घर पर क्यों नहीं बनते सॉफ्ट और फ्लफी उत्तपम? ये टिप्स बदल देंगी आपका रिजल्ट Cooking Tips Make Restaurant Style Soft and Fluffy Uttapam Easily, खाना - Hindustan
More

घर पर क्यों नहीं बनते सॉफ्ट और फ्लफी उत्तपम? ये टिप्स बदल देंगी आपका रिजल्ट

घर पर बनाए गए उत्तपम अगर सॉफ्ट और फ्लफी ना बनें तो मजा अधूरा रह जाता है। सही बैटर, फर्मेंटेशन और तवा टेक्नीक अपनाकर आप आसानी से होटल जैसे मुलायम उत्तपम बना सकते हैं।

Fri, 13 Feb 2026 11:49 AMShubhangi Gupta लाइव हिन्दुस्तान
share
घर पर क्यों नहीं बनते सॉफ्ट और फ्लफी उत्तपम? ये टिप्स बदल देंगी आपका रिजल्ट

उत्तपम साउथ इंडियन ब्रेकफास्ट का एक बेहद लोकप्रिय और हेल्दी विकल्प है। यह डोसे की तुलना में ज्यादा सॉफ्ट, मोटा और सब्जियों से भरपूर होता है। हालांकि कई बार घर पर बनाए गए उत्तपम सख्त, भारी या चिपचिपे बन जाते हैं। इसकी सबसे बड़ी वजह होती है बैटर की गलत कंसिस्टेंसी, फर्मेंटेशन की कमी और पकाने का सही तरीका ना अपनाना। अगर आप भी घर पर फ्लफी और स्पॉन्जी उत्तपम बनाना चाहते हैं, तो कुछ जरूरी टिप्स अपनाना बेहद जरूरी है।

फ्लफी उत्तपम बनाने के आसान टिप्स

  • बैटर सही कंसिस्टेंसी का रखें: सबसे पहले बात करते हैं बैटर की। उत्तपम का बैटर ना तो बहुत पतला होना चाहिए और ना ही बहुत गाढ़ा। इसकी कंसिस्टेंसी ऐसी होनी चाहिए कि तवे पर डालने पर बैटर धीरे-धीरे फैले। अगर बैटर बहुत पतला होगा तो उत्तपम कुरकुरा बन जाएगा और मोटाई नहीं आएगी।
  • फर्मेंटेशन सबसे जरूरी स्टेप: फ्लफी उत्तपम के लिए फर्मेंटेशन सबसे अहम स्टेप है। चावल और उड़द दाल के बैटर को कम से कम 8–10 घंटे गर्म जगह पर रखें। अच्छी तरह फर्मेंट हुआ बैटर हल्का खट्टा होता है और उसमें छोटे-छोटे एयर बबल्स दिखाई देते हैं, जो उत्तपम को स्पॉन्जी बनाते हैं।
  • थोड़ा सूजी या पोहा मिलाएं: अगर आप और ज्यादा सॉफ्ट टेक्सचर चाहते हैं, तो बैटर में 1–2 चम्मच सूजी या भिगोया हुआ पोहा पीसकर मिला सकते हैं। इससे उत्तपम हल्का और फूला-फूला बनता है। ध्यान रखें कि फर्मेंटेशन के बाद बैटर को ज्यादा ना चलाएं, वरना उसमें भरी हवा निकल जाती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिना कच्चे आम के कैसे बनाएं टेस्टी करेला? ये आसान ट्रिक्स जरूर अपनाएं
  • तवा सही तापमान पर हो: उत्तपम पकाने के लिए तवे का तापमान भी बहुत मायने रखता है। तवा मीडियम गर्म होना चाहिए। बहुत तेज आंच पर पकाने से उत्तपम ऊपर से सूख जाएगा और अंदर से कच्चा रह सकता है। बैटर डालने के बाद तुरंत ढक्कन से ढक दें, ताकि भाप बने और उत्तपम अच्छे से फूल जाए।
  • सब्जियां सही समय पर डालें: सब्जियां जैसे प्याज, टमाटर, शिमला मिर्च या हरी मिर्च बैटर डालते ही ऊपर से डालें और हल्के हाथ से दबाएं। इससे सब्जियां अच्छी तरह चिपकेंगी और उत्तपम टूटेगा नहीं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कुकिंग आसान होगी! बिना प्रिजरवेटिव्स जिंजर-गार्लिक पेस्ट स्टोर करने का तरीका
  • थोड़ा सा बेकिंग सपोर्ट (ऑप्शनल): अगर बैटर ठीक से फर्मेंट नहीं हुआ हो, तो पकाने से ठीक पहले एक चुटकी ईनो या बेकिंग सोडा मिला सकते हैं। हालांकि इसका ज्यादा इस्तेमाल स्वाद खराब कर सकता है।
  • घी या तेल सही मात्रा में: किनारों पर थोड़ा सा तेल या घी डालें। इससे उत्तपम सॉफ्ट भी रहेगा और नीचे से क्रिस्प भी बनेगा।
  • पलटने की जल्दी ना करें: जब ऊपर की सतह सूख जाए और किनारे छोड़ने लगे, तभी पलटें और सेकें। बाद में थोड़ा मसाला छिड़क कर गरमा-गरम परोसें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मिर्च तेज हो या रोटी कड़क? ये 8 स्मार्ट किचन हैक्स आपको बना देंगे 'मास्टरशेफ'!

इन आसान टिप्स को अपनाकर आप भी घर पर मुलायम, फ्लफी और रेस्टोरेंट-स्टाइल उत्तपम बना सकते हैं, जो बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आएगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।