एयर फ्रायर में तैयार करें तंदूरी फूलगोभी, शाम के स्नैक्स के लिए बेस्ट है आइटम, नोट करें रेसिपी
शाम के समय लगने वाली भूख को शांत करने के लिए आप फूलगोभी से एक टेस्टी स्नैक बनाकर तैयार कर सकते हैं। यहां सीखिए एयरफ्रायर में बनने वाली तंदूरी फूलगोभी भी लाजवाब रेसिपी।

कम तेल घी खाने वाले लोगों के लिए एयरफ्रायर में बनी रेसिपीज सबसे बेस्ट हैं। बहुत से लोगों के घरों में एयरफ्रायर तो है, लेकिन उन्हें समझ नहीं आता की इसमें क्या बनाएं। अगर आप भी इसी कंफ्यूजन में रहते हैं तो आज शाम के स्नैक्स के लिए टेस्टी और हेल्दी तंदूरी फूलगोभी बनाकर खाएं। एयरफ्रायर में बनी से डिश कुरकुरी और चटपटी होती है। इसे पुदीने और दही वाली हरी चटनी के साथ सर्व कर सकते हैं। सीखिए, एयरफ्रायर में तंदूरी फूल गोभी बनाने का तरीका।
तंदूरी फूल गोभी बनाने के लिए सामग्री
तंदूरी फूलगोभी बनाने के लिए आपको चाहिए मीडियम साइज की फूलगोभी, आधा कप गाढ़ा दही, एक बड़ा चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट, एक छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, आधा छोटा चम्मच हल्दी पाउडर, एक छोटा चम्मच गरम मसाला, एक छोटा चम्मच कसूरी मेथी, एक बड़ा चम्मच बेसन, एक बड़ा चम्मच नींबू का रस, नमक स्वादानुसार, दो बड़े चम्मच सरसों का तेल।
तंदूरी फूल गोभी बनाने की विधि
तंदूरी फूल गोभी बनाने के लिए सबसे पहले गोभी के टुकड़ों को नमक वाले गर्म पानी में 3 से 4 मिनट के लिए उबाल लें। ऐसा करने से गोभी हल्की नरम हो जाएगी और अंदर तक साफ भी हो जाएगी। अब पानी छानकर गोभी को पूरी तरह सुखा लें। फिर एक बड़े कटोरे में दही, बेसन, तेल, नींबू का रस और सभी मसाले डालकर अच्छी तरह मिला लें। जब इसका स्मूद पेस्ट बन जाए तो गोभी के टुकड़े डालें। हल्के हाथों से मिलाएं। अब इसे कम से कम 20-30 मिनट के लिए छोड़ दें। जब तक एयरफ्रायर को प्रीहीट कर लें। टाइम पूरा होने के बाद गोभी को बेकिंग ट्रे पर रखें और 200 डिग्री सेलसियस में 15-20 मिनट तक पकाएं जब तक कि किनारे थोड़े सुनहरे और कुरकुरे न हो जाएं।
टिप- गोभी को बहुत ज्यादा उबालना नहीं है,वरना ये आसानी से घुल जाएगी।
इसे सिरके वाली लच्छा प्याज के साथ सर्व करें।़
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन