घर का बना दही छोड़ देता है पानी? ये 1 ट्रिक समस्या करेगी दूर How to make curd with less water effective One Single Trick, खाना - Hindustan
More

घर का बना दही छोड़ देता है पानी? ये 1 ट्रिक समस्या करेगी दूर

गर्मियों के मौसम में अगर आप दही घर पर बनाती हैं तो ये आर्टिकल आपके लिए है। यहां हम एक ट्रिक बता रहे हैं जिसे अपनाकर दही पनीला नहीं होगा और खूब गाढ़ा जमेगा। देखिए, टिक्स-

Wed, 29 April 2026 07:33 AMAvantika Jain लाइव हिन्दुस्तान
share
घर का बना दही छोड़ देता है पानी? ये 1 ट्रिक समस्या करेगी दूर

दही का इस्तेमाल हर घर में किया जाता है। गर्मियों के मौसम में लोग इसे खासतौर से खाना पसंद करते हैं। तेज धूप में ठंडी-ठंडी दही खाने का मजा अलग ही होता है। वैसे भारत में हर गली-नुक्कड़ पर डेयरी हैं जहां से दही आसानी से मिल जाता है, लेकिन घर के बने दही की बात अलग है। अच्छी बात यह है कि गर्मी के दिनों में घर पर दही आसानी से तैयार हो जाता है। अधिकतर महिलाएं रात के समय दही जमाती हैं और लगभग 7-8 घंटों में ये बनकर तैयार हो जाता है। दही जमने के बाद उसे फ्रिज में सेट होने के लिए रखा जाता है। कम से कम एक घंटे में दही पूरी तरह से तैयार होता है। हालांकि, पूरी तरह सेट होने के बाद दही में ऊपर पानी-पानी दिखने लगता है। इसे दिक्कत से निपटने के लिए यहां एक ट्रिक बता रहे हैं। इसे अपनाने के बाद दही में बिल्कुल पानी नहीं दिखेगा और दही भी थक्केगार जमेगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिना जामन के इन 2 तरीकों से जमेगी दही, बहुत कम लोग जानते हैं ये ट्रिक्स

सही तरह से जमाएं दही

दही जमाने के लिए बहुत जारे तरीके हैं। लेकिन सबसे सिंपल और दादी-नानी का फेवरेट तरीका दूध उबालकर दही का जामन डालकर बनाने वाला है। इस नुस्खे से दही जमाने के लिए सबसे पहले दूध को अच्छी तरह से उबाल लें। फिर इस दूध को पूरी तरह से ठंडा होने के लिए रख दें। जब ये गुनगुना हो जाए तो इसका दही जमा सकते हैं। इसके लिए दूध को4 से 5 बार फेंट लें और फिर एक मिट्टी के बर्तन में दूध पलटें। अब एक चम्मच में दही का जामन लें और फिर इसे दूध में साइड से डाल दें। अब इस बर्तन को बिना हिलाए ढक दें और फिर 5 से 6 घंटों का इंतजार करें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कच्चे केले के छिलके से बनाएं चटनी, स्वाद में फेल हो जाएगी पुदीना वाली

दही में बहुत पानी आने से कैसे बचाएं

दही को जब सुबह आप खोलकर देखें। फिर दो या चार टिशू पेपर लें और फिर इन्हें दही के ऊपर बिछा दें। अगर दही में एक्सट्रा पानी होगा तो टिशू पेपर उसे पूरी तरह से सोख लेगा। इस तरह से टिशू को लगा रहने दें। अब इस दही को कम से कम एक घंटे के लिए फ्रिज में रख दें।टाइम पूरा होने के बाद दही से टिशू पेपर हटाएं। इस दही क जब आप काटकर देखे। दही बिल्कुल गाढ़ी और थक्के वाली जमी होगी।

टिप- अगर आपके पास समय की कमी है तो आप दही जमाने के लिए एक बर्तन में गर्म पानी भरें और दही के बर्तन को इसके ऊपर रख दें। माना जाता है कि गर्म पानी की गर्माहट से दही जल्दी तैयार हो जाए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:तोरई के छिलके कूड़े में फेंकना छोड़िए! बनाएं तीखी चटनी, खाने का बढ़ेगा स्वाद

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।