घर के बने खाने में क्यों नहीं आता रेस्तरां वाला स्वाद? शेफ से जानिए 3 कारण 3 Reasons why home cook food never taste like restaurant, खाना - Hindustan
More

घर के बने खाने में क्यों नहीं आता रेस्तरां वाला स्वाद? शेफ से जानिए 3 कारण

रेस्तरां में मिलने वाले खाने को अक्सर लोग घर पर बनाने की कोशिश करते हैं, लेकिन सेम रेसिपी अपनाने के बाद भी खाने में वो रेस्तरां वाला स्वाद नहीं आते है। आइए जानते हैं इसकी वजह।

Wed, 29 April 2026 09:52 AMAvantika Jain लाइव हिन्दुस्तान
share
घर के बने खाने में क्यों नहीं आता रेस्तरां वाला स्वाद? शेफ से जानिए 3 कारण

बच्चों से लेकर बड़ों तक को रेस्तरां में मिलने वाला खाना पसंद आता है। बच्चे अक्सर घर पर बने खाने में भी रेस्तरां वाले स्वाद की डिमांड करते हैं। कई बार रेस्तरां वाली सब्जी दाल की रेसिपी सेम ट्राई करने के बाद भी घर पर वो स्वाद नहीं मिल पाता। ऐसा होने के पीछे शेफ परम वाला ने अपने इंस्टाग्राम पर तीन कारणों को शेयर किया है। आप भी जानिए-

क्यों बच्चों-बड़ों को पसंद आता है रेस्तरां का खाना

ऐसा इसलिए क्योंकि रेस्तरां के खाने में नमक, चीनी और फैट की मात्रा घर के मुकाबले काफी ज्यादा होती है। यह कॉम्बिनेशन दिमाग में डोपामाइन रिलीज करता है, जिससे बच्चों को तुरंत खुशी महसूस होती है। इसके अलावा, कई जगहों पर अजीनोमोटो का इस्तेमाल होता है जो खाने के स्वाद को बहुत ज्यादा बढ़ा देता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:घर का बना दही छोड़ देता है पानी? ये 1 ट्रिक समस्या करेगी दूर

शेफ ने बताए 3 कारण

1) तेज आंच

रेस्टोरेंट में खाना पकाने के लिए हैवी बर्नर का इस्तेमाल किया जाता है और तापमान बहुत ज्यादा होता है। जिसकी वजह से मेलार्ड अभिक्रिया होती है, ये केमिकल प्रक्रिया होती है जो खाने को गहरा और हल्का भुना हुआ स्वाद देता है। हालांकि, जब खाना घर पर बनाया जाता है तो कम आंच पर बनाया जाता है, जिसकी वजह से भूरापन कम आता है और स्वाद भी पूरी तरह से रेस्तरां वाला नहीं आता।

2) तेल का इस्तेमाल

रेस्तरां में शेफ कम तेल में खाना नहीं पकाते। वे ज्यादा मक्खन, तेल और यहां तक ​​कि क्रीम का इस्तेमाल करते हैं क्योंकि फैट स्वाद कण को होल्ड करती है और बढ़ाती है। हालांकि, घर प अक्सर कम फैट वाला खाना तैयार किया जाता है, जिसकी वजह से फीका स्वाद आ सकता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सही मटका खरीदने के लिए अपनाएं ये ट्रिक, इस एक हैक से मिलेगा बर्फ जैसा ठंडा पानी

3) मसालों की परतें

रेस्टोरेंट में खाना पकाने के हर स्टेप में मसाले डाले जाते हैं। खाने को पकाने से पहले, पकाते समय और अंत में। जबकि घर पर, ज्यादातर लोग केवल एक बार नमक डालते हैं जिसकी वजह से स्वाद रेस्तरां जैसा नहीं आता।

घर के खाने में कैसे मिलेगा रेस्तरां वाला टच

अगर आप चाहते हैं कि बच्चे घर का खाना शौक से खाएं, तो आप कुछ छोटे बदलाव करें। जैसे-

-घर के खाने को रेस्तरां जैसा लुक दें। खाने की रेस्तरां जैसी प्लेटिंग मददगार साबित हो सकती है।

-खाना बनाते समय बच्चों की मदद लें, इससे उनकी खाने में रुचि बढ़ती है।

-घर पर ही कम तेल में होममेड चीजें बनाएं। इनका स्वाद भले ही रेस्तरां वाला न आए, लेकिन आप खुद बनाकर जब बच्चों के सामने परोसेंग तो वो मजे से खाएंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:एयरफ्रायर इस्तेमाल करने से पहले जान लें 5 टिप्स, नहीं आएगी कोई दिक्कत

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।