गेहूं के आटे से बनाएं सॉफ्ट और फूले-फूले नान, तवे पर ही आ जाएगा रेस्टोरेंट वाला स्वाद! Super Soft and fluffy Wheat Flour Naan on Tawa That Tastes Just Like Restaurant Style, रेसिपी - Hindustan
More

गेहूं के आटे से बनाएं सॉफ्ट और फूले-फूले नान, तवे पर ही आ जाएगा रेस्टोरेंट वाला स्वाद!

Naan Recipe: टेस्ट के साथ-साथ थोड़ी सेहत का ध्यान भी रखना जरूरी है इसलिए मैदा वाला नान छोड़कर गेहूं के आटे से भी आप इसे बना सकती हैं। ये खाने में बहुत टेस्टी लगते हैं बिल्कुल रेस्टोरेंट स्टाइल। एकदम सॉफ्ट बनते हैं और फटाफट से आप इन्हें तवे पर ही बना सकती हैं।

Wed, 18 Feb 2026 07:08 AMAnmol Chauhan लाइव हिन्दुस्तान
share
गेहूं के आटे से बनाएं सॉफ्ट और फूले-फूले नान, तवे पर ही आ जाएगा रेस्टोरेंट वाला स्वाद!

रेस्टोरेंट में सबसे ज्यादा ऑर्डर की जाने वाली डिशेज में से एक है नान। पनीर बटर मसाला और चाप जैसी ग्रेवी वाली डिशेज के साथ नान खाने का मजा ही कुछ और है। नान इतने टेस्टी लगते हैं हफ्ते में एक दो बार तो खाने का मन कर ही जाता है। ऐसे में सबसे बढ़िया है कि आप इन्हें घर पर ही बनाना सीख लें। अब टेस्ट के साथ-साथ थोड़ी सेहत का ध्यान भी रखना जरूरी है इसलिए मैदा वाला नान छोड़कर गेहूं के आटे से भी आप इसे बना सकती हैं। यकीन मानिए ये खाने में बहुत टेस्टी लगते हैं बिल्कुल रेस्टोरेंट स्टाइल। एकदम सॉफ्ट बनते हैं और फटाफट से आप इन्हें तवे पर ही बना सकती हैं। तो चलिए इंस्टाग्राम पर पॉपुलर हो रही एक रेसिपी आपके साथ साझा करते हैं, इसे जरूर ट्राई कीजियेगा।

गेहूं के आटे से बनाएं एकदम सॉफ्ट नान

घर पर ही रेस्टोरेंट स्टाइल सॉफ्ट-सॉफ्ट नान बनाने के लिए आपको जिन सामग्रियों की जरूरत होगी वो हैं- गेहूं का आटा (डेढ़ कप), मैदा (आधा कप), दही (आधा कप), बेकिंग सोडा (चुटकी भर), बेकिंग पाउडर (चुटकी भर), तेल (1/4 चम्मच), चीनी (दो चम्मच), नमक (1 चम्मच), पानी ( लगभग 1/3 कप, जितना नर्म आटा लगाने के लिए पर्याप्त हो), कलौंजी और हरा धनिया पत्ता।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दाल बच गई है तो बना लें खस्ता और मसालेदार पराठे, ये चीजें मिलाकर गूंथ लें आटा

रेस्टोरेंट स्टाइल नान घर पर बनाने की विधि

सुपर सॉफ्ट और बिल्कुल रेस्टोरेंट जैसे नान आप घर पर फटाफट बना सकती हैं, वो भी गेहूं के आटे से। इसके लिए सबसे पहले एक बड़े बर्तन में गेहूं का आटा छान लें। इसमें मैदा मिलाएं, फिर थोड़ा सा नमक भी एड करें। इसके बाद आटे को सॉफ्ट बनाने के लिए थोड़ी सी फ्रेश दही मिलाएं और तेल भी एड करें। इससे नान बहुत नर्म बनते हैं और खाने में बिल्कुल मार्केट वाला स्वाद आता है। इसके अलावा आटे में चीनी, चुटकी भर बेकिंग सोडा और बेकिंग पाउडर मिलाएं।

अब थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए आटे को अच्छी तरह गूंथ लें। आटा एकदम सॉफ्ट लगाना है। जैसा आटा आप रोटियों के लिए लगाती हैं उससे भी हल्का सॉफ्ट ही रखें। अब इसे लगभग 2 घंटे के लिए ढककर रख दें। ऐसा करना बहुत जरूरी है क्योंकि इससे आटा अच्छी तरह सेट हो जाएगा और नान बिल्कुल नर्म और फूले-फूले बनकर तैयार होंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:होली से पहले बनाकर रख लें आलू के चिप्स, ये 1 चीज डालने से बिल्कुल सफेद बनेंगे!
ये भी पढ़ें:ये 2 चीजें डालते ही मिनटों में गाढ़ा होगा दूध, 10 मिनट में बना लेंगी रबड़ी!

इसके बाद आटे की लोइयां बना लें और गोल-गोल बेल लें। ऊपर से थोड़ी सी कलौंजी और हरा धनिया पत्ता लगाएं। इससे नान देखने में बहुत सुंदर लगते हैं और टेस्ट भी काफी अच्छा आता है। तवे को गर्म कर लें फिर नान सेंकने के लिए डालें। इस दौरान गैस की फ्लेम मीडियम रखें। हल्का सा तेल लगाकर दोनों तरफ से अच्छी तरह सेंक लें। आपके सॉफ्ट फूले-फूले नान बनकर तैयार हैं। इन्हें पनीर, चाप या छोले जैसी किसी भी ग्रेवी के साथ सर्व करें।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।