10 रुपए के रस्क और दूध से बन जाएगी ठेले जैसे मलाईदार रबड़ी कुल्फी, गर्मियों में जरूर ट्राई करें! Make Creamy Kulfi at Home with Milk and Rusk No Fancy Ingredients Needed, रेसिपी - Hindustan
More

10 रुपए के रस्क और दूध से बन जाएगी ठेले जैसे मलाईदार रबड़ी कुल्फी, गर्मियों में जरूर ट्राई करें!

अगर आपके पास दूध रखा है और थोड़े से रस्क (जिन्हें आप चाय के साथ एंजॉय करते हैं) हैं, तो बहुत ही टेस्टी मलाईदार सी कुल्फी बनकर तैयार हो सकती हैं। ये इतनी गाढ़ी और टेस्टी कुल्फी बनती है कि आपको ठेले वाली कुल्फी की याद आ जाएगी।

Fri, 3 April 2026 02:45 PMAnmol Chauhan लाइव हिन्दुस्तान
share
10 रुपए के रस्क और दूध से बन जाएगी ठेले जैसे मलाईदार रबड़ी कुल्फी, गर्मियों में जरूर ट्राई करें!

गर्मियों के मौसम में आइसक्रीम खाने की क्रेविंग कंट्रोल करना मुश्किल होता है। घर में बच्चे हों या बड़े, सभी का मन करता है कि खाने के बाद ठंडी-ठंडी सी आइसक्रीम मिल जाए। मार्केट वाली आइसक्रीम तो काफी महंगी पड़ती है और फिर उसमें ना जाने क्या-क्या आर्टिफिशियल फ्लेवर और कलर मिले हुए रहते हैं। ऐसे में सबसे बेस्ट यही है कि गर्मियों में आप घर पर ही आइसक्रीम जमाना सीख लें। कोई बहुत मुश्किल रेसिपी नहीं है, अगर आपके पास दूध रखा है और थोड़े से रस्क (जिन्हें आप चाय के साथ एंजॉय करते हैं) हैं, तो बहुत ही टेस्टी मलाईदार सी कुल्फी बनकर तैयार हो सकती हैं। जी हां, ये इतनी गाढ़ी और टेस्टी कुल्फी बनती है कि आपको ठेले वाली कुल्फी की याद आ जाएगी। बनाना काफी सिंपल है तो चलिए फटाफट से रेसिपी जान लेते हैं।

मलाईदार कुल्फी घर पर बनाने के लिए सामग्री

घर पर ही गाढ़ी और मलाईदार कुल्फी बनाने के लिए आपको जिन सामग्रियों की जरूरत होगी वो हैं- फुल क्रीम दूध (1 लीटर), रस्क (7-8 पीस), काजू (7-8), गुड़ (आधा कप), इलायची पाउडर (आधा चम्मच), ताजी मलाई (क्रीम) (2-3 चम्मच)।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ना चीनी, ना क्रीम! दूध में ड्राई फ्रूट्स भिगोकर बनाएं क्रीमी चॉकलेट आइसक्रीम
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:3 ब्रेड और 2 गिलास दूध से बनाएं बाजार जैसी वनीला आइसक्रीम, मुंह में घुल जाएगी!

दूध और रस्क से स्वादिष्ट कुल्फी बनाने की विधि

स्टेप 1- गर्मियों में ठंडी-ठंडी कुल्फी खाने का मन करे तो घर पर ही दूध और रस्क से आप गाढ़ी मलाईदार कुल्फी बना सकती हैं। इसके लिए सबसे पहले फुल क्रीम दूध को उबलने रख दें। दूध में कम से कम दो बार उबाल आने दें। कुल्फी में गाढ़ापन और रंगत लाने के लिए आपको रस्क का इस्तेमाल करना है, जो आमतौर पर चाय के साथ खाते हैं। इसके लिए उबलते हुए दूध में ही 7-8 रस्क डाल दें और इन्हें सॉफ्ट होने दें।

स्टेप 2- इसी दौरान दूध में काजू भी एड करें, ये कुल्फी को रिच टेस्ट देते हैं। इसके बाद गैस की फ्लेम को मीडियम करें और मिक्सचर को तब तक पकने दें, जब तक ये रबड़ी जैसा गाढ़ा ना हो जाए। इसके बाद गैस बंद करें और मिक्सचर को हल्का ठंडा होने के लिए रख दें।

स्टेप 3- मिक्सचर हल्का ठंडा हो जाए तो इसमें मीठेपन के लिए स्वादानुसार गुड़ या चीनी मिलाएं। साथ ही फ्लेवर और खुशबू के लिए इलायची पाउडर भी एड करें। सभी को अच्छे से मिक्स करें, फिर 15-20 मिनट के लिए फ्रिज में ठंडा होने रख दें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बाजार से क्यों लाना! सिर्फ आधा कप चावल से बनाएं 1/2 किलो पनीर, सीखें वायरल ट्रिक

स्टेप 4- फ्रिज से निकालने के बाद मिक्सचर को मिक्सर ग्राइंडर में डालें, साथ ही घर की ताजी मलाई भी मिलाएं। अगर मलाई नहीं है, तो इसे आप स्किप भी कर सकती हैं। अब इसे अच्छे से ब्लेंड कर लें और एक स्मूद सा पेस्ट बनाकर तैयार कर लें।

स्टेप 5- इस मिक्सचर को कुल्फी मोल्ड या कप में डालकर कवर करें। इन्हें फ्रिज में कम से कम 7-8 घंटे या फिर रात भर के लिए जमने छोड़ दें। मलाईदार सी कुल्फी बनकर रेडी हो जाएगी। इसे सर्व करने से पहले मोल्ड को हल्का पानी में डिप कर के कुल्फी निकालें।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।