अंडा उबालते वक्त क्यों डाला जाता है चुटकी भर बेकिंग सोडा, क्या आपको पता है ये आसान हैक
अंडा प्रोटीन का अच्छा सोर्स होता है और लोग इसे बड़े चाव से खाना पसंद करते हैं। अंडा उबालने के बाद अक्सर इसका छिलका हटाने के दौरान ये फट जाता है। ऐसे में कुछ लोग पानी में बेकिंग सोडा मिलाकर अंडा उबाल रहे हैं। चलिए बताते हैं इस आसान हैक के बारे में।

अंडा हर कोई खाना पसंद करता है और ये प्रोटीन का अच्छा सोर्स माना जाता है। उबला अंडा बच्चे से लेकर बूढ़े और जिम जाने वाले लोग शौक से खाते हैं। लेकिन अंडा उबालने के दौरान अक्सर ये फूट जाता है या फिर बाद में छिलते समय ये फट जाता है। छिलका हटाने में भी परेशानी होती है। ऐसे में एक आसान हैक काफी वायरल हो रहा है, अंडा उबालने वाले पानी में बेकिंग सोडा डालने का। जी हां, आजकल कई लोग अंडे को उबालने के लिए उसके पानी में बेकिंग सोडा मिला देते हैं, लेकिन इससे क्या होता है चलिए आपको बताते हैं।

क्यों मिलाएं बेकिंग सोडा
अंडा उबालने के लिए आप बड़ा पैन लें, उसमें पानी भरें। अब इसमें कच्चे अंडे डाल दें। पानी इतना रखें, जिसमें अंडे डूब जाए। अब इसमें आधा चम्मच नमक मिक्स करें। जब पानी थोड़ा सा खौलने लगे, तब इसमें चुटकी भर बेकिंग सोडा मिक्स कर देना है। बेकिंग सोडा जैसे ही आप पानी में डालेंगे, झाग बनने लगेगा लेकिन घबराना नहीं है। बस गैस की आंच धीमी करके अंडे उबलने दें। पैन में 10-15 मिनट में अंडे उबल जाएंगे। अब इन्हें गैस से हटाकर साइड में रखें, हल्का ठंडा होने पर छिलका शुरू करें। बेकिंग सोडा डालने से ये फायदा होगा कि अंडे का छिलका आसानी से निकल जाएगा और आपका एक भी अंडा फूटेगा नहीं। कई बार उबले अंडे का छिलका उसमें चिपक जाता है, इसे हटाने के दौरान अंडा भी फट जाता है। बेकिंग सोडा वाला हैक ये सब नहीं होने देगा।

उबालने का झटपट तरीका
अंडा अगर पैन में उबालने में समय लगता है या फिर अक्सर अंडे अधपके रह जाते हैं, तो दूसरा तरीका भी हम आपको बताते हैं। इस तरीके के साथ आप सिर्फ 5 मिनट में अंडे उबाल सकते हैं और वो भी बिल्कुल परफेक्ट तरीके से। कुकर में अंडा डालें, अंडे के ऊपर तक पानी भरें। इसमें नमक, बेकिंग सोडा डालकर कुकर का ढक्कन लगा दें। अब गैस को फुल आंच पर रखें और सिर्फ 3 सीटी लगाएं। इसके बाद फौरन गैस बंद कर दें। जब कुकर का प्रेशर खत्म हो जाए, तब ढक्कन खोलें और अंडे को निकालकर झील लें। इस तरीके फटाफट अंडा उबल जाता है। ये तरीका मैंने खुद अपनी किचन में अजमाया है।

अंडे से क्या बनाएं
उबला अंडा आप दिनभर में 2-3 खा सकते हैं। ज्यादा अंडे खाना सेहत के लिए अच्छा नहीं होता। इसके अलावा अंडे से आप अंडा भुर्जी, हाफ फ्राई, ऑमलेट, अंडा करी जैसी टेस्टी चीजें बना सकते हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन