कभी सोचा है आखिर एलपीजी सिलेंडर का रंग हमेशा लाल क्यों होता है? ये है जवाब why lpg cylinder color code red iran israel war know black white and gray for which gas container, लाइफस्टाइल - Hindustan
More

कभी सोचा है आखिर एलपीजी सिलेंडर का रंग हमेशा लाल क्यों होता है? ये है जवाब

LPG cylinder in Red Color: ईरान-इजरायल देशों के युद्ध के बीच भारत में गैस सिलेंडर की आपूर्ति पर असर दिख रहा है। लाल रंग के सिलेंडर लिए लोग भटक रहे हैं ऐसे में मन में सवाल आता है कि आखिर ये गैस के सिलेंडर का रंग लाल क्यों होता है।

Sat, 14 March 2026 11:01 AMAparajita लाइव हिन्दुस्तान
share
कभी सोचा है आखिर एलपीजी सिलेंडर का रंग हमेशा लाल क्यों होता है? ये है जवाब

एलपीजी सिलेंडर के किल्लत की चर्चा इन दिनों जोरों पर है। मिडिल ईस्ट में चल रहे युद्ध की वजह से तेल और गैस आपूर्ति प्रभावित हो रही। और, इसका असर इंडिया के किचन पर भी हो रहा। गैस सिलेंडरों की समय पर डिलीवरी नहीं हो पा रहीं। यहां वहां दिख रहे इन लाल सिलेंडरों को देखकर एक सवाल जो मन में कौंध रहा कि आखिर सिलेंडर का रंग हमेशा लाल ही क्यों होता है। भारत गैस हो या इंडेन, एचपी का सिलेंडर हो फिर कोई और घरेलू गैस का सिलेंडर, इन सब का रंग हमेशा लाल ही क्यों होता है। लाल रंग का सिलेंडर घरेलू गैस सिलेंडर की पहचान होता है। ऐसे में मन में सवाल आना लाजिमी है। तो बता दें कि इस घरेलू सिलेंडर का कनेक्शन केवल घरेलू नहीं बल्कि इंटरनेशनल नियमों के साथ बंधा होता है और इन वजहों से हमेशा घरेलू गैस के सिलेंडर का रंग लाल होता है।

सुरक्षा की वजह से लाल रंग का होता है सिलेंडर

लाल रंग को खतरे का संकेत माना जाता है। लिक्फिाइड पेट्रोलियम गैस में ब्यूटेन और प्रोपेन जैसी बहुत ही ज्वलनशील गैस भरी होती है। सुरक्षा कारणों से सावधानी बरतने के लिए इन सिलेंडरों का रंग लाल रखा जाता है। दुनियाभर में इन लिक्विड गैसों के खतरे को ध्यान में रखकर कलर कोड सिस्टम बनाया गया है। जिसमे गैस के कंटेनर का रंग लाल पेंट किया जाता है। लाल रंग दिमाग में फौरन खतरे का संकेत देता है। आग के लिए लाल रंग को इस्तेमाल किया जाता है। जिससे फायर से जुड़ी चीजों को लाल रंग में पेंट किया जाता है। जैसे

फायर अलार्म

फायर एक्सटिंग्शिवर

इमरजेंसी की वार्निंग भी लाल रंग में होती है

खतरे के लिए लाल रंग का इ्तेमाल क्यों किया जाता है

खतरे के लिए लाल रंग इस्तेमाल करने का कारण पूरा साइंटिफिक है। लाल रंग की वेव लेंथ बाकी रंगों से ज्यादा होती है। जिसकी वजह से ये कम रोशनी, धुआं, धुंध में भी आसानी से दिख जाता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:इन्वर्टर की बैटरी में पानी डालने का सही समय जान लें, गर्मीभर मिलेगा पूरा बैकअप

इंटरनेशनल सिक्योरिटी रूल्स

अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा मानक के अनुसार गैस इंडस्ट्री में अलग-अलग गैसों के लिए अलग रंग तय किए गए हैं। हर गैस के सिलेंडर का रंग अलग होता है जैसे-

एलपीजी- लाल

ऑक्सीजन- सफेद

नाइट्रोजन- काला

कार्बन डाई ऑक्साइड- ग्रे

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सड़क पर बनी सफेद रंग की पट्टियों का मतलब जरूर जानें, रोड सेफ्टी के लिए है जरूरी

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।