रसोई के रोजाना के मुश्किल काम हो जाएंगे आसान, किचन से जुड़े 7 सिंपल हैक्स करें ट्राई
किचन के कामों को जल्दी निपटाने के लिए महिलाएं कई तरह की कोशिश करती हैं। फिर भी कुछ काम ऐसे होते हैं, जिनमें समय ज्यादा लगता है। आज हम आपको कुछ किचन हैक्स बताएंगे, जिससे रसोई के काम चुटकियों में हो जाएंगे।

रसोई में ऐसे कई काम होते हैं, जिन्हें सही से करने में समय ज्यादा लग जाता है। इन चुटुर-पुटुर कामों की वजह से ही खाना बनाने में भी देरी हो जाती है। अगर आप वर्किंग हैं, तो टाइम मैनेज करना काफी मुश्किल होता है। ऐसे में किचन के कामों को निपटाना किसी टफ टास्क से कम नहीं होता। अगर आप भी किचन के छोटे लेकिन समय लेने वाले कामों से परेशान हो चुकी हैं, तो कुछ किचन हैक्स अपनाएं। घरेलू नुस्ख के इंस्टाग्राम पेज द्वारा इन नुस्खों को शेयर किया गया है। इनमें कई ऐसी टेक्निक हैं, जो रोजाना के किचन के मुश्किल कामों को चुटकियों में निपटा देंगे, चलिए आपको बताते हैं।
क्या हैं 6 किचन हैक्स-
1- कटी हुई सब्जियां- सब्जियों को काटकर रख दो तो ये काली पड़ जाती हैं। सुबह जल्दी में सब्जी बनानी है, तो रात में ही सब्जी काटी जाती है। काली होने से बचाने के लिए कटी सब्जियों पर नींबू छिड़क दें या फिर इन्हें सिरके वाले पानी में डुबोकर रख दें। इससे ये फ्रेश बनी रहेंगी।
2- अदरक छीलना- अदरक के छिलके कई बार चाकू से आसानी से निकलते हैं। ऐसे में आप इसे चम्मच से छीलकर देखें। छिलके आसानी से निकल जाएंगे और समय कम लगेगा।

3- लहसुन का छिलका- लहसुन को छीलना किसी मुश्किल काम से कम नहीं है। खासतौर पर जब लहसुन छोटे कली वाले हो। इन्हें छीलने से पहले माइक्रोवेव में 15 मिनट के लिए रख दें। लहसुन मिनटों में छिल जाएंगे।
4- गीले चावल- चावल अगर गीले या चिपचिपे हो गए हैं, तो ऊपर से ब्रेड का एक स्लाइस रख दें। ब्रेड चावलों का गीलापन सोख लेगी और चावल खिले-खिले दिखेंगे।
5- बर्तन की काली पेंदी- बर्तनों की पेंदी यानी निचला हिस्सा अक्सर काला हो जाता है। अगर ऐसा हुआ है तो आलू को आधा काट लें और इस पर नमक लगाकर पेंदी पर रगड़ें। ऐसा करने से कालापन साफ हो जाएगा और बर्तन चमक उठेंगे।
6- हरी मिर्च से जलन- हरी मिर्च काटने के बाद अगर हाथों में जलन हो रही है, तो एलोवेरा जेल हाथों पर रगड़ें या फिर इसमें हाथ डुबोकर रखें। एलोवेरा जेल की ठंडक से मिर्च की जलन खत्म हो जाएगी।
7- गुड़ में नमी- गुड़ में अगर नमी आ जाए, तो ये खराब हो जाता है। ऐसे में आप गुड़ के डिब्बे में 3-4 आइसक्रीम की स्टिक डालकर रखें। ऐसा करने से गुड़ के डिब्बे में नमी बिल्कुल नहीं होगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन