2 कप चाय के लिए दूध और पानी कितना रखें? ढाबे वाले ने बताया टेस्टी चाय बनाने का सीक्रेट! Right Milk and Water Ratio to Make Perfect Dhaba Like Chai at home, खाना - Hindustan
More

2 कप चाय के लिए दूध और पानी कितना रखें? ढाबे वाले ने बताया टेस्टी चाय बनाने का सीक्रेट!

Perfect Tea Making Tips: अच्छी चाय बनाने के लिए दूध और पानी की मात्रा क्या रखनी है, ये जानना भी बहुत जरूरी है। साथ ही कुछ छोटी छोटी टिप्स भी जानेंगे, जिसकी आपकी चाय एकदम दबा स्टाइल बनेगी।

Wed, 29 April 2026 04:10 PMAnmol Chauhan लाइव हिन्दुस्तान
share
2 कप चाय के लिए दूध और पानी कितना रखें? ढाबे वाले ने बताया टेस्टी चाय बनाने का सीक्रेट!

हम इंडियंस के लिए चाय महज एक ड्रिंक नहीं, बल्कि इमोशन है। जबतक सुबह चाय का कप हाथों में ना आ जाए तब तक तो दिन की शुरुआत करना भी मुश्किल लगता है। खैर, एक परफेक्ट चाय बनाना भी अपने आप में एक आर्ट है। ये मुश्किल तो नहीं लेकिन हां, हर किसी के बस की बात भी नहीं है। आपने देखा होगा कि किसी-किसी के हाथों की चाय बहुत ज्यादा टेस्टी बनती है, जबकि वो वही दूध, पानी और चायपत्ती डालते हैं जो बाकी सब यूज करते हैं। दरअसल सारा खेल सही तरीके और अनुपात का है। चाय में कितना पानी और कितना दूध डालना है ये भी काफी मायने रखता है। अक्सर लोग इसी बात को ले कन्फ्यूज रहते हैं कि पानी और दूध का अनुपात क्या रखा जाए, ताकि चाय एकदम परफेक्ट बनें। तो चलिए आज इसी सवाल का जवाब जानते हैं।

परफेक्ट चाय बनाने के लिए दूध और पानी की मात्रा क्या रखें?

आपने टी-स्टॉल्स या होटलों में चाय पी होगी तो देखा होगा कि वो चाय ना तो ज्यादा गाढ़ी होती है और ना ही बहुत पतली। उसकी कंसिस्टेंसी एकदम परफेक्ट होती है और टेस्ट भी जबरदस्त आता है। दरअसल वो दूध और पानी की सही मात्रा की वजह से होता है। अगर आपको भी वैसी ही चाय बनानी है तो ये अनुपात नोट कर लें। अगर दो कप चाय बना रहे हैं तो एक कप दूध लें और डेढ़ कप पानी लें। क्योंकि चाय जब बॉयल होती है तो पानी भाप बनकर उड़ जाता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बस ये 1 चीज मिला दें... 1 कटोरी मलाई से निकल जाएगा आधा किलो देसी घी, देखें ट्रिक

टिप: अगर आपके यहां काफी पतला दूध आता है तो इसकी मात्रा थोड़ी ज्यादा बढ़ा सकते हैं। वरना चाय काफी पतली बनती है।

अदरक डालने की सही टाइमिंग नोट कर लें

अदरक वाली चाय तो सभी को पसंद आती है, लेकिन अगर आप इसे गलत समय पर डाल दें तो पूरी चाय का टेस्ट खराब हो सकता है। जी हां, अदरक को कभी भी ठंडे दूध में एड नहीं करना चाहिए, वरना ये फट जाती है। हमेशा पहले दूध और पानी को अच्छे से बॉयल होने दें, उसके बाद ही अदरक एड करें। इलायची या खड़े मसाले आप पहले ही डाल सकते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:धूप में सुखाने का झंझट नहीं! कुकर में 1 सीटी लगाकर बना लें आम का अचार

टी-स्टॉल्स की टेस्टी चाय का सीक्रेट

टी-स्टॉल्स या ढाबों पर मिलने वाली चाय का टेस्ट अलग ही होता है। क्या आपने नोटिस किया है ऐसा क्यों? दरअसल वो चीजें तो वही सब डालते हैं जो सभी लोग डालते हैं, लेकिन एक तरीका है जो उनकी चाय को अलग बनाता है। वो हमेशा चाय को एक बर्तन से ऊपर नीचे चलाते रहते हैं। इससे चाय में झाग बनते हैं और उसका टेस्ट भी काफी ज्यादा बढ़ जाता है। अगली बार जब आप भी चाय बनाएं तो सारी चीजें डालने के बाद 2-3 मिनट के लिए हाई फ्लेम पर चाय को ऐसे ही चलाएं। फिर देखिएगा चाय कितनी ज्यादा टेस्टी बनती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:भिंडी की सब्जी बनेगी टेस्टी! बस 1 चम्मच मिला दें ये चीज, चिपचिपापन भी होगा दूर

(Images Credit- Pinterest)

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।