मिर्च तेज हो या रोटी कड़क? ये 8 स्मार्ट किचन हैक्स आपको बना देंगे 'मास्टरशेफ'! best kitchen hacks to improve food taste 8 viral hacks to fix spicy food soft roti and keep salad greens fresh, खाना - Hindustan
More

मिर्च तेज हो या रोटी कड़क? ये 8 स्मार्ट किचन हैक्स आपको बना देंगे 'मास्टरशेफ'!

आज हम आपके लिए कुछ ऐसे ही जादुई और आजमाए हुए किचन हैक्स लेकर आए हैं, जो न सिर्फ आपकी मेहनत को आधा कर देंगे, बल्कि आपके खाने के स्वाद में भी चार चांद लगा देंगे। इतना ही नहीं, इन किचन टिप्स की मदद से, आप अपनी रसोई की असली मास्टरशेफ कहलाएंगी।

Thu, 12 Feb 2026 11:14 PMManju Mamgain लाइव हिन्दुस्तान
share
मिर्च तेज हो या रोटी कड़क? ये 8 स्मार्ट किचन हैक्स आपको बना देंगे 'मास्टरशेफ'!

कहते हैं कि दिल का रास्ता पेट से होकर गुजरता है, लेकिन कई बार समय की कमी होने या ध्यान भटकने की वजह से भोजन पकाते समय कुछ छोटी-छोटी गलतियां हो जाती हैं। जो जायके के साथ-साथ मूड भी खराब कर देती हैं। कभी सब्जी में मिर्च ज्यादा हो जाती है, तो कभी सुबह की बनाई रोटियां दोपहर तक खिंचने लगती हैं। हम सभी ने किचन में ऐसे मूड खराब करने वाले मुश्किल हालातों का सामना कभी ना कभी जरूर किया हुआ होता है। लेकिन यकीन मानिए, कुकिंग कोई रॉकेट साइंस नहीं बल्कि छोटे-छोटे स्मार्ट तरीकों का मेल है। आज हम आपके लिए कुछ ऐसे ही जादुई और आजमाए हुए किचन हैक्स लेकर आए हैं, जो न सिर्फ आपकी मेहनत को आधा कर देंगे, बल्कि आपके खाने के स्वाद में भी चार चांद लगा देंगे। इतना ही नहीं, इन किचन टिप्स की मदद से, आप अपनी रसोई की असली मास्टरशेफ कहलाएंगी। आइए जानते हैं कैसे-

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जूते हों या बाल, चुटकियों में साफ होगी चिपकी हुई च्युइंग गम, बस फॉलो करें टिप्स

मेहनत बचाकर खाने का स्वाद बढ़ाएंगे ये किचन टिप्स

सॉफ्ट रोटी- अकसर बनी हुई रोटी कुछ घंटों में ही ठंडी होकर खाने में कड़क लगने लगती है। ऐसे में रोटी को नरम और फ्रेश बनाए रखने के लिए आटे में एक चम्मच दही डाल दें। ऐसा करने से रोटी घंटों तक सॉफ्ट और फ्रेश बनी रहती है।

मिर्च- अगर किसी वजह से सब्जी में मिर्च तेज हो जाए तो पानी डालने की गलती ना करें। ऐसा करने से सब्जी की ग्रेवी पतली होने के साथ स्वाद भी खराब हो सकता है। भोजन में मिर्च का स्वाद बैलेंस करने के लिए गर्म दूध की दो बूंदें डाल दें। भोजन में मिर्च की जलन एकदम कम हो जाएगी।

हल्दी- भोजन में हल्दी ज्यादा डालने से सब्जी का स्वाद कड़वा हो जाता है। अगर सब्जी में कभी हल्दी ज्यादा गिर जाए तो जल्दी से हरा धनिया काटकर सब्जी में डाल दें। ऐसा करने से हल्दी का स्वाद भोजन में बैलेंस हो जाएगा।

सलाद- अगर कुछ घंटे पहले काटा हुआ सलाद बासी लगने लगे तो उसके ऊपर नींबू का रस निचोड़ दें। इस टिप को फॉलो करने से सलाद घंटों तक फ्रेश और क्रिस्प बना रहता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मटर खरीदते समय ना करें ये 5 गलतियां, स्वाद और पैसे दोनों होते हैं खराब

रसोई के कुछ और जादुई नुस्खे

खिले-खिले सफेद चावल- चावल बनाते समय पानी में नींबू के रस की कुछ बूंदें डाल दें। इससे चावल आपस में चिपकेंगे नहीं और एकदम सफेद व खिले-खिले बनेंगे।

सब्जी में नमक ज्यादा का इलाज- अगर ग्रेवी वाली सब्जी में नमक तेज हो जाए, तो घबराएं नहीं। आटे की छोटी-छोटी गोलियां बनाकर सब्जी में डाल दें और 5 मिनट बाद निकाल लें। आटा अतिरिक्त नमक सोख लेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:वेस्ट से बेस्ट का जादू : बची हुई सब्जियों से तैयार करें मखमली 'शाही कोफ्ता'

कुरकुरी पकौड़ियां- पकौड़ियों का घोल बनाते समय उसमें थोड़ा सा गर्म तेल या चावल का आटा मिला दें। इससे पकौड़ियां कम तेल सोखेंगी और लंबे समय तक कुरकुरी बनी रहेंगी।

लहसुन छीलने का आसान तरीका- लहसुन की कलियों को छीलने से पहले उन्हें 10-15 मिनट के लिए गुनगुने पानी में भिगो दें। छिलका अपने आप बिना किसी मेहनत के उतर जाएगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।