किचन से लेकर बाथरूम तक, सफाई के लिए अपनाएं ये 8 अमेजिंग हैक्स, घंटों का काम होगा मिनटों में
किचन हो या बाथरूम हर किसी की सफाई में समय लगता है और आजकल समय की ही किल्लत है। ऐसे में कुछ हैक्स अपनाकर आप घंटों का काम मिनटों में निपटा सकते हैं।

घर-ऑफिस के कामों के बीच महिलाएं-पुरुष सफाई पर कम ध्यान दे पाते हैं और फिर किसी दिन अचानक सफाई करने बैठो, तो पूरा दिन निकल जाता है। अगर आप भी सफाई के मामले में पीछे रह जाते हैं, तो कुछ अमेजिंग क्लीनिंग हैक्स को अपनाइये और अपनी जिंदगी को सरल बनाइये। इन क्लीनिंग हैक्स की मदद से आप किचन से लेकर बाथरूम तक की साफ-सफाई का जिम्मा उठा सकती है लेकिन मिनटों में काम खत्म हो जाएगा। चलिए बताते हैं क्या है ये अमेजिंग क्लीनिंग हैक्स?
अमेजिंग क्लीनिंग हैक्स-
1- किचन टाइल्स- किचन के टाइल्स पर घी-तेल के निशान बन चुके हैं, तो उसे साफ करने के लिए सूखा आटा डाल दें। फिर अखबार से रगड़कर साफ करें। ऐसा करने से तेल-घी के निशान बिल्कुल साफ हो जाते हैं। इससे चिकनाई भी नहीं रहेगी।
2- बाथरूम के टैप- अक्सर बाथरूम के टैप काले पड़ जाते हैं और फिर इन्हें साफ करने में काफी मेहनत लगती है। बाथरूम के टैप को साफ करने के लिए उस पर टूथपेस्ट लगाएं, एल्युमिनियम फॉयल से रगड़ें और फिर पानी से धोएं। इसके बाद सूती कपड़े से पोछ लें। टैप चमक उठेगा।
3- कांच की बोतल- कांच की बोतल से अगर गंदी स्मेल आ रही है, तो माचिस की तीली जलाकर इसके अंदर डाल दें और ढक्कन बंद करें। कुछ देर के बाद ढक्कन हटाएं और डिशवॉश-पानी की मदद से सफाई करें। ऐसा करने से स्मेल गायब हो जाएगी।
4- बाथरूम का शीशा- बाथरूम का शीशा अगर धुंधला हो गया है, तो उसपर आलू को आधा काटकर रगड़ें। शीशा बिल्कुल चमक उठेगा और नए जैसा दिखेगा।
5- पंखा साफ करें- किचन का एग्जॉस्ट फैन हो या फिर अलग से कोई पंखा उसे साफ करने के लिए स्प्रे बोतल में टूथपेस्ट, सिरका और गुनगुना पानी डालकर शेक करें। इस स्प्रे को छिड़कर कपड़े से पंखा साफ कर लें।
6- मसाले-तेल के डिब्बे- मसाले-तेल वाले कंटेनर्स चिपचिपे-गंदे हो गए हैं, तो पन्नी में डिशवॉश लगाएं और डिब्बों को रगड़ते हुए साफ करें। इससे डिब्बे का चिकनापन साफ होगा, बदबू नहीं आएगी और डिब्बे भी चमक उठेंगे।
7- मिक्स जार ब्लेड्स- मिक्सी जार के ब्लेड्स कई बार गंदगी जमने के कारण जाम हो जाते हैं। ऐसे में अंदर की ओर सरसों का तेल, बाहर की ओर वैसलीन लगाकर गैस पर हल्का गर्म करें। 30 सेकेंड बाद मिक्सी के जार के ब्लेड्स सही से काम करने लगेंगे।
8- सैंडविच मेकर- सैंडविच बनाते हुए मेकर बिल्कुल गंदा हो जाता है। ऐसे में आपको उस पर थोड़ा सा सिरका डालकर गर्म करना है और फिर साफ करें। सैंडविच मेकर आसानी से साफ हो जाएगा। गंदगी से बचने के लिए बटर पेपर लगाकर सैंडविच सेंक सकते हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन