी सिलेंडर का रंग हमेशा लाल क्यों होता है?

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।