भिंडी की सब्जी बनेगी सुपर टेस्टी! बस 1 चम्मच मिला दें ये चीज, चिपचिपापन भी होगा दूर Cooking Tips Why you must add 1 to 2 Spoons of Buttermilk to Bhindi ki sabzi, खाना - Hindustan
More

भिंडी की सब्जी बनेगी सुपर टेस्टी! बस 1 चम्मच मिला दें ये चीज, चिपचिपापन भी होगा दूर

Cooking Tips: भिंडी की सब्जी बनाते वक्त उसका चिपचिपापन अक्सर स्वाद बिगाड़ देता है। अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं, तो एक आसान सी किचन ट्रिक आपकी भिंडी को परफेक्ट बना सकती है।

Tue, 28 April 2026 06:00 PMAnmol Chauhan लाइव हिन्दुस्तान
share
भिंडी की सब्जी बनेगी सुपर टेस्टी! बस 1 चम्मच मिला दें ये चीज, चिपचिपापन भी होगा दूर

बच्चे हों या बड़े, भिंडी की सब्जी लगभग सभी को खूब पसंद आती है। घी लगी हुई गरमा-गरम रोटी के साथ तो इसका स्वाद लाजवाब लगता है।खैर, भिंडी की सब्जी बनाने की रेसिपी तो सभी की अलग-अलग होती है, लेकिन एक समस्या जो हर किसी को फेस करनी पड़ती है, वो है इसका चिपचिपापन। आपने देखा होगा कि भिंडी थोड़ी सी चिपचिपी होती है, काटते हुए भी वो चिपचिपापन महसूस किया जा सकता है। अब इसे आप कितनी भी अच्छी तरह बना लो, वो चिपचिपापन रहता ही है, जिससे सब्जी का स्वाद भी अजीब लगता है। ऐसे में एक ट्रिक आपके बड़े काम आ सकती है, वो है भिंडी की सब्जी बनाते हुए जरा सी छाछ यानी मट्ठा एड करना। ये ट्रिक भिंडी का चिपचिपापन तो दूर करेगी ही, साथ में इसके कई और भी फायदे हैं। आइए जानते हैं-

भिंडी की सब्जी नहीं होती चिपचिपी

भिंडी में नेचुरली एक चिपचिपा पदार्थ पाया जाता है, जिसे म्यूसीलेज कहा जाता है। जब सब्जी बनाते हुए आप इसमें जरा सी छाछ यानी मट्ठा एड कर देती हैं, तो इसका एसिडिक नेचर भिंडी के चिपचिपेपन को तोड़ने का काम करता है। इससे भिंडी अलग-अलग और सूखी दिखती है, जो खाने में ज्यादा टेस्टी लगती है।

स्वाद में आता है हल्का सा टैंगी ट्विस्ट

भिंडी बनाते हुए हल्की सी छाछ एड करने का एक फायदा ये भी है कि इससे सब्जी में हल्का सा खट्टापन एड होता है, जिससे सब्जी और भी ज्यादा टेस्टी लगती है। खासकर जब आप तीखी मसालेदार भिंडी बना रही हों, तो छाछ का खट्टापन फ्लेवर को और भी ज्यादा एन्हांस कर देता है। भिंडी की सब्जी में टमाटर डालने की बजाए थोड़ी सी छाछ डालने से टेस्ट और भी ज्यादा बढ़ जाता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:धूप में सुखाने का झंझट नहीं! कुकर में 1 सीटी लगाकर बना लें आम का अचार

गट हेल्थ के लिए भी फायदेमंद

छाछ आपने आप में एक हल्का और पाचन को बेहतर बनाने वाला फूड माना जाता है। जब आप इसे भिंडी जैसी फाइबर रिच सब्जी में मिला देती हैं, तो ये और भी ज्यादा गट फ्रेंडली हो जाती है। इसे पचाना काफी आसान हो जाता है और गर्मियों में तो खासकर ये कॉम्बिनेशन पेट के लिए हल्का और ठंडक देने वाला माना जाता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बस ये 1 चीज मिला दें... 1 कटोरी मलाई से निकल जाएगा आधा किलो देसी घी, देखें ट्रिक

नींबू के रस की जगह क्यों इस्तेमाल करें छाछ?

कुछ लोग भिंडी का चिपचिपापन कम करने के लिए थोड़ा सा नींबू का रस भी एड करते हैं। एसिडिक होने की वजह से नींबू से चिपचिपापन तो कम हो जाता है, लेकिन ये काफी ज्यादा खट्टा होता है, जिस वजह से सब्जी का फ्लेवर बदल सकता है। वहीं छाछ अपना काम भी कर देती है और सब्जी के फ्लेवर में भी कोई बदलाव नहीं आता।

इस्तेमाल करते हुए ध्यान रखें ये बातें

अगर आप भी चाहती हैं कि भिंडी की सब्जी नॉन स्टिकी और टेस्टी बनें, तो अगली बार ये ट्रिक जरूर ट्राई करें। हालांकि ध्यान रहे मट्ठा आपको कम मात्रा में डालना है, वरना सब्जी का फ्लेवर और टेक्सचर बदल सकता है। एक से दो चम्मच छाछ काफी रहेगी। इसके साथ ही मट्ठा डालते वक्त गैस की फ्लेम लो टू मीडियम रखें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दादी का सीक्रेट: रुई जैसे सॉफ्ट बनेंगे कढ़ी के पकौड़े! फॉलो करें ये सिंपल टिप्स

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।