बेकिंग सोडा या बेकिंग पाउडर? शेफ से जानें कब क्या डालना है! भटूरे हों या केक, बनेंगे टेस्टी Difference Between Baking Soda and Baking Powder Chef Reveals When to Use What, खाना - Hindustan
More

बेकिंग सोडा या बेकिंग पाउडर? शेफ से जानें कब क्या डालना है! भटूरे हों या केक, बनेंगे टेस्टी

बेकिंग सोडा और बेकिंग पाउडर दोनों एक जैसे ही लगते हैं, लेकिन इनके बीच काफी अंतर है। अगर गलती से भी आप इन्हें गलत डिश में डाल दें, तो पूरा स्वाद खराब हो सकता है। इसलिए दोनों के बीच का अंतर और यूज समझना बेहद जरूरी है।

Thu, 30 April 2026 08:03 PMAnmol Chauhan लाइव हिन्दुस्तान
share
बेकिंग सोडा या बेकिंग पाउडर? शेफ से जानें कब क्या डालना है! भटूरे हों या केक, बनेंगे टेस्टी

पकौड़े से ले कर केक बनाने तक बेकिंग सोडा और बेकिंग पाउडर का इस्तेमाल खूब होता है। हालांकि ये दोनों देखने में एक जैसे लगते हैं और कई बार इनका मिलता-जुलता नाम भी कन्फ्यूज कर देता है। ऐसे में अक्सर समझ नहीं आता कि दोनों में भला फर्क क्या है। बेकिंग सोडा कब इस्तेमाल होता है और बेकिंग पाउडर कब डाला जाता है; ये बड़ी ही कॉमन कन्फ्यूजन है। अगर गलत जगह पर आप गलत चीज डाल दें, तो पूरी डिश का स्वाद और टेक्सचर दोनों खराब हो सकते हैं। इसलिए इनके बीच का बेसिक फर्क समझना बेहद जरूरी है, खासकर अगर आप केक, कचौड़ी, पकौड़े जैसी डिशेज अक्सर बनाती हैं। तो चलिए समझते हैं।

बेकिंग सोडा क्या होता है?

बेकिंग सोडा एक तरह का केमिकल कंपाउंड है, जिसे सोडियम बाइकार्बोनेट कहा जाता है। ये अपने आप काम नहीं करता, बल्कि इसे एक्टिव होने के लिए दही, नींबू और सिरके जैसी खट्टी चीजों की जरूरत पड़ती है। जब ये इन चीजों के साथ रिएक्ट करता है, तो कार्बन डाइऑक्साइड गैस बनती है, जिससे बैटर फूलता है।

टिप: बेकिंग सोडा हमेशा बहुत थोड़ी मात्रा में ही इस्तेमाल करें। ज्यादा मात्रा में डालने से डिश में कड़वा और साबुन जैसा टेस्ट भी आ सकता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रात के बचे चावल में सिर्फ 4 चीजें मिलाकर बनाएं फूली-फूली इडली, नोट करें रेसिपी

बेकिंग पाउडर के बारे में जानें

बेकिंग पाउडर, बेकिंग सोडा से पूरी तरह अलग होता है। ये अपने आप में कंप्लीट होता है, यानी इसमें एसिड और बेस दोनों मौजूद होते हैं। यही वजह है कि इसमें अलग से कोई खट्टा इंग्रीडिएंट एड करने की जरूरत नहीं होती है। ये दूध या पानी से गीला होने पर या हीट के संपर्क में आने से अपना काम करता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:2 कप चाय के लिए दूध और पानी कितना रखें? ढाबे वाले ने बताया टेस्टी चाय का सीक्रेट

कब किसका इस्तेमाल करना चाहिए?

-इन दोनों के बीच का बेसिक फर्क जानकर आपको मोटा मोटा समझ आ ही गया होगा कि किस डिश में किस चीज का इस्तेमाल होगा। अगर आपकी डिश में नींबू, दही या सिरके जैसी खट्टी चीज का इस्तेमाल हो रहा है, तो उसमें बेकिंग सोडा यानी मीठा सोडा डालें। आमतौर पर पकौड़े, भटूरे और ढोकला जैसी डिशेज में हल्का सा मीठा सोडा डाला जाता है।

- वहीं अगर आप कपकेक, बिस्किट, ब्रेड, वॉफल्स और मफिन्स जैसी चीजें बना रही हैं; जिनमें कोई खट्टी चीज इस्तेमाल नहीं हो रही है, तो बेकिंग पाउडर का इस्तेमाल करें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:भिंडी की सब्जी बनेगी टेस्टी! बस 1 चम्मच मिला दें ये चीज, चिपचिपापन भी होगा दूर

काम की टिप

बेकिंग सोडा और बेकिंग पाउडर देखने में बिल्कुल सेम होते हैं। इनका टेक्सचर भी लगभग एक जैसा ही होता है, जिस वजह पहचान करना थोड़ा मुश्किल हो सकता है। इसलिए इन्हें अलग अलग कंटेनर में लेबल लगाकर रखें ताकि ये आपस में मिक्स ना हों। हमेशा रेसिपी के हिसाब से दोनों का इस्तेमाल करें, खाने का स्वाद जबरदस्त आएगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।