मिंट वाटर से पेट रहेगा फिट, गर्मियों में इस ड्रिंक से मिलेंगे हैरान कर देने वाले फायदे Surprising health benefits of Mint water in Summer it will keep your stomach fit, फिटनेस टिप्स - Hindustan
More

मिंट वाटर से पेट रहेगा फिट, गर्मियों में इस ड्रिंक से मिलेंगे हैरान कर देने वाले फायदे

पुदीने की पत्तियां तासीर में ठंडी होती है और ये गर्मियों के लिए सबसे बेस्ट माना जाता है। तेज गर्मी में पुदीने का पानी पीने से कई फायदे मिलते हैं, ये पेट से लेकर सांसों तक के लिए बेहतरीन होता है। यहां देखिए मिंट वाटर के हैरान करने वाले फायदे- 

Wed, 20 May 2026 01:39 PMAvantika Jain लाइव हिन्दुस्तान
share
मिंट वाटर से पेट रहेगा फिट, गर्मियों में इस ड्रिंक से मिलेंगे हैरान कर देने वाले फायदे

गर्मी के मौसम में पानी ज्यादा से ज्यादा पीने की सलाह दी जाती है। इस मौसम में पेट से जुड़ी बीमारियां भी बहुत बढ़ जाती हैं और हीटवेव के कारण भी कई दिक्कतें होती हैं। ऐसे में हर कोई खान-पान की ऐसी चीजों को खोजते जो ठंडी हों। गर्मियों में होने वाली दिक्कतों से बचना चाहते हैं और हेल्दी रहना चाहते हैं तो गर्मी में पुदीने वाला पानी पीना शुरू करें। पुदीना का पानी पीने से शरीर को कई फायदे मिलते हैं। गर्मियों में पसीना बहुत ज्यादा आता है, ऐसे में इनफ्यूज्ड वाटर पीने से सेहत और त्वचा दोनों को फायदा मिलता है। यहां हम मिंट वाटर से मिलने वाले हैरान कर देने वाले फायदे बता रहे हैं। जानिए-

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:इसबगोल खाना शुरू करने से पहले जानें 5 बातें, पेट की समस्या वाले जरूर पढ़ें

1) हाइड्रेशन बढ़ाता है

पुदीने की पत्तियों को पानी में मिलाने से एक ताजा, प्राकृतिक स्वाद मिलता है, जिससे बिना चीनी मिलाए रोजाना की पानी की जरूरत को पूरा करना आसान हो जाता है।

2) पाचन में मददगार

पुदीने में मेन्थॉल होता है, जो पेट की मांसपेशियों को आराम देने में मदद करता है। यह अपच, गैस और पेट फूलने से राहत दिलाने में बहुत मददगार होता है।

3) फ्रेश सांस

पुदीने में नेचुरल जीवाणुरोधी गुण होते हैं। इसका ठंडा मेन्थॉल मुंह के बैक्टीरिया को खत्म करने और सांसों की बदबू से लड़ने में मदद करते हैं।

4) वेट मैनेज करने में मददगार

मीठे सोडा या हाई कैलोरी वाली ड्रिंक्स की जगह पुदीने का पानी पीने से कैलोरी कम होती है और आपको संतुष्टि मिलती है। ये ड्रिंक वजन मैनेज करने के लिए बेहतरीन होती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:4 चीजों को मिलाकर तैयार करें पाउडर, छूमंतर हो जाएगी गैस और ब्लोटिंग

5) एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर

पुदीने की पत्तियों में विटामिन ए और सी के अलावा एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो आपके शरीर को ऑक्सीडेटिव तनाव से बचाते हैं और आपकी ओवरऑल इम्यूनिटी को बढ़ाने में मदद करते हैं।

6) तनाव और सिरदर्द से राहत

पुदीने की नेचुरल खुशबू मन को शांत करने के लिए जानी जाती है, जबकि मेन्थॉल का ठंडा प्रभाव हल्के सिरदर्द के लक्षणों को कम करने में मदद कर सकता है।

7) बेहतर मूड

पुदीने में हल्की खुशबू होती है जो दिमाग शांत करने में मदद करती है और इससे मूड बेहतर हो जाता है।

कैसे बनाएं पुदीने का पानी

पुदीने का पानी झटपट बनाने के लिए मुट्ठी भर फ्रेश धुली हुई पुदीने की पत्तियों को हल्का सा मसलकर एक जग या एक गिलास पानी में डाल दें। इसे कुछ घंटों के लिए फ्रिज में रख दें। स्वाद और हेल्थ बेनिफिट्स बढ़ाने के लिए आप इसमें खीरे के टुकड़े, नींबू या थोड़ा सा अदरक भी मिला सकते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हरे और पीले रंग के नींबू में होता है फर्क,बेहतर हेल्थ के लिए समझदारी से करें यूज

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।