अलर्ट! महीने में 1-2 बार ऐसे जरूर करें कुकर की सफाई, वरना हो सकता है भयानक विस्फोट Pressure Cooker Safety Tips Monthly Cleaning To prevent Blast, लाइफस्टाइल - Hindustan
More

अलर्ट! महीने में 1-2 बार ऐसे जरूर करें कुकर की सफाई, वरना हो सकता है भयानक विस्फोट

Tips To Prevent Cooker Blast: कुकर इस्तेमाल करते हुए उसकी साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने की जरूरत होती है। महीने में कम से कम 1-2 बार आपको इस तरह डीप क्लीनिंग जरूर करनी चाहिए, ताकि आगे किसी भी तरह का खतरा ना हो।

Tue, 12 May 2026 03:42 PMAnmol Chauhan लाइव हिन्दुस्तान
share
अलर्ट! महीने में 1-2 बार ऐसे जरूर करें कुकर की सफाई, वरना हो सकता है भयानक विस्फोट

प्रेशर कुकर का इस्तेमाल लगभग हर भारतीय रसोई में होता है। दाल-चावल बनाने से ले कर आलू उबालने तक, इसके कई छोटे-बड़े यूज हैं। लेकिन लगातार इस्तेमाल के बाद अगर इसकी सही से साफ-सफाई ना की जाए, तो आगे चलकर एक बड़ी दुर्घटना भी हो सकती है। जी हां, अगर कुकर को ठीक से क्लीन ना किया जाए तो इसमें तेल, गंदगी और खाने के कण जमा होने लगते हैं, जो आगे चलकर सीटी ब्लॉक होने, प्रेशर बनने और यहां तक कि कुकर ब्लास्ट जैसी खतरनाक स्थिति की वजह बन सकते हैं। इसके लिए कुकर को सिर्फ ऊपर से धोना काफी नहीं है, बल्कि इसकी डीप क्लीनिंग की जरूरत है, जो आप महीने में 1-2 बार कर सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे।

कुकर की सीटी को ऐसे करें डीप क्लीन

प्रेशर कुकर की सीटी को डीप क्लीन करना सबसे जरूरी होता है। क्योंकि अगर इसमें खाने के कण फंसे रह जाएं, तो भाप ठीक तरीके से बाहर नहीं निकल पाती और जरूरत से ज्यादा प्रेशर बनने का खतरा हो जाता है। इसे क्लीन करने के लिए एक टूथपिक या पतली पिन लें और सीटी के किनारों में डालकर अच्छे से साफ करें। इसके बाद एक कटोरी गर्म पानी में थोड़ा सा व्हाइट विनेगर यानी सफेद सिरका मिलाएं। इस मिक्सचर में कुकर की सीटी को 10-15 मिनट के लिए डुबोकर छोड़ दें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मिक्सर ग्राइंडर में भूलकर भी ना पीसें ये 7 चीजें, वरना हजारों का हो जाएगा नुकसान

काम की टिप: विनेगर और पानी के मिक्सचर से सीटी को बाहर निकालने के बाद इसे ब्रश की मदद से रगड़कर एक बार डीप क्लीन कर लें। इसमें जमी सारी गंदगी और खाने के कण आराम से बाहर निकल जाएंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अलर्ट! इन 5 गलतियों की वजह से फट सकता है फ्रिज का कंप्रेसर, भूलकर भी ना करें

वेंट होल को ऐसे साफ करें

सीटी निकालने के बाद वेंट होल की सफाई करना भी जरूरी होता है क्योंकि इसी रास्ते भाप बाहर निकलती है। इसलिए महीने में कम से कम एक या दो बार एक पतली पिन, टूथपिक या सुई की मदद से वेंट होल को जरूर क्लीन कर लें। सफाई के बाद चेक कर लें कि होल पूरी तरह से खुला हुआ हो।

रबड़ गैस्केट को ना करें नजरअंदाज

प्रेशर कुकर की रबर अगर ढीली हो जाए या कहीं से कट-फट जाए, तो कुकर सही से सील नहीं होता। इसलिए इसे चेक करते रहें, अगर कोई क्रैक या ढीलापन दिखे तो तुरंत उसे चेंज करें। अगर रबर सही है तो एक बाउल में ठंडा बर्फ वाला पानी लें और उसमें इसे कुछ देर भिगोकर रख दें। इससे रबर टाइट रहेगी और कुकर सही से सील होगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मटके का पानी कितने दिन में बदलना चाहिए? साफ-सफाई से जुड़ी ये बातें जरूर जानें!

कुकर के इस्तेमाल से पहले ये चीजें जरूर चेक करें

प्रेशर कुकर के इस्तेमाल से पहले हमेशा चेक करें कि उसमें जरूरत से ज्यादा पानी या खाना तो नहीं भरा गया है। बहुत ज्यादा भरने से भी प्रेशर बढ़ सकता है। साथ ही अगर कुकर से अजीब आवाज आ रही है, सीटी सही से काम नहीं कर रही या फिर रबर कटी फटी हुई है, तो इन चीजों को बिल्कुल भी नजरअंदाज ना करें। साथ ही कुकर की नियमित साफ-सफाई के साथ महीने में 1-2 बार डीप क्लीनिंग भी जरूर करें।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।