जल गया स्टील का भगोना! 10 मिनट में चमक उठेगा, पूनम ने बताया मिट्टी के दीए से साफ करने का सिंपल किचन हैक how to clean burnt stainless steel utensils at home simple kitchen hacks by poonam, खाना - Hindustan
More

जल गया स्टील का भगोना! 10 मिनट में चमक उठेगा, पूनम ने बताया मिट्टी के दीए से साफ करने का सिंपल किचन हैक

दूध उबालते समय अगर आप उसे गैस पर छोड़ गई है, तो भगोना पूरी तरह से जला हुआ मिलेगा। फिर इसे जले भगोने को साफ करना किसी जंग लड़ने जैसा होता है। पूनम देवनानी ने इसे साफ करने सा सबसे आसान तरीका बताया है। चलिए आपको बताते हैं।

Sun, 28 Dec 2025 07:30 AMDeepali Srivastava लाइव हिन्दुस्तान
share
जल गया स्टील का भगोना! 10 मिनट में चमक उठेगा, पूनम ने बताया मिट्टी के दीए से साफ करने का सिंपल किचन हैक

कभी न कभी दूध भगोने में चढ़ाकर आप भी गैस पर भूल गई होंगी और फिर भगोना जलकर काला हो गया होगा। इस जले हुए भगोने को साफ करने में नानी याद आ जाती है। काफी रगड़ने के बाद ये साफ होता है और फिर भी कुछ काले निशान रह जाते हैं। अगर आप से भी दूध-पानी गर्म करते समय भगोना जल जाता है, तो अब कड़ी मेहनत नहीं करनी पड़ेगी। किचन एक्सपर्ट पूनम देवनानी ने मिट्टी के दीए वाला सिंपल क्लीनिंग किचन हैक महिलाओं को बताया है। उनका कहना है कि दीवाली वाले मिट्टी के दीए को हम बेकार समझकर फेंक देते हैं लेकिन ये बड़े काम का है। इस दीए से आप जले हुए बर्तन को सिर्फ 10 मिनट के अंदर साफ कर सकते हैं। चलिए बताते हैं उनका तरीका क्या है।

मिट्टी का दिया

पूनम देवनानी ने बताया कि सबसे पहले आपको मिट्टी का 1 दिया लेना है और उसे तोड़कर महीन पाउडर की फॉर्म में पीस लें। फिर इसे कटोरी में रख लें और इसमें 1 रुपये वाला शैंपू, नींबू का रस, बेकिंग सोडा और पानी मिक्स करें। सभी चीजों को अच्छे से मिलाकर पेस्ट तैयार करें। फिर इस पेस्ट को जले हुए बर्तन में जरा से पानी के साथ डालें।

pan cleaning

क्लीनिंग टिप्स

अब लोहे वाले जूने की मदद से भगोने को रगड़कर साफ करना शुरू करें। इस दीए वाले पेस्ट को लगाकर बर्तन को रगड़ना आसान भी होता है और इससे जला हुआ दाग भी पूरी तरह से गायब हो जाएगा। इस काम को करने के लिए सिर्फ 10 मिनट लगेंगे। भगोने को रगड़ने में ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ेगी, ये मिनटों में चमक उठेगा।

किचन हैक

पूनम देवनानी का कहना है कि जला हुआ भगोना ही नहीं इस पेस्ट से आप तवे को भी रगड़कर साफ कर सकती हैं। तवा अक्सर पराठा, रोटी बनाते समय जल जाता है, जिसे काफी रगड़ना पड़ता है। इस पेस्ट को डालकर जूने से रगड़ें, वो मिनटों में साफ हो जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:10 मिनट में गाजर का हलवा बनाना बता रहीं शेफ पंकज भदौरिया, सीख लें रेसिपी

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।