पेट निकला हुआ है? सिर्फ 21 दिनों तक ऐसे खा लें पपीता, फैटी लिवर से भी मिलेगी राहत!
Papaya For Weight Loss: अगर आपका पेट भी बाहर निकला हुआ है, तो 21 दिनों तक ऐसे पपीता खा कर देखें। फैटी लिवर के लिए भी ये काफी फायदेमंद है। दरअसल ये कॉम्बिनेशन बॉडी डिटॉक्स में मदद करता है, इसलिए फैट भी नेचुरली कम होता है।

आजकल का लाइफस्टाइल ही कुछ ऐसा हो गया है कि पेट निकलना एक आम समस्या बन चुकी है। घंटों लगातार बैठे रहना, फिजिकल एक्टिविटी का अभाव और गलत खानपान; इन सभी का असर बॉडी पर साफ दिखाई पड़ता है। कुछ लोग तो नॉर्मली पतले होते हैं लेकिन उनका पेट काफी बाहर होता है। ये देखने में भी खराब लगता है, साथ ही कई लाइफस्टाइल संबंधी बीमारियों की भी वजह बनता है। योग गुरु दीपक शर्मा एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए बताते हैं कि अगर आपका पेट बाहर निकला हुआ है, तो काफी ज्यादा चांस हैं कि आपका लिवर भी फैटी हो। ऐसे में अगर आप पपीते को अपनी डाइट का हिस्सा बनाएं तो काफी फायदा हो सकता है। 21 दिनों तक आपको नियमित पपीते का सेवन करना है, आइए जानते हैं कैसे।
फैट कम करने में कैसे फायदेमंद है पपीता?
पपीता एक ऐसा फल है, जिसमें पानी और फाइबर की मात्रा भरपूर होती है। इस वजह से पपीता पेट को साफ रखने और पाचन को बेहतर बनाने में मदद करता है। अगर हेल्दी डाइट के साथ आप पपीते का नियमित सेवन कर रहे हैं, तो ब्लोटिंग और इन्फ्लेमेशन कम करने में फायदा मिल सकता है। इसे खाने से पेट भी भरा हुआ रहता है, इसलिए बार-बार भूख नहीं लगती, जिसका असर फैट पर पड़ता है।
बेली फैट कम करने के लिए ऐसे खाएं पपीता
योग गुरु दीपक शर्मा बताते हैं कि अगर आपका पेट बाहर निकला हुआ है, तो फैटी लिवर होने के चांस काफी ज्यादा हैं। ऐसे में आपको रोज एक प्लेट पका हुआ पपीता अपनी डाइट में शामिल जरूर करना चाहिए। इसे छीलकर टुकड़ों में काट लें, फिर ऊपर से जरा सी काली मिर्च बुरक कर खाएं। 21 दिनों तक लगातार आपको इसी तरह पपीते का सेवन करना है।
सुबह या शाम, कब खाना ज्यादा फायदेमंद है?
योग गुरु के मुताबिक अगर आप पपीते को शाम के समय अपनी डाइट में शामिल करें, तो काफी ज्यादा फायदेमंद रहता है। इसके बाद आप हल्का-फुल्का ही डिनर करेंगे, जिससे वेट लॉस में काफी मदद मिलती है। हालांकि आप अपनी सहूलियत के हिसाब से सुबह ब्रेकफास्ट में या फिर दोपहर में लंच करने से ठीक पहले भी एक प्लेट पपीता खा सकते हैं।
नेचुरल डिटॉक्स में करता है मदद
एक्सपर्ट की मानें तो पपीते पर हल्की सी काली मिर्च छिड़क कर खाने से बॉडी नेचुरली डिटॉक्स होने में मदद मिलती है। इससे लिवर भी हेल्दी बना रहता है और फैट भी धीरे-धीरे कम होने लगता है। हालांकि ध्यान रखें कि पपीता खाने के तुरंत बाद भारी या तला-भुना खाना ना खाएं। कोशिश करें कि 30 मिनट तक सिर्फ पानी या हल्का पानी लें।
इन बातों का भी ध्यान रखें
सिर्फ पपीता खाने से ही फर्क नहीं दिखेगा। इसके साथ आपको अपनी बाकी की डाइट और लाइफस्टाइल में सुधार करना भी जरूरी है। कोशिश करें कि 21 दिनों तक हल्का-फुल्का खाना जैसे दाल-चावल, रोटी या खिचड़ी जैसी चीजों का सेवन करें। साथ में किसी तरह की फिजिकल एक्टिविटी भी अपने रूटीन में शामिल करें। एक्सरसाइज के लिए टाइम नहीं है, तो कुछ देर खासतौर से खाना खाने के बाद जरूर वॉक करें।
नोट: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। इसे किसी भी तरह से पेशेवर मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें। किसी भी स्वास्थ्य समस्या या मेडिकल कंडीशन से जुड़े सवालों के लिए हमेशा अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन