मिक्सर जार साफ करने के लिए 3 बेस्ट हैक्स, ब्लेड की धार तेज करने के लिए देखें ट्रिक How to clean mixer jar and hacks to sharpen blades, खाना - Hindustan
More

मिक्सर जार साफ करने के लिए 3 बेस्ट हैक्स, ब्लेड की धार तेज करने के लिए देखें ट्रिक

मिक्सर जार का इस्तेमाल घरों में रोजाना ही किया जाता है। लेकिन इसकी डीप क्लीनिंग बहुत कम लोग करते हैं। यहां देखिए मिक्सर जार साफ करने के 3 बेस्ट हैक्स और ब्लेड की धार तेज करने की ट्रिक।

Mon, 27 April 2026 12:21 PMAvantika Jain लाइव हिन्दुस्तान
share
मिक्सर जार साफ करने के लिए 3 बेस्ट हैक्स, ब्लेड की धार तेज करने के लिए देखें ट्रिक

हर रसोईघर में मिक्सर जरूर मिल जाएगा। किसी भी चीज का पेस्ट बनाने के लिए इसका इस्तेमाल किया जाता है। इसका सही इस्तेमाल न केवल काम को आसान बनाता है, बल्कि मशीन की उम्र भी बढ़ाता है। लंबे समय तक यूज करने के बाद कभी-कभार मिक्सी के जार की ब्लेड और उसके पीछे लगे कपलर में गंदगी फंस जाती है। जिसकी वजह से स्पीड कम हो जाती है। इसके अलावा लगातार चलाने से ब्लेड की धार भी कम हो जाती है। ऐसे में यहां मिक्सर जार साफ करने और ब्लेड की धार तेज करने की ट्रिक्स बता रहे हैं, जानिए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:एकदम नया जैसा चमकेगा माइक्रोवेव ओवन, बस सफाई के लिए अपनाएं ये आसान हैक्स

मिक्सर जार साफ करने के 3 बेस्ट हैक्स

1) यूं करें दाग साफ

मिक्सर जार पर लगे दागों को साफ करने के लिए बेकिंग सोडा का पेस्ट तैयार करें। इसके लिए बेकिंग सोडा और थोड़ा पानी मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बना लें। फिर जार के अंदर लगाकर 15 मिनट के लिए छोड़ दें। बाद में स्क्रब से रगड़कर धो लें। बेकिंग सोडा एक बेहतरीन नेचुरल क्लींजर है, जो सभी दागों को साफ कर सकता है।

2) बदबू से यू्ं पाएं छुटकारा

लंबे समय तक जार की डीप क्लीनिंगन होने पर बदबू आ सकती है। इससे निपटने के लिए सफेद सिरका और पानी का इस्तेमाल करें। इसके लिए दो चम्मच सफेद सिरका और थोड़ा पानी जार में डालें। फिर इसे 10-20 सेकंड के लिए मिक्सी में घुमाएं। यह हैक न केवल बदबू हटाता है, बल्कि जार को चमका भी देता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गंदे-चिपचिपे एग्जॉस्ट फैन को साफ कर देगा ये तरीका, नए जैसा चमकाने के लिए अपनाएं

3) कपलर को करें साफ

मिक्सर जार के पीछे लगे कपलर को साफ करने के लिए सबसे पहले ड्राई क्लीनिंग करें। इसके लिए एक खराब टूथब्रश लें और फिर उसकी मदद से कपलर में फंसी गंदगी को साफ करें। अब डिश सोप और गुनगुना पानी इस्तेमाल करके कपलर को साफ करें। इसके लिए गुनगुने पानी में 2-3 बूंदें लिक्विड डिश सोप डालें। स्पॉन्ज की मदद से अच्छी तरह से साफ करें और फिर वॉश करें।

ब्लेड की धार तेज करने की ट्रिक

1) जार में आधा कप सेंधा नमक या खड़ा नमक डालें और उसे 4-5 मिनट तक रुक-रुक कर चलाएं। नमक की रगडन से ब्लेड तेज हो जाते हैं।

2) जार की धार तेज करने के लिए सूखे चावल मिक्सर जार में डालें और फिर एक कप सूखे चावल डालकर मिक्सी चलाएं। ब्लेड को पैना करने के लिए ये बेहतरीन ट्रिक है।

3) ब्लेड की धार तेज करने के लिए फॉयल पेपर की छोटी-छोटी गोलियां बनाकर जार में डालें और उन्हें 1-2 मिनट तक पीसें। ये एक पुराना और असरदार तरीका है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बार-बार ब्रश से घिसने की नहीं होगी जरूरत, बस एक हैक से साफ रहेगी टॉयलेट सीट

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।