बिना तेल के मिनटों में तलेंगे करारे पापड़-चिप्स, शेफ पंकज ने शेयर की 1 आसान ट्रिक easy Hack to fry papad and chips without oil at home with this trick shares by chef pankaj bhadouria, खाना - Hindustan
More

बिना तेल के मिनटों में तलेंगे करारे पापड़-चिप्स, शेफ पंकज ने शेयर की 1 आसान ट्रिक

पापड़-चिप्स हम लोग तेल में ही तलकर खाते हैं लेकिन ज्यादा ऑयल खाना सेहत के लिए खतरनाक होता है। ऐसे में पंकज भदौरिया ने बिना तेल के पापड़-चिप्स तलने का तरीका खोज लिया है। चलिए आपको ये कमाल का हैक बताते हैं।

Thu, 19 Feb 2026 01:06 PMDeepali Srivastava लाइव हिन्दुस्तान
share
बिना तेल के मिनटों में तलेंगे करारे पापड़-चिप्स, शेफ पंकज ने शेयर की 1 आसान ट्रिक

होली का त्योहार आते ही घरों में चिप्स और पापड़ बनने लगते हैं और इन्हें खाने में मजा भी आता है। करारे-क्रिस्पी पापड़ और चिप्स बनने के बाद लोग तेल में तल कर ही खाते हैं। कई लोग तेल या रिफाइंड से परहेज करते हैं और वो ऑयली के चक्कर में पापड़ और चिप्स नहीं खाते हैं। घर के बने ही नहीं बाजार के चिप्स या स्नैक्स भी तलने की वजह से लोग खाना पसंद नहीं करते। वैसे भी ज्यादा तेल खाना सेहत के लिए हानिकारक होता है, ऐसे में बिना तेल के चिप्स और पापड़ को तलना बड़े टास्क से कम नहीं है। शेफ पंकज भदौरिया ने आसान हैक बताया है चिप्स और पापड़ को तलने का, जिससे आप बिना तेल के ही इन्हें तल सकते हैं और ये बिल्कुल क्रिस्पी हो जाएंगे।

क्या है हैक

हम सभी लोग पापड़-चिप्स तलने के लिए कढ़ाही चढ़ाकर उसमें तेल गर्म होने के लिए डाल देते हैं, लेकिन इसमें आपको तेल नहीं डालना है। पहले एक प्लेट में चिप्स-पापड़ और अन्य स्नैक्स को निकालकर रख लें। फिर लेना है नमक का एक पैकेट, जी हां, पंकज भदौरिया नमक के साथ पापड़-चिप्स तलने का हैक बता रही है। अब कढ़ाही में नमक हल्का गर्म होने के लिए डाल दें।

कैसे तलें

जब कढ़ाही में नमक गर्म हो जाए, तब इसमें चिप्स को डालें और नमक से कवर करें। कवर ऐसे करना है कि नमक की गर्माहट से ही चिप्स तल जाए। ऐसे ही पापड़ के साथ आपको करना है और बाजार वाले स्नैक्स को भी ऐसे ही तल सकते हैं। नमक से सभी को कवर करें और 1 मिनट तक चलाते हुए तलें। ऐसे आप देखेंगे कि पापड़-चिप्स बिल्कुल क्रिस्पी हो गए हैं। कढ़ाही से निकालते वक्त इन पर लगा नमक हाथ से झाड़ लें और फिर प्लेट में रखें। जो लोग तेल से परहेज करते हैं, वो नमक में तले हुए पापड़ को खाएं। ये हेल्दी भी होगा और क्रिस्पी भी।

अन्य तरीका

नमक हैक के अलावा माइक्रोवेव में तलने का तरीका भी है। चिप्स और पापड़ को ओवन में रखें और उसे फ्राई ऑप्शन पर सेट करें। कुछ ही मिनट में आपके स्नैक्स बिना तेल के तलकर तैयार हो जाएंगे। वैसे आजकल एयर फ्रायर भी इस काम को आसान कर चुका है और उसमें बिना तेल के इन स्नैक्स को तल सकते हैं लेकिन ये नमक वाला हैक एक बार ट्राई करके जरूर देखें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जटा नारियल के रेशों से बनाएं बर्तन धोने वाला जूना, बड़े काम का है ये देसी हैक
ये भी पढ़ें:10 मिनट में साफ करें जला स्टील का भगोना, नोट करें मिट्टी के दीए वाला किचन हैक
ये भी पढ़ें:Kitchen Hack: अंडा उबालने के लिए खौलते पानी में क्यों डालते हैं बेकिंग सोडा?

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।