1/8गैस सिलेंडर की किल्लत से काफी सारे लोग परेशान हैं। सिलेंडर में गैस खत्म होने वाली है और आप सोचती हैं कि आखिर कैसे बचत की जाए जिससे थोड़े ज्यादा दिन तक सिलेंडर चल जाए तो बच्चों से लेकर बड़ों के खाने के लिए इन चीजों को बनाकर तैयार करें। जिसे आप ब्रेकफास्ट से लेकर डिनर में किसी भी वक्त खा सकते हैं।

काला चना, मूंग को भिगोकर रख दें। अगले दिन पानी छानकर ढंककर रखें। ये चने और मूंग स्प्राउट बन जाएंगे। अब इनमें कटे हुए प्याज, टमाटर, हरी मिर्च, हरी धनिया, नींबू का रस और नमक डालकर मिक्स करें। बस तैयार हो जाएगा टेस्टी स्प्राउट। जिसे बच्चे बड़े सब आसानी से खा लेंगे और ये ब्रेकफास्ट काफी टाइम तक आपके पेट को भरा रखने में मदद करेगा।

यूपी, बिहार, एमपी जैसी जगहों पर चिवड़ा या पोहा जिसे बोलते हैं आसानी से मिल जाता है। इसे धोकर भिगोएं और दही में डालकर रखें। नमक या चीनी को स्वादानुसार डालें और खाएं। बगैर कुकिंग किए ये दही चिवड़ा बनकर रेडी हो जाएगा और पेट को भी भरा रखेगा। नमक के साथ इसमे कच्चा प्याज, हरी मिर्च, फ्रेश कटी धनिया वगैरह डालकर भी खा सकते हैं।

अगर आप चिवड़ा की जगह हेल्दी ऑप्शन खोज रही हैं तो ओट्स भी बेस्ट हो सकता है। इसे रातभर दूध या दही में भिगोकर रखें। अगली सुबह इसे आराम से खा सकते हैं। मिठास के लिए इसमे शहद या चीनी का यूज करें।

टेस्टी और हेल्दी ब्रेकफास्ट या स्नैक्स खाना है तो फ्रूट चाट को बनाकर खाए। इसमे मनचाहे फल जैसे सेब, केला, पपीता, संतरा, अंगूर, चीकू, कीवी कुछ भी डालकर बनाएं। ध्यान रहे कि खट्टे फलों को केला जैसे मीठे फलों के साथ मिक्स कर फ्रूट चाट बनाने की गलती ना करें।

मार्केट से ब्रेड खरीदकर ला सकती हैं। इससे प्याज, टमाटर, खीरा, शिमला मिर्च के साथ मेयोनीज या होममेड मेयोनीज बनाकर मिक्स करें। सॉस डालकर इसे टेस्टी बनाएं।

भेलपूरी बनाने के लिए बस भेल या लाई को लेकर इसमे कटे हुए प्याज, टमाटर, खीरा, नींबू का रस, सेव और नमक डालकरतैयार करें। ये चटपटा नाश्ता आपके पेट को भरकर रखेगा और जल्दी भूख भी नहीं लगेगी।

अब अगर पेट भी भरना और हेल्दी भी हो तो बगैर कुकिंग आप सत्तू का शरबत भी बनाकर पी सकते हैं। इसे थोड़ा सा गाढ़ा रखेंगे तो अच्छा होगा। इसमे नमक,चीनी और चाट मसाला डालकर पिएं।
