पोछे के पानी में मिला दें ये 3 चीज, 7 दिनों तक साफ-सुथरा रहेगा फर्श, कीड़े भी नहीं आएंगे! Cleaning Tips Add These 3 Things to Mop Water No Insects or Bad Smell for 8 Days, लाइफस्टाइल - Hindustan
More

पोछे के पानी में मिला दें ये 3 चीज, 7 दिनों तक साफ-सुथरा रहेगा फर्श, कीड़े भी नहीं आएंगे!

Cleaning Tips: बार-बार पोछा लगाने से तंग आ गए हैं, तो ये वाली ट्रिक आजमाकर देखें। बस आपको पानी में 3 चीजें मिलानी है, फर्श हफ्तेभर साफ-सुथरा रहेगा और कीड़े मकौड़ों की समस्या भी नहीं होगी।

Fri, 8 May 2026 07:05 PMAnmol Chauhan लाइव हिन्दुस्तान
share
पोछे के पानी में मिला दें ये 3 चीज, 7 दिनों तक साफ-सुथरा रहेगा फर्श, कीड़े भी नहीं आएंगे!

पोछा लगाना घर की डेली साफ-सफाई का जरूरी हिस्सा है। लेकिन इसमें टाइम और मेहनत दोनों ही काफी लगते हैं और सच कहें तो शायद ही कोई हो, जिसे इसमें मजा आता हो। खैर, गर्मियों में तो बिना पोछे के काम ही नहीं चलता। चींटियां, छोटे कीड़े-मकोड़े और फर्श की अजीब सी बदबू भी लोगों को परेशान करने लगती है। ऐसे में आज हम आपके लिए एक कमाल की ट्रिक ले कर आए हैं। इस ट्रिक को जानने के बाद आपको डेली-डेली पोछा लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी और घर भी एकदम साफ-सुथरा और खुशबूदार बना रहेगा। फर्श पर किसी भी तरह के कीड़े-मकोड़े या मक्खियां नहीं दिखेंगी और साथ ही फर्श के बैक्टीरिया भी रिमूव हो जाएंगे। इसके लिए बस आपको पोछे के पानी में कुछ चीजें एड करनी हैं और आराम से हफ्तेभर आपका घर बिल्कुल साफ रहेगा। आइए जानते हैं कैसे।

पोछे के पानी में मिलाएं ये 3 चीजें

रोज-रोज पोछा लगाने के झंझट से बचना है, तो एक बार इस ट्रिक से पोछा लगाएं। इसके लिए आपको पोछे के पानी में बस 3 चीजें एड करनी है। एक बाल्टी में पानी ले रही हैं तो उसमें 1 चम्मच सादा नमक, आधा चम्मच नीम का तेल और 1 ढक्कन डिटॉल डालकर मिक्स करें। अब इस पानी से पूरे घर में पोछा लगाएं जैसे नॉर्मली लगाती हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:चूहों से परेशान हैं? 1 गिलास वाली ट्रिक से रातों-रात होंगे गायब!

क्यों फायदेमंद है ये तरीका

इस पानी से पोछा लगाने के कई फायदे हैं। इसमें नीम है जो एंटीबैक्टीरियल गुणों से भरपूर होता है, वहीं डिटॉल भी बैक्टीरिया रिमूव करने के साथ साथ बदबू कम करने में मदद करता है। नमक मिलाने से फर्श की गंदगी साफ होने में मदद मिलती है और घर में पॉजिटिविटी भी बनी रहती है। कुल मिलाकर कहें तो अगर आप इन्हें पानी में मिलाकर पोछा लगाती हैं, तो फर्श साफ और खुशबूदार बना रहता है। साथ ही मक्खियां, कॉकरोच, छिपकली और छोटे-मोटे कीड़े-मकोड़े भी फर्श पर नहीं आते।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:फ्रिज नहीं है? तो भी जमा सकते हैं ठंडी-ठंडी आइसक्रीम, 5 मिनट वाली ट्रिक सीख लें!

कितने दिनों तक रहेगी साफ-सफाई

इस पानी से आप हफ्ते में 1-2 बार पोछा लगा सकते हैं। इसके बाद आपको डेली पोछा लगाने की जरूरत बिल्कुल भी नहीं है। क्योंकि इस तरह से फर्श एकदम कीटाणु रहित हो जाता और डीप क्लीनिंग की वजह से किसी तरह की बदबू भी नहीं आती। ये तरीका उन लोगों के लिए काफी फायदेमंद है, जिनके पास ज्यादा टाइम नहीं होता। वो छुट्टी वाले दिन इस तरह से पोछा लगा सकते हैं, पूरे हफ्ते सफाई की जरूरत नहीं पड़ेगी।

इन जगहों पर जरूर लगाएं ये पोछा

अगर घर में किचन, बालकनी, वॉशरूम के बाहर या मेन गेट के पास ज्यादा कीड़े-मकोड़े आते हैं, तो वहां ये पोछा जरूर लगाएं। दरअसल ये वो जगहें होती हैं जहां सबसे ज्यादा गंदगी और नमी होती है। खासकर गर्मियों में फर्श पर चिपचिपापन और बदबू भी जल्दी आने लगती है, जिसे कम करने में ये ट्रिक असरदार मानी जाती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गर्मी बढ़ते ही घरों में घुस रहे जहरीले सांप, बचाव के लिए ये टिप्स जरूर पढ़ें

Credit- @Pal Pal real vlog (You Tube), Pinterest

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।