प्लास्टिक, तांबे, ग्लास और स्टील पानी की बोतल साफ करने के आजमाएं ये तरीके, हो जाएगी साफ और खुशबूदार How to Clean Copper plastic Glass and steel water bottles Perfectly, खाना - Hindustan
More

प्लास्टिक, तांबे, ग्लास और स्टील पानी की बोतल साफ करने के आजमाएं ये तरीके, हो जाएगी साफ और खुशबूदार

पानी की बोतल अलग-अलग धातू में आती हैं। जहां कुछ लोग प्लास्टिक की बोतल का इस्तेमाल करते हैं तो वहीं कुछ कॉपर बोतल का यूज करते हैं। ऐसे में यहां सीखिए इन्हें साफ करने का तरीका। 

Wed, 22 April 2026 11:02 PMAvantika Jain लाइव हिन्दुस्तान
share
प्लास्टिक, तांबे, ग्लास और स्टील पानी की बोतल साफ करने के आजमाएं ये तरीके, हो जाएगी साफ और खुशबूदार

पानी की बोतलों को साफ रखने के साथ ही बदबू को दूर करना बहुत जरूरी है। जब आप बोतल की नियमित साफ सफाई करते हैं तो यह बैक्टीरिया और फफूंद को पनपने से भी रोकता है। प्लास्टिक, तांबा, कांच और स्टील की बोतलों में समय के साथ धूल, बदबू और गंदगी जमा हो जाती है, और गलत तरीके से सफाई करने पर ये ठीक से साफ नहीं हो पातीं। इसलिए बोतल साफ करने के और बदबू को दूर करने के लिए शशांक अलशी के बताए हैक्स को अपना सकते हैं। यहां जानिए स्टील, ग्लास, तांबे और प्लास्टिक बोतल को चमकाने के कुछ बेहतरीन तरीके बता रहे है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:किचन साफ करेगा घर में बना क्लीनर, जानिए सफाई के लिए क्या चाहिए

1) प्लास्टिक की बोतल कैसे करें साफ

ज्यादातर घरों में प्लास्टिक की बोतलों का इस्तेमाल किया जाता है। भले ही इन बोतलों को आप रोजाना धोकर साफ करते हों लेकिन जब आप इनके ढक्कन को देखेंगे तो वह गंदे पाएंगे इसलिए इसकी डीप क्लीनिंग जरूरी है। ऐसे में प्लास्टिक की बोतलों को साफ करने के लिए, सिरका, गर्म पानी और कच्चे चावल चाहिए होंगे। इसके लिए प्लास्टिक की बोतल में सिरका और थोड़ा गुनगुवा गर्म पानी डालें। फिर इसमें चावल के कुछ दाने डालें और अच्छी तरह हिलाएं। अब 15 से 20 मिनट के लिए इसे छोड़ दें और फिर दोबारा हिलाएं। बोतल खाली करें और बर्तन धोने वाले लिक्विड और पानी से धो लें।

2) तांबे की बोतल

तांबे की बोतल का इस्तेमाल करने वाले लोग एक समस्या से परेशान रहते हैं कि इसे बाहर से घिसकर चमकाया जा सकता है, लेकिन अंदर से साफ करना बहुत मुश्किल होता है। ऐसे में तांबे की बोतलों को अंदर से साफ करने के लिए 2 से 3 बड़े चम्मच नमक डालें और उसमें नींबू निचोड़ें। फिर इस नींबू को भी अंदर डाल दें, अच्छी तरह हिलाने के बाद 15 से 20 मिनट के लिए छोड़ दें। अब इस मिक्स को बोतल से बाहर निकालें और पानी से धो लें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:चाय छलनी साफ करने के लिए शेफ ने अपनाया वायरल तरीका, देखिए क्या मिला रिजल्ट

3) स्टील और ग्लास बोतल कैसे साफ करें

स्टीस और ग्लास की बोतलों का इस्तेमाल आज सबसे ज्यादा किया जा रहा है। ये न सिर्फ सेहत के लिए अच्छी होती हैं बल्की आसानी से साफ हो जाती हैं। इन दोनों को साफ करने का तरीका एक ही है। इसके लिए सबसे पहले कांच और स्टील की बोतलों में बेकिंग सोडा, चावल और गर्म पानी डालें। अब अच्छी तरह से हिलाएं और 15 से 20 मिनट के लिए छोड़ दें। फिर बोतल खाली करके बर्तन धोने वाले लिक्विड और पानी से धो लें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिना धोए गंदे कारपेट की घर पर ही करें सफाई, कालीन चमकाने के लिए देखिए 3 हैक्स

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।