कुकिंग होगी आसान! सीख लें बगैर प्रिजरवेटिव्स जिंजर-गार्लिक पेस्ट स्टोर करने का तरीका how to store ginger garlic paste in fridge for long time without vinegar or preservatives, खाना - Hindustan
More

कुकिंग होगी आसान! सीख लें बगैर प्रिजरवेटिव्स जिंजर-गार्लिक पेस्ट स्टोर करने का तरीका

Kitchen Tips To Store Ginger Garlic Paste: अदरक-लहसुन के पेस्ट को बिना विनेगर डाले या फिर बगैर प्रिजरवेटिव्स के स्टोर करना है तो सीख लें तरीका। बस इस आसान तरीके से जिंजर-गार्लिक के पेस्ट को महीनाभर तक आराम से रखा जा सकता है।

Thu, 12 Feb 2026 10:35 PMAparajita लाइव हिन्दुस्तान
share
कुकिंग होगी आसान! सीख लें बगैर प्रिजरवेटिव्स जिंजर-गार्लिक पेस्ट स्टोर करने का तरीका

हर रोज की कुकिंग को झटपट और आसान बनाने के लिए कुछ काम पहले से करके रख लेना अच्छा होता है। जैसे एक दिन पहले सब्जी काटना या फिर मसाले के लिए लहसुन, प्याज, अदरक वगैरह को पहले से छीलकर रखना। काफी सारे लोग कुकिंग के लिए मार्केट से जिंजर-गार्लिक पेस्ट को लाते हैं। लेकिन इन सारे पेस्ट में प्रिजरवेटिव्स होते हैं। जो लंबे टाइम तक इस्तेमाल करना हेल्थ के लिए हार्मफुल हो सकता है। और घर में बना अदरक-लहसुन का पेस्ट फ्रिज में रखने के बाद भी खराब हो जाता है क्योंकि इसमे फंगस जल्दी लगना शुरू हो जाते हैं।

विनेगर डालकर रखने से सब्जी का टेस्ट बिगड़ जाता है

वहीं अगर अदरक-लहसुन के पेस्ट में विनेगर डालकर इसे प्रिजर्व किया जाए तो अथेंटिक और रेगुलर सब्जियों का टेस्ट खराब हो जाता है। ऐसे में जिंजर-गार्लिक पेस्ट को प्रिजर्व करने का ये तरीका आपकी मदद कर सकते हैं।

बिना प्रिजरवेटिव अदरक-लहसुन पेस्ट स्टोर करने का तरीका

अदरक-लहसुन के पेस्ट को ज्यादा टाइम तक फ्रिज में स्टोर करने के लिए ये तरीका अपनाएं। इससे जल्दी से पेस्ट खराब नहीं होगा और खाने के अथेंटिक टेस्ट में भी फर्क नहीं पड़ेगा।

  • सबसे पहले लहसुन और अदरक का पेस्ट बनाने के लिए दोनों की मात्रा का ध्यान रखें। लहसुन की मात्रा का आधा ही भाग अदरक रखें। नहीं तो लहसुन पर अदरक की महक और स्वाद हावी हो जाएगा।
  • अब दोनों को अच्छी तरह से छील लें। ध्यान रहे कि इसे धोने की गलती ना करें। धोने पर लहसुन और अदरक में नमी रह जाएगी। जिससे ये जल्दी खराब हो जाएंगे।
  • जिंजर और गार्लिक को छीलने के बाद उसे किसी टिशू से अच्छी तरह से पोंछ लें। जिससे कि ऊपर की नमी निकल जाए।
  • बस अब दोनों ही चीजों को ग्राइंडर जार में डालें और पीस लें।
  • ग्राइंडर जार में लहसुन और अदरक के साथ सरसों का तेल भी डालें। सरसों का तेल नेचुरल प्रिजरवेटिव का काम करेगा और इस पेस्ट को खराब होने से बचाएगा। साथ ही इसे अच्छी तरह से पीसने में मदद करेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:लंबे टाइम तक अखरोट को खराब होने से बचाना है तो स्टोर करने का तरीका जान लें
ये भी पढ़ें:थर्मोफ्लास्क वाली बोतल से आ रही बदबू दूर भगाने का आसान तरीका
ये भी पढ़ें:कोफ्ते हर बार बनेंगे सॉफ्ट और टेस्टी, नोट कर लें ये सिंपल टिप्स
  • इसके साथ ही नमक भी डाल दें। नमक भी नेचुरल प्रिजरवेटिव का काम करता है। जो लहसुन-अदरक के पेस्ट को महीनेभर खराब होने से बचाएगा।
  • ध्यान रहे कि पीसने के लिए सरसों का तेल डालते समय मात्रा को थोड़ा सा ज्यादा ही रखें। ये तेल पेस्ट को खराब होने से बचाएगा।
  • बस तैयार पेस्ट को किसी भी साफ और सूखे कांच के एयर टाइट जार में बंद करके फ्रिज में स्टोर करके रख दें।
  • जब भी जरूरत हो बस किसी साफ-सुथरे, सूखे चम्मच से थोड़ी मात्रा निकालें और यूज करें।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।