एयरफ्रायर इस्तेमाल करने से पहले जान लें 5 टिप्स, नहीं आएगी कोई दिक्कत 5 Tips you must Know Before Using Air Fryer, खाना - Hindustan
More

एयरफ्रायर इस्तेमाल करने से पहले जान लें 5 टिप्स, नहीं आएगी कोई दिक्कत

हेल्दी ऑयल फ्री डिशेज बनाने के लिए एयरफ्रायर सबसे बेस्ट है। ये एक ऐसा किचन अप्लायंस है जो अधिकतर घरों में है लेकिन इस्तेमाल नहीं किया जाता है। बहुत से लोग इसे इस्तेमाल करने का तरीका भी नहीं जानते हैं। ऐसे में जानिए एयरफ्रायर इस्तेमाल करने से जुड़े 5 टिप्स।

Tue, 7 April 2026 03:16 PMAvantika Jain लाइव हिन्दुस्तान
share
एयरफ्रायर इस्तेमाल करने से पहले जान लें 5 टिप्स, नहीं आएगी कोई दिक्कत

एयर फ्रायर फ्राइड चीजे बनाने से लेकर किसी आइटम को रोस्ट करने तक के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। इसमें 70 से 90 तक कम तेल लगता है, ऐसे में ये सेहत के लिए बेहतर है। अच्छी बात यह है कि ये ओवन की तुलना में बहुत जल्दी गर्म हो जाता है और इससे खाना भी तेजी से पकता है। एयरफ्रायर में बनी चीजों में कैलोरी और फैट की मात्रा काफी कम होती है, इसलिए हेल्थ फ्रीक लोगों के लिए इसमें पका खाना सबसे अच्छा है। भले ही ये किचन अप्लायंस खूब काम का है और ट्रेंड के चक्कर में बहुत लोग इसे खरीद भी चुके हैं लेकिन इसका इस्तेमाल नहीं करते हैं। ऐसे में यहां 5 टिप्स बता रहे हैं, जिन्हें अपनाकर आप एयरफ्रायर का इस्तेमाल आसानी से कर सकेंगे। देखिए-

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिना तेल के बन जाएगी टेस्टी पालक पत्ता चाट, ये है एयर फ्रायर वाली रेसिपी

1) हवा के लिए जगह छोड़ें

एयरफ्रायर एक छोटे ओवन की तरह काम करता है, जो गर्म हवा को चारों ओर घुमाता है। इसके बास्केट में पहले से जगह कम होती है इसलिए पूरा न भरें, अगर आप खाने को एक-दूसरे के ऊपर रख देंगे, तो वह कुरकुरा होने के बजाय नरम हो जाएगा।

2) तेल का सही इस्तेमाल

एयर फ्रायर में बने खाने में तेल कम लगता है। खाने पर थोड़ा सा तेल लगाने या स्प्रे करने से वह गोल्डन और क्रिस्पी बनते हैं।

3) बटर पेपर ट्रे का इस्तेमाल

शेफ पंकज भदौरिया कहती हैं कि बहुत से लोग बटर पेपर को ग्रिल पैन के ऊपर रखकर करते हैं। ऐसे में जब एयरफ्रायर में हवा तेज होती है तो ये उड़ जाता है। जिसकी वजह से हवा के छिद्र बंद हो जाते हैं और गर्म हवा का फ्लो रुक जाएगा और खाना ठीक से नहीं पकेगा। ऐसे में इसे ग्रिल के ऊपर रखने की जगह नीचे रखें। यह नीचे टपकने वाले तेल को इकट्ठा करने का काम करता है। जिससे बास्केट साफ रहे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सालों से साफ नहीं हुए गैस बर्नर मिनटों में हो जाएंगे नए जैसे, यूं करें क्लिनिंग

4) सही बर्तनों का इस्तेमाल

एयरफ्रायर में सिलिकॉन मोल्ड या मफिन कप, सिरेमिक और कांच, स्टेनलेस स्टील या एल्युमीनियम बेकिंग पैन के अलावा एल्युमीनियम फॉयल का इस्तेमाल कर सकते हैं।

5) खाने को बीच में पलटें

अगर रेसिपी 15 मिनट की है, तो 7-8 मिनट बाद बास्केट निकालें और उसे अच्छी तरह हिलाएं। इससे खाना हर तरफ से बराबर पकता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:एयर फ्रायर में तैयार करें तंदूरी फूलगोभी, शाम के स्नैक्स के लिए बेस्ट है आइटम

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।