हेल्दी भी, टेस्टी भी: बिना कच्चा आम ऐसे बनाएं टेस्टी करेला,नहीं लगेगा कड़वा! Healthy and Tasty Karela Recipe Without Kaccha Aam Easy Cooking Tips, खाना - Hindustan
More

हेल्दी भी, टेस्टी भी: बिना कच्चा आम ऐसे बनाएं टेस्टी करेला,नहीं लगेगा कड़वा!

करेला सेहत के लिए फायदेमंद है, लेकिन इसका कड़वा स्वाद कई लोगों को पसंद नहीं आता। अगर घर में कच्चा आम ना हो, तो भी कुछ आसान तरीकों से स्वादिष्ट करेले की सब्जी बनाई जा सकती है।

Thu, 12 Feb 2026 11:39 AMShubhangi Gupta लाइव हिन्दुस्तान
share
हेल्दी भी, टेस्टी भी: बिना कच्चा आम ऐसे बनाएं टेस्टी करेला,नहीं लगेगा कड़वा!

करेला भले ही स्वाद में कड़वा हो, लेकिन सेहत के लिहाज से इसे सुपरफूड माना जाता है। डायबिटी कंट्रोल करने से लेकर पाचन सुधारने और इम्यूनिटी बढ़ाने तक, करेले के फायदे अनगिनत हैं। बावजूद इसके, इसकी तेज कड़वाहट की वजह से बहुत से लोग इसे अपने खाने से दूर रखते हैं। आमतौर पर कच्चा आम या आमचूर डालकर करेले की कड़वाहट कम की जाती है, लेकिन हर बार ये सामग्री घर में मौजूद हो, यह जरूरी नहीं।

ऐसे में सवाल उठता है कि क्या बिना कच्चे आम के भी स्वादिष्ट करेला बनाया जा सकता है? जवाब है- बिल्कुल! कुछ आसान घरेलू टिप्स और सही कुकिंग तकनीक अपनाकर आप बिना कच्चे आम के भी ऐसा करेला बना सकते हैं, जिसे खाने में कोई नाक-भौं ना सिकोड़े।

नमक से कड़वाहट निकालना है सबसे जरूरी

करेले की कड़वाहट कम करने का सबसे पुराना और असरदार तरीका है नमक। करेलों को पतला काटकर उन पर नमक डालें और 20–30 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद हाथों से अच्छे से निचोड़कर पानी निकाल दें। इससे काफी हद तक कड़वाहट निकल जाती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ढेर सारे नींबू का रस 6 महीना फ्रीजर में करे स्टोर, काम आएंगे ये 2 तरीके

प्याज और टमाटर से मिलेगा बैलेंस्ड स्वाद

अगर आप खट्टा स्वाद नहीं चाहते, तो प्याज और टमाटर सबसे अच्छे विकल्प हैं। प्याज की प्राकृतिक मिठास और टमाटर की हल्की खटास करेले के स्वाद को संतुलित कर देती है। पहले करेले को हल्का कुरकुरा तलें, फिर अलग से प्याज-टमाटर का मसाला बनाकर उसमें मिलाएं।

गुड़ डालकर बनाएं मीठा-कड़वा करेला

कई घरों में पारंपरिक रूप से करेले में थोड़ा सा गुड़ डाला जाता है। आखिर में 1–2 चम्मच गुड़ डालने से कड़वाहट कम होती है और सब्जी का स्वाद काफी बेहतर हो जाता है। यह तरीका खासतौर पर बच्चों और करेले से नफरत करने वालों के लिए कारगर है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:डोसा बनाने से पहले तवे पर क्यों छिड़का जाता है पानी? ट्रिक नहीं साइंस है वजह

बेसन वाला करेला – बिना खट्टापन

अगर कच्चा आम या आमचूर नहीं है, तो बेसन एक बेहतरीन विकल्प है। भुना हुआ बेसन करेले पर अच्छी कोटिंग बना देता है और कड़वाहट को ढक देता है। इससे सब्जी ज्यादा समय तक स्वादिष्ट रहती है।

कुरकुरा करेला बनाएं

करेले को धीमी आंच पर अच्छी तरह कुरकुरा तलना बहुत जरूरी है। अधपका करेला ज्यादा कड़वा लगता है, जबकि हल्का क्रिस्पी करेला स्वाद में काफी बेहतर होता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:देसी किचन हैक: चावल उबालते समय नींबू क्यों डालते हैं? जानें वजह

बिना कच्चे आम के करेला बनाने के टिप्स

  • करेले को ज्यादा देर तक ढककर ना पकाएं।
  • सौंफ और धनिया पाउडर डालने से स्वाद सुधरता है।
  • ज्यादा तेल से बचें, वरना स्वाद बिगड़ सकता है।
  • अगर सही तरीके से बनाया जाए, तो बिना कच्चे आम के भी करेला बेहद स्वादिष्ट बन सकता है और सेहत के फायदे भी बरकरार रहते हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।