कुकर में मलाई डालकर मिला दें बस ये 1 चीज, फटाफट बना लेंगी खूब सारा दानेदार घी! Pressure Cooker Ghee Hack Add This 1 Ingredient for Quick, Aromatic Ghee, खाना - Hindustan
More

कुकर में मलाई डालकर मिला दें बस ये 1 चीज, फटाफट बना लेंगी खूब सारा दानेदार घी!

Pressure Cooker Ghee Hack: प्रेशर कुकर में फटाफट आप मलाई से घी निकाल सकती हैं। एक सीक्रेट इंग्रीडिएंट डाल देंगी तो पूरा प्रॉसेस फटाफट हो जाएगा। तो चलिए सोशल मीडिया पर वायरल इस हैक को जान लेते हैं।

Mon, 16 Feb 2026 05:04 PMAnmol Chauhan लाइव हिन्दुस्तान
share
कुकर में मलाई डालकर मिला दें बस ये 1 चीज, फटाफट बना लेंगी खूब सारा दानेदार घी!

घर के बने शुद्ध देसी घी की बात ही कुछ और है। वैसे भी आजकल बाजार में इतना मिलावटी घी मिलता है कि इससे बेहतर है घर में ही बना लिया जाए। ज्यादातर गृहणियां यही करती भी हैं। रोज के दूध में से थोड़ी-थोड़ी मलाई निकालकर फ्रिज में स्टोर कर लेती हैं और फिर हफ्तेभर की मलाई से घी निकाल लेती हैं। इस प्रॉसेस में घंटों लग जाते हैं और ये काफी झंझट भरा काम भी है, जिस वजह से घी निकालने का मन ही नहीं करता। लेकिन अगर ये काम फटाफट हो जाए और ज्यादा मेहनत भी ना करनी पड़े तो कैसा रहेगा? जी हां, प्रेशर कुकर में फटाफट आप मलाई से घी निकाल सकती हैं। एक सीक्रेट इंग्रीडिएंट डाल देंगी तो पूरा प्रॉसेस फटाफट हो जाएगा। तो चलिए सोशल मीडिया पर वायरल इस हैक को जान लेते हैं।

प्रेशर कुकर में फटाफट बना लेंगी दानेदार देसी घी

  • सबसे पहले फ्रीजर में स्टोर की हुई मलाई लगभग 3-4 घंटे पहले ही बाहर निकाल कर रख दें। इससे मलाई पिघलकर सॉफ्ट हो जाएगी।
  • अब मलाई में थोड़ा सा नमक मिला दें। आधा चम्मच से भी कम सेंधा नमक या सादा नमक एड कर सकती हैं। इसके बाद बारी है सीक्रेट इंग्रीडिएंट मिलाने की जिससे घी बनाने का प्रॉसेस फटाफट हो जाएगा। आपको बस आधा नींबू लेना है और मलाई में निचोड़ देना है।
  • मलाई में नमक और नींबू मिलाने के बाद लगभग दो मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें। इससे घी बिल्कुल साफ और दानेदार बनता है। चिंता मत कीजिए इससे घी के स्वाद में कोई भी बदलाव नहीं आएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:होली से पहले बनाकर रख लें आलू के चिप्स, ये 1 चीज डालने से बिल्कुल सफेद बनेंगे!
ये भी पढ़ें:काला कुकर, जला तवा और बदबूदार फ्रिज? ये 5 किचन हैक हर गृहणी का काम आसान कर देंगे
  • सभी चीजें मलाई में अच्छे से घुल जाएं तो इसे एक प्रेशर कुकर में डाल दें। एक बात ध्यान रखें कि प्रेशर कुकर थोड़ा सा बड़ा होना चाहिए। हफ्तेभर की मलाई के लिए कम से कम 5 लीटर वाले कुकर का इस्तेमाल करें। बड़े कुकर में मलाई बाहर नहीं निकलेगी।
  • मलाई में आप चुटकी भर हल्दी पाउडर भी मिला सकती हैं। इससे देसी घी का रंग काफी अच्छा आता है। ज्यादा हल्दी एड ना करें इससे घी में खुशबू आ सकती है।
  • अब प्रेशर कुकर का ढक्कन लगा दें और दो सीटियां आने तक पका लें। आप देखेंगी कि घी बनकर रेडी हो जाएगा और साथ ही इसमें मावा भी रहेगा। घी और मावे को छानकर अलग कर लें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बाजरे की रोटी फट जाती है, फूलती नहीं? तो ये 6 टिप्स सीख लें, फूली-फूली बनेंगी!
  • घी में निकले मावे से आप तरह तरह की मिठाइयां बना सकती हैं। अगर मिठाइयां बनानी हैं तो मावा कम पकाएं। वहीं घी और ज्यादा चाहिए तो थोड़ा ज्यादा पका लें। मावे का रंग गाढ़ा ब्राउन हो जाएगा।
  • घी छानकर किसी कांच के बर्तन में स्टोर कर लें। एकदम खुशबूदार, दानेदार देसी घी बनकर तैयार हो जाएगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।