एयर फ्रायर में बनेंगे क्रिस्पी समोसे, शेफ पंकज ने बताई आटा गूंथने से ले कर फ्राई करने की ट्रिक! Chef Pankaj Bhadouria Shows How to Make Guilt Free Tasty Crispy Samosas in Air Fryer, खाना - Hindustan
More

एयर फ्रायर में बनेंगे क्रिस्पी समोसे, शेफ पंकज ने बताई आटा गूंथने से ले कर फ्राई करने की ट्रिक!

Crispy Samosas in Air Fryer: कई लोग शिकायत करते हैं कि एयर फ्रायर में समोसे बना तो लें लेकिन ये क्रिस्पी नहीं बनते, एकदम सॉगी से हो जाते हैं। दरअसल इन्हें बनाने की एक टेक्नीक होती है, जिसे शेफ पंकज भदौरिया ने शेयर किया है।

Wed, 18 Feb 2026 05:09 PMAnmol Chauhan लाइव हिन्दुस्तान
share
एयर फ्रायर में बनेंगे क्रिस्पी समोसे, शेफ पंकज ने बताई आटा गूंथने से ले कर फ्राई करने की ट्रिक!

आजकल एयर फ्रायर का इस्तेमाल काफी कॉमन हो गया है। टेस्टी फूड खाने के शौकीन हैं और हेल्थ से भी समझौता नहीं करना तो एयर फ्रायर बेस्ट इन्वेस्टमेंट है। इसमें कम तेल में ही आप वो सब बना सकते हैं, जिसे तेल में डीप फ्राई करने की जरूरत पड़ती है। जैसे- पूड़ी, पकौड़ी, फ्राइज, ब्रेड पकौड़े या कोई भी स्नैक। एयर फ्रायर में समोसे भी खूब टेस्टी बनते हैं। चाय के साथ जब भी समोसे खाने का मन हो आप और फ्रायर में बना सकते हैं। आमतौर पर समोसे काफी तेल पी लेते हैं लेकिन एयर फ्रायर में ये दो बूंद तेल में ही बन जाते हैं। ऐसे में गिल्ट फ्री हो कर आप इन्हें एंजॉय कर सकते हैं। हालांकि कई लोग शिकायत करते हैं कि एयर फ्रायर में समोसे बना तो लें लेकिन ये क्रिस्पी नहीं बनते, एकदम सॉगी से हो जाते हैं। दरअसल इन्हें बनाने की एक टेक्नीक होती है, जिसे शेफ पंकज भदौरिया ने शेयर किया है।

शेफ पंकज से सीखें एयर फ्रायर में क्रिस्पी समोसे बनाने का तरीका

क्या आपको भी लगता है कि एयर फ्रायर में समोसे उतने क्रिस्पी नहीं बनते, जितने हलवाई वाले डीप फ्राइड समोसे होते हैं? दरअसल ऐसा इसलिए होता है क्योंकि आप सही तरीका फॉलो नहीं कर रहे होते। शेफ पंकज कहती हैं कि एयर फ्रायर में समोसे बनाने है तो लो हाई टेंपरेचर टेक्नीक फॉलो करें। इसके लिए दो फेज में समोसे फ्राई करें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गेहूं के आटे से बनाएं सॉफ्ट और फूले-फूले नान, तवे पर ही आ जाएगा स्वाद
ये भी पढ़ें:दिल्ली वाले फूले-फूले भटूरे कैसे बनाएं? शेफ रणवीर ने बताए आटा गूंथने के 2 तरीके

पहला फेज: सबसे पहले समोसे को 160°C टेंपरेचर पर 10-12 मिनट के लिए एयर फ्राई कर लें। इससे समोसे का आटा अंदर से अच्छी तरह पक जाएगा और वो अंदर से कच्चा नहीं रहेगा।

दूसरा फेज: अब समोसे बाहर निकालकर उनपर हल्का सा तेल ब्रश कर लें। फिर इन्हें 200°C पर 3-4 मिनट के लिए दोबारा एयर फ्राई कर लें। इससे समोसे की बाहरी लेयर एकदम अच्छे से क्रिस्पी हो जाएगी और इनका रंग भी परफेक्ट ब्राउन हो जाएगा।

ऐसे लगाएं समोसे का आटा

एयर फ्रायर में समोसे बना रही हैं तो आटा लगाते हुए कुछ दो-चार चीजें ध्यान रखनी हैं। इसके लिए सबसे पहले मैदा में अजवाइन और नमक के साथ थोड़ा सा ज्यादा घी एड करें। एयर फ्रायर वाले समोसे में मोयन थोड़ा ज्याद ही लगता है। अब हाथों से आटे को रगड़ें, फिर थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर आटा लगा लें। आटा बहुत ज्यादा सॉफ्ट या सख्त नहीं लगना चाहिए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कुकर में मलाई डालकर मिला दें बस ये 1 चीज, फटाफट बना लेंगी खूब सारा दानेदार घी!

समोसे की मसालेदार स्टफिंग कैसे बनाएं?

समोसे की मसालेदार स्टफिंग बनाने के लिए पैन में तेल गर्म करें। इसमें हींग, जीरा, दरदरा कुटा हुआ साबुत धनिया डालकर तड़का लें। फिर इसमें कटा हुआ अदरक और हरी मिर्च एड करें। फिर उबले हुए आलू काटकर डालें, स्वादानुसार नमक मिलाएं और हल्का रंग आने तक पका लें। चाहें तो थोड़ी सी हरी मटर भी मिला लें। अब इसमें धनिया पाउडर, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, जीरा पाउडर, गरम मसाला और काली मिर्च पाउडर डालकर मिक्स कर लें। ऊपर से फ्रेश धनिया पत्ता और पुदीना पत्ता गार्निश करें। ऊपर से अमचूर पाउडर और चाट मसाला मिलाएं फिर आलू अच्छे से मैश कर के स्टफिंग तैयार कर लें।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।