दूध में 2 चम्मच कस्टर्ड पाउडर घोलकर बनाएं बाजार जैसी बटरस्कॉच आइसक्रीम, सिंपल है रेसिपी! Make Market Style Rich and Creamy Butterscotch Ice Cream at Home with Custard Powder, रेसिपी - Hindustan
More

दूध में 2 चम्मच कस्टर्ड पाउडर घोलकर बनाएं बाजार जैसी बटरस्कॉच आइसक्रीम, सिंपल है रेसिपी!

Butterscotch Ice Cream Recipe: सिर्फ आपको बाजार से कस्टर्ड पाउडर खरीदना है, फिर आप बिल्कुल मार्केट स्टाइल बटरस्कॉच आइसक्रीम घर पर ही बना सकती हैं। इतनी टेस्टी आइसक्रीम बनती है कि आप अगली बार बाजार से नहीं लाने वालीं।

Mon, 6 April 2026 02:13 PMAnmol Chauhan लाइव हिन्दुस्तान
share
दूध में 2 चम्मच कस्टर्ड पाउडर घोलकर बनाएं बाजार जैसी बटरस्कॉच आइसक्रीम, सिंपल है रेसिपी!

गर्मियों का मौसम हो और बच्चे आइसक्रीम खाने की जिद ना करें, ऐसा भला कैसे हो सकता है। उन्हें तो दिन में कई बार सिर्फ आइसक्रीम ही खानी होती है। ऐसे में बाजार वाली आइसक्रीम का खर्चा बढ़ाने से अच्छा है कि इसे घर पर ही तैयार कर लें। घर की आइसक्रीम ज्यादा हेल्दी होती है और टेस्टी भी बनकर तैयार होती है। सिर्फ आपको बाजार से कस्टर्ड पाउडर खरीदना है, फिर आप बिल्कुल मार्केट स्टाइल बटरस्कॉच आइसक्रीम घर पर ही बना सकती हैं। बाकी सामान आपको अपनी रसोई में मिल ही जाएगा। सिर्फ कुछ ही चीजों से और बहुत ही आसान तरीके से इतनी टेस्टी आइसक्रीम बनती है कि आप अगली बार बाजार से नहीं लाने वालीं। बच्चे भी रोज इसी की डिमांड करेंगे। तो चलिए फटाफट रेसिपी नोट कर लेते हैं।

मार्केट जैसी बटरस्कॉच आइसक्रीम बनाने के लिए सामग्री

बाजार जैसी रिच और क्रीमी बटरस्कॉच आइसक्रीम बनाने के लिए आपको जिन सामग्रियों की जरूरत होगी वो हैं- फुल क्रीम दूध (1 कप), कस्टर्ड पाउडर (2 चम्मच) और चीनी (1/4 कप)। बटर स्कॉच वाले क्रंच के लिए- चीनी ( आधा कप), बटर (1 चम्मच), ड्राई फ्रूट्स (काजू-बादाम) (3 चम्मच)। आइसक्रीम के लिए- व्हिपिंग क्रीम (1 कप), चुटकी भर पीला फूड कलर (ऑप्शनल), बटर स्कॉच एसेंस (कुछ बूंदे)।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:10 रुपए के रस्क और दूध से बन जाएगी रबड़ी कुल्फी, गर्मियों में जरूर ट्राई करें!
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ना चीनी, ना क्रीम! दूध में ड्राई फ्रूट्स भिगोकर बनाएं क्रीमी चॉकलेट आइसक्रीम

कस्टर्ड पाउडर से बनाएं बटरस्कॉच आइसक्रीम

घर पर ही आप बाजार जैसी क्रीमी और डिलीशियस बटरस्कॉच आइसक्रीम बना सकती हैं। इसके लिए सबसे पहले एक पैन में फुल क्रीम दूध, कस्टर्ड पाउडर और चीनी डालकर अच्छे से मिक्स कर लें। फिर इसे गैस पर पकने चढ़ाएं और तबतक पकाएं, जबतक ये हल्का गाढ़ा नहीं हो जाता। इसके बाद दूध को ठंडा होने के लिए रख दें।

अब एक पैन में चीनी पकने रख दें। जब ये अच्छे से मेल्ट (पिघल) हो जाए तो लगातार चलाते हुए गोल्डन ब्राउन कलर आने तक पका लें। इसमें बटर का टुकड़ा डालें और साथ ही कटे हुए ड्राई फ्रूट्स भी एड करें। सभी चीजों को अच्छे से मिक्स करें और तुरंत एक प्लेट में निकाल लें। आपको प्लेट में पहले से ही थोड़ा सा बटर लगाकर ग्रीस कर लेना है, इसमें मिक्सचर को फैलाएं। जब ये ठंडा हो जाए तो दरदरा कूटकर क्रश कर लें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कितना भी पतला दूध आता हो! बस ये 2 चीजें मिला दें, हलवाई जैसी गाढ़ी दही जमेगी

अब एक बाउल में व्हिपिंग क्रीम लें, उसमें तैयार किया हुआ कस्टर्ड दूध डालें और साथ ही येलो फूड कलर और बटरस्कॉच एसेंस डालें। अगर आपके पास बटरस्कॉच एसेंस नहीं है तो बटरस्कॉच फ्लेवर वाला कस्टर्ड पाउडर यूज करें। अब सभी चीजों को अच्छे से व्हिस्क करें। ऊपर से बटरस्कॉच क्रंच डालें और मिक्सचर को एक कंटेनर में ट्रांसफर करें। इसे रातभर के लिए जमने छोड़ दें। आपकी बटरस्कॉच आइसक्रीम बनकर तैयार है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।