जटा नारियल का छिलका फेंकने की कभी न करें गलती! रेशों से बनाए बर्तन धोने वाला स्क्रबर, आसान है ये देसी हैक smart kitchen hack to make natural utensil scrubber from coconut husk fiber, खाना - Hindustan
More

जटा नारियल का छिलका फेंकने की कभी न करें गलती! रेशों से बनाए बर्तन धोने वाला स्क्रबर, आसान है ये देसी हैक

जटा नारियल के रेशों को हम कूड़ा समझकर फेंक देते हैं लेकिन ये बड़े काम के होते हैं। आप इन रेशों से बर्तन धोने वाला जूना तैयार कर सकते हैं। कंटेंट क्रिएटर शिवानी ने इसे बनाने का तरीका बताया है।

Wed, 18 Feb 2026 09:39 AMDeepali Srivastava लाइव हिन्दुस्तान
share
जटा नारियल का छिलका फेंकने की कभी न करें गलती! रेशों से बनाए बर्तन धोने वाला स्क्रबर, आसान है ये देसी हैक

बर्तन धोने के लिए ज्यादातर लोग लोहे वाला जूना इस्तेमाल करते हैं, इससे बर्तन तो साफ हो जाते हैं लेकिन उनपर निशान पड़ जाते हैं। ऐसे में सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर शिवानी ने देसी जुगाड़ निकाल लिया है। जटा नारियल के रेशों को हम हमेशा कूड़ा समझकर फेंक देते हैं और उसी कूड़े से शिवानी ने बर्तन धोने के लिए स्क्रबर तैयार कर लिया है। ये स्क्रबर आसानी से बन जाएगा और इससे बर्तन भी साफ होंगे और वो भी बिना किसी निशान के। चलिए आपको बताते हैं जटा नारियल के रेशों से स्क्रबर तैयार कैसे कर सकते हैं।

जटा नारियल के रेशे

सबसे पहले नारियल से उसका छिलका हल्के हाथों से निकालकर रखें। इसे निकालने में थोड़ी मेहनत लग सकती है और फिर पानी में भिगोकर रख दें, जिससे वह मुलायम हो जाए। नारियल के रेशों को करीब 1 दिन के लिए पानी में भिगोकर रखना पड़ेगा। अगले दिन आप देखेंगे कि नारियल के रेशे बिल्कुल सॉफ्ट हो चुके होंगे और अब इसे बेलन चलाकर सीधा कर लें। बेलन के अलावा प्रेस भी चलाकर सीधा कर सकते हैं। अगर जटा नारियल पानी से निकालने के बाद ज्यादा गीला हो, तो उसे थोड़ा धूप दिखाकर सुखाएं।

कंघी या ब्रश का इस्तेमाल

जटा नारियल के रेशों में जमा गंदगी को साफ करने के लिए आप कंघी या फिर ब्रश का इस्तेमाल करें। इससे जटा नारियल पूरी तरह से साफ हो जाएगा और ये बिल्कुल सीधा कोकोनट फॉइल बनकर तैयार हो जाएगा। साफ करना इसलिए जरूरी है, जिससे इसकी गंदगी बर्तनों में न चिपक जाए। इसे आप थोड़ा हाथ से भी साफ कर सकते हैं।

सिलाई करें

अब एक मुट्ठी कोकोनट फॉइल लें और उसे शिवानी की तरह सिल लें। मजबूत धागा और सुई लेकर इसे सिलेंगे, तो मजबूती बनी रहेगी। इसे चारों तरफ और बीच में क्रॉस लाइन से सिल लीजिए, ऐसा करने से रेशे बाहर नहीं निकलेंगे और ये स्क्रबर मजबूत बनेगा। सिलाई के बाद जो रेशे बाहर हो, उन्हें कैंची से काटकर फिनिश लुक दें। अब आपका बर्तन धोने का स्क्रबर बनकर तैयार है, इससे बर्तन धोएं और फिर सुखाकर रखें। ऐसे ही आप कई सारे स्क्रबर बनाकर रख सकती हैं, इससे टाइल्स भी साफ कर सकती हैं और बर्तन भी। ये इको फ्रेंडली भी होगा और बेस्ट भी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिना चॉपर के शेफ से सीखें प्याज-लहसुन, टमाटर काटने का तरीका, ग्रेवी बनेगी गाढ़ी
ये भी पढ़ें:सिलबट्टे पर जमी मसाले-चटनी की परत मिनटों में होगी साफ, ईजी हैं ये क्लीनिंग हैक्स
ये भी पढ़ें:सस्ती हो रही गोभी को सालभर के लिए करें स्टोर, सिर्फ 1 हैक से हो जाएगा काम

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।