रसोई गैस जल्दी खत्म हो जाती है? तो LPG एक्सपर्ट के बताए 6 स्मार्ट किचन हैक्स अपनाएं gas saving kitchen hacks lpg expert shares 6 tips to save lpg cylinder gas, खाना - Hindustan
More

रसोई गैस जल्दी खत्म हो जाती है? तो LPG एक्सपर्ट के बताए 6 स्मार्ट किचन हैक्स अपनाएं

आज भी कई घरों में सिलेंडर वाली गैस का इस्तेमाल होता है और इसे महीने भर चलाने के लिए मिडिल क्लास लोग कई तरीके अपनाते हैं। एलपीजी एक्सपर्ट ने कुछ आसान हैक्स बताए हैं, जिससे गैस की बचत भी होगी और टाइम भी बचेगा।

Thu, 5 March 2026 06:02 PMDeepali Srivastava लाइव हिन्दुस्तान
share
रसोई गैस जल्दी खत्म हो जाती है? तो LPG एक्सपर्ट के बताए 6 स्मार्ट किचन हैक्स अपनाएं

आज भी कई घरों में सिलेंडर वाली गैस का इस्तेमाल ही किया जाता है। सिलेंडर के दाम भी हर दिन बढ़ते रहते हैं, ऐसे में गैस का जल्दी खत्म होना जेब खर्च को बढ़ा देता है। मिडिल क्लास परिवार सिलेंडर खत्म होने से पहले ही गैस की बचत में लग जाता है और कोशिश रहती है कि सिलेंडर ज्यादा दिन तक चले। तो वही कुछ लोग ऐसे तरीके अपनाते हैं, जिससे गैस ज्यादा खर्च हो जाती है और फिर ये समय से पहले ही खत्म भी हो जाती है। LPG एक्सपर्ट के मुताबिक, अगर किचन में कुछ स्मार्ट हैक्स अपनाते हैं, तो गैस की खपत 20 से 30 परसेंट तक कम की जा सकती है। ऐसे में आप 1 महीना चलने वाला सिलेंडर डेढ़ महीने तक चला सकते हैं। आज हम आपको 6 आसान हैक्स बताने जा रहे हैं, जिससे आप गैस की बचत कर सकते हैं।

1. प्रेशर कुकर का इस्तेमाल

खाना पकाने के लिए प्रेशर कुकर सबसे ज्यादा गैस बचाने वाला बर्तन माना जाता है। कुकर में खाना जल्दी पकता है और कम गैस खर्च होती है। दाल, चावल, सब्जी और आलू जैसी चीजें कुकर में बनाने से गैस की बचत होती है। जैसे कई लोग चावल भी भगोने में पकाने लगते हैं, जिससे गैस के साथ समय भी ज्यादा लग जाता है। कुकर में चावल पकाएं। कुछ सब्जियां जो कुकर में बन सकती हैं, उन्हें कढ़ाही में न पकाएं। इससे गैस भी बचेगी और समय भी।

2. पकाने की तैयारी

खाना पकाने से पहले छोटी चीजों की तैयारी कर लें। इससे आपका समय भी बच जाएगा और गैस भी। जैसे मान लीजिए सब्जी बनानी है, तो उसके लिए सब्जी के साथ टमाटर, हरी धनिया, मसाले सबकुछ रेड कर लें। इससे आपको बीच में गैस बंद नहीं करनी पड़ेगी और सब्जी जल्दी भी बन जाएगी। तैयारी पूरी करने के बाद गैस ऑन करें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सस्ती हुई गाजर को महीनों तक स्टोर करने का आसान है तरीका, गर्मी में भी बनाएं हलवा

3. भाप वाला खाना

अगर कोई चीज आप भाप से पकाती हैं, जैसे अंडा, चावल या अन्य कोई भी उबालने वाली चीज, तो उसे ढक्कन से कवर कर पकाएं। इससे वो जल्दी पकेगा और गैस की खपत कम होगी। गैस को बचाने के लिए आप ये ट्रिक भी अपना सकती हैं।

4. बर्तन का साइज

आपकी गैस खर्च में बर्तन का साइज भी मैटर करता है। अगर खाना कम पका रही हैं, तो बर्तन का साइज भी छोटा रखें। बड़े साइज का बर्तन इस्तेमाल करने से बर्नर से गैस ज्यादा फैलकर निकलेगी और फिर गैस ज्यादा खर्च होगी। इसलिए बर्तन का साइज हमेशा सही रखें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कांच की शीशी की गंदी महक या फिर बाथरूम के टैप, इन हैक्स से सब आसानी से होगा साफ

5. धीमी आंच

दाल या सब्जी पकाते हैं, तो पहली सीटी आने के बाद गैस को धीमा कर दें। ऐसा करने से दाल और सब्जी जल्दी पक जाएगी और गैस भी कम खर्च होगी। धीमी आंच में गैस कम निकलती है लेकिन सीधे बर्तन पर लगने से खाना जल्दी पका देती है। ऐसे आप एक पंत दो काज वाला काम कर सकते हैं।

6. बर्नर की सफाई

गंदा या जाम बर्नर गैस की खपत बढ़ा सकता है। आटा या दाल का पानी जब बर्तन से बाहर गिर जाता है, तो बर्नर पर जम जाता है। ऐसे में बर्नर के छेदों से गैस कम बाहर आती है। फिर गैस की खपत बढ़ जाती है और बर्नर पर भी जंग लग सकती है। बर्नर और गैस की रोजाना सफाई करें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रसोई के कामों को करना है आसान, तो अपनाएं ये 7 सिंपल किचन हैक्स

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।