4 चीजों को मिलाकर तैयार करें पाउडर, छूमंतर हो जाएगी गैस और ब्लोटिंग Nutritionist Reveals 4 ingredients powder to get relieve from gas and bloating, फिटनेस टिप्स - Hindustan
More

4 चीजों को मिलाकर तैयार करें पाउडर, छूमंतर हो जाएगी गैस और ब्लोटिंग

गैस और ब्लोटिंग की समस्या काफी कॉमन है। जिसके होने पर अक्सर लोग सोड़ा पीते हैं या फिर दवाई खाते हैं। लेकिन अगर आप देसी तरीके से इस समस्या से निपटना चाहते हैं तो न्यूट्रिशनिस्ट द्वारा बताए गए पाउडर कर बनाकर खाएं।

Tue, 19 May 2026 09:55 AMAvantika Jain लाइव हिन्दुस्तान
share
4 चीजों को मिलाकर तैयार करें पाउडर, छूमंतर हो जाएगी गैस और ब्लोटिंग

पाचन तंत्र में गड़बड़ी के कारण गैस और ब्लोटिंक की समस्या होती है। वैसे तो ये दोनों ही बेहद आम प्रॉब्लम हैं, लेकिन खासतौर से तब होती है जब पेट में अत्यधिक हवा या गैस जमा हो जाती है। इस तह की दिक्कत होने पर पेट भरा हुआ, कड़ा और सूजा हुआ महसूस होता है। पाचन तंत्र से जुड़ी दो मुख्य वजहों में से एक गैस बनना है। आसान शब्दों में समझे तो खाना पचाने के दौरान बैक्टीरिया द्वारा बनाई गई गैस, और खाना खाते समय हमारे द्वारा निगली गई हवा की वजह से गैस या ब्लोटिंग हो सकती है। इस समस्या से निपटने के लिए लीमा महाजन हार्मोन हेल्थ और वेट लॉस एक्सपर्ट ने एक चूर्ण के बारे में बताया है, जिसे घर पर आसानी से ये बन सकते हैं। सीखिए बनाने का तरीका-

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:एसिडिटी से अलग है गैस्ट्राइटिस, समस्या से निपटने के लिए हर दिन खाएं 5 चीजें

पाउजर बनाने के लिए क्या चाहिए

इस पाउडर को बनाने के लिए आपको चाहिए सौंफ, मेथी, इलायची और काला नमक।

कैसे बनाएं पाउडर

पाउडर बनाने के लिए सभी चीजों को एक-एक करके तवे पर हल्का रोस्ट करें। फिर एक ब्लेंडर की मदद से सभी चीजों को मिक्स करके एक पाउडर बना लें।

कैसे करें पाउडर का सेवन

गैस या ब्लोंटिंग से बचने के लिए एक गिलास गुनगुने पानी में एक चम्मच पाउडर मिलाएं और इसे घूंट-घूंट करके पिए। इस पाउडर को खाने से 30 मिनट पहले पीना है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दाल से लेकर राजमा तक, गैस और ब्लोटिंग से बचने के लिए खाने से पहले अपनाएं 3 स्टेप

पाउडर में इस्तेमाल चीजों के फायदे

1) सौंफ -इसमें एनेथोल होता है, जो आंतों की मांसपेशियों को आराम देता है। गैस और पेट फूलने से राहत देने के साथ ही ये एसिडिटी को संतुलित करता है। सौंफ पेट में पाचक रसों और एंजाइमों के स्राव को बढ़ाती है, जिससे खाना सड़ने के बजाय ठीक से पचता है।

2) मेथी- इसमें गैलेक्टोमैनन यानी घुलनशील फाइबर की भरपूर मात्रा में होता है, जो भूख को नियंत्रित करने में मदद करता है। ये मल त्याग में मदद करता है और कब्ज से बचाता है।

3) इलायची - इसमें सिनेओल जैसे आवश्यक तेल होते हैं, जो पाचन एंजाइमों को उत्तेजित करने में मदद करते हैं और भारीपन को कम करते हैं।

4) काला नमक- काला नमक गैस से राहत देता है और पाचन क्रिया को बेहतर बनाता है। काले नमक को आयुर्वेद में पाचन के लिए सबसे बेस्ट माना जाता है क्योंकि इसमें प्राकृतिक रूप से कई मिनरल्स और आयरन पाए जाते हैं। इसमें अल्कालाइन गुण होते हैं जो पेट में एसिड के स्तर को संतुलित करते हैं, जिससे खट्टी डकारें और सीने में जलन से राहत मिलती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हमेशा रहती है कब्ज? पेट साफ करने में मदद करेंगी ये 5 ड्रिंक्स

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।