सही मटका खरीदने के लिए अपनाएं ये तरकीब, इस एक ट्रिक से मिलेगा बर्फ जैसा ठंडा पानी Follow this trick to buy the right or proper matka hack to get ice Cold water From mitti pot, खाना - Hindustan
More

सही मटका खरीदने के लिए अपनाएं ये तरकीब, इस एक ट्रिक से मिलेगा बर्फ जैसा ठंडा पानी

गर्मी की शुरुआत होते ही, मार्केट में मटके मिलने शुरू हो जाते हैं। अगर आप भी गर्मियों के दिनों में मटके का ठंडा पानी पीना पसंद करते हैं तो यहां जानिए सही मटका खरीदने की ट्रिक।

Mon, 27 April 2026 02:46 PMAvantika Jain लाइव हिन्दुस्तान
share
सही मटका खरीदने के लिए अपनाएं ये तरकीब, इस एक ट्रिक से मिलेगा बर्फ जैसा ठंडा पानी

बढ़ती गर्मी में ठंडा पानी पीते ही प्यास भुज जाती है, लेकिन फ्रिज का ठंडा पानी सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है। इसलिए दादी-नानी गर्मियों में मटकी का पानी पीने की सलाह देती थी। मटकी का पानी नेचुरली ठंडा होता है इसलिए इसे पीने से कोई नुकसान नहीं होता बल्कि सेहत को कई तरह के फायदे ही मिलते हैं। हालांकि, बहुत से लोग ऐसे हैं जिन्हें मटका खरीदना नहीं आता। जब मटका सही तरह से नहीं चुनते हैं तो वह न तो पानी ठंडा करता है और न ही लंबे समय तक चलता है। यहां हम मटका खरीदने और उसमें पानी बर्फ की तरह ठंडा करने की टिप्स बता रहे हैं। जानिए-

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मलाई का घी बनाते हुए पूरे घर में फैल जाती है बदबू?इन ट्रिक्स से करें महक कंट्रोल

मटका खरीदने के लिए अपनाएं ये ट्रिक

वैसे तो मटके को छूते ही पता चल जाता है कि वह सही है या नहीं। लेकिन अगर आपको बिल्कुल भी पहचान नहीं हो तो एक सिंपल ट्रिक को अपनाएं। इसके लिए अपनी उंगलियों से मटकी को हल्का ठोकें अगर 'टन-टन' जैसी साफ आवाज आए, तो समझ लीजिए कि मटकी अच्छी तरह पकी हुई है और उसमें कोई दरार नहीं है। अगर आवाज भारी या दबी हुई आए, तो हो सकता है कि मटकी कहीं से चटक गई हो या ठीक से न पकी हो।

इस ट्रिक के अलावा मटके की सतह को छूकर देखें। अगर वह थोड़ी खुरदरी है तो ये अच्छी है। बहुत ज्यादा चिकनी या पॉलिश वाली मटकी देखने में अच्छी लग सकती है, लेकिन उसके रोमछिद्र बंद हो सकते हैं, जिससे पानी ठंडा नहीं होगा। मटका हमेशा अच्छी तरह पकी हुई मिट्टी वाला चुनें। इसका रंग आमतौर पर गहरा लाल या भूरा होता है। कच्ची मिट्टी की मटकी जल्दी टूट सकती है और पानी का स्वाद बिगाड़ सकती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:प्लास्टिक, तांबे, ग्लास और स्टील पानी की बोतल साफ करने के आजमाएं ये तरीके

मटके का पानी बर्फ जैसा ठंडा करने की ट्रिक

भीषण गर्मी में मटके का पानी बर्फ जैसा ठंडा करने के लिए गीले कपड़े का इस्तेमाल करें। हल्के रंग के सूती कपड़े को अच्छी तरह से गीला करें और फिर मटकी पर लपेट दें। इसी के साथ मटकी को हमेशा हवादार और अच्छी रोशनी वाली जगह पर रखें। मटके को सीधे जमीन पर न रखें, बल्कि इसे लकड़ी के स्टैंड पर रखें। टिप- ज्यादा ठंडे पानी के लिए मटके में कुछ खस की जड़ें या गुलाब की पंखुड़ियां डाल दें।

नई मटकी इस्तेमास करने की टिप्स

नई मटकी का इस्तेमाल करने से पहले कम से कम 24 घंटे के लिए इसे साफ पानी में डुबोकर रखें। इससे मिट्टी की गंध निकल जाएगी और मटकी पानी सोखकर तैयार हो जाएगी।

मटकी को पहली बार इस्तेमाल करने से पहले मटकी में थोड़ा नमक डालकर पानी के साथ हिलाएं, इससे मटकी के छिद्र खुल जाते हैं और पानी ज्यादा ठंडा होता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मिक्सर जार साफ करने के लिए 3 बेस्ट हैक्स, देखें ब्लेड की धार तेज करने की ट्रिक

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।