बिना तेल के बन जाएगी टेस्टी पालक पत्ता चाट, ये है एयर फ्रायर वाली रेसिपी How to Make Oil free palak patta chaat air Fryer Recipe, रेसिपी - Hindustan
More

बिना तेल के बन जाएगी टेस्टी पालक पत्ता चाट, ये है एयर फ्रायर वाली रेसिपी

हेल्थ फ्रीक लोग बिना तेल-घी वाली रेसिपीज की तलाश करते हैं। अगर आप भी ऑयल फ्री खाना चाहते हैं तो एयर फ्रायर में टेस्टी पालक पत्ता चाट बना लें। यहां देखिए आसान रेसिपी-

Tue, 3 March 2026 03:03 PMAvantika Jain लाइव हिन्दुस्तान
share
बिना तेल के बन जाएगी टेस्टी पालक पत्ता चाट, ये है एयर फ्रायर वाली रेसिपी

आज कल लोग अपनी सेहत का खास ख्याल रख रहे हैं। हेल्थ को नजर में रखते हुए लोग फैट फ्री चीजों को खाना पसंद कर रहे हैं। बहुत से लोग तो ऐसे हैं जो बिना तेल घी के खाना खाते हैं। अगर आप भी बिना तेल घी वाली चीजों को खाना चाहते हैं तो पालक पत्ता की चाट बनाकर खाएं। वैसे तो इस चाट को बनाने के लिए पालत पत्तों को बेसन के घोल में लपेटा जाता है और फिर डीप फ्राई किया जाता है। लेकिन आप चाहें तो बिना घी तेल के इसे बना सकते हैं। यहां हम एयरफ्रायर में पालक पत्ता चाट बनाने की रेसिपी बता रहे हैं। देखिए-

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:होली के लिए बेस्ट हैं गेहूं के आटे से बनने वाली 5 मिठाई, सीखिए रेसिपी

बिना तेल के पालक पत्ता चाट बनाने की सामग्री

पालक पत्ता चाट बनाने के लिए आपको पालक के पत्ते, दही, बेसन, नमक, अजवायन, मिर्ची पाउडर, भुना जीरा पाउडर, उबले आलू, खट्टी चटनी, मिठी चटनी, अनार के दाने, बारीक भूजिया चाहिए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:एक चम्मच घी से तैयार कर सकते हैं खूब समोसे, सीखिए एयर फ्रायर वाली रेसिपी

बिना तेल के पालक पत्ता चाट बनाने की विधि

इसे बनाने के लिए पालके के पत्तों को अच्छे से साफ कर लें और 3 से 4 बार पानी से धो लें। फिर बेसन का घोल बना लें। इसके लिए बेसन में अजवायन, नमक, मिर्ची पाउडर मिलाएं। फिर जरूरत मुताबिक पानी मिलाते हुए एक घोल तैयार करें। घोल में पालक के पत्तों को अच्छे से डिप करें और फिर एयर फ्रायर की टोकरी में बटर पेपर बिछाएं। इस पर पत्ते रखें और फिर 10 से 15 मिनट के लिए 200 डिग्री पर पका लें। अब एक कटोरी में दही ले और इसमें थोड़ी चीनी डालकर अच्छे से मिक्स कर लें। अब एक प्लेट में पत्ते रखें और फिर इस पर दही डालें। अब उबले आलू के छोटे टुकड़ों को इस पर सजाएं और दही की एक और लेयर डालें। अब इसमें खट्टी चटनी और मिठी चटनी डालें। फिर अनार के दाने और बारीक सेव से सजाएं और फिर खाएं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:होली पर पल्स टॉफी और हाजमोला से बनाएं ये खास ड्रिंक, खूब हो रहा वायरल

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।