डॉक्टर बोले- सब कुछ खाओ बस ये 3 चीजें आज ही फेंक दो, घटा रही हैं जिंदगी के साल! Doctor reveals 3 Worst Foods that you must throw Away Immediately, हेल्थ टिप्स - Hindustan
More

डॉक्टर बोले- सब कुछ खाओ बस ये 3 चीजें आज ही फेंक दो, घटा रही हैं जिंदगी के साल!

Health Tips: आजकल कम उम्र में ही डायबिटीज, फैटी लिवर और हार्ट से जुड़ी बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं। डॉ सलीम जैदी के मुताबिक इसके पीछे रोज खाई जाने वाली 3 ऐसी चीजें हैं, जिन्हें जितनी जल्दी हो सके डाइट से बाहर कर देना चाहिए।

Fri, 8 May 2026 05:04 PMAnmol Chauhan लाइव हिन्दुस्तान
share
डॉक्टर बोले- सब कुछ खाओ बस ये 3 चीजें आज ही फेंक दो, घटा रही हैं जिंदगी के साल!

आजकल लोगों का खानपान और लाइफस्टाइल इतना बदल चुका है कि सेहत पर इसका सीधा असर देखने को मिल रहा है। कम उम्र में ही डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर, फैटी लिवर और हार्ट से जुड़ी बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स भी इस बात पर जोर देते हैं कि ऐसी कई चीजें हैं, जिन्हें लोग रोज कंज्यूम करते हैं और वही उनके शरीर को अंदर से बीमार बना रही हैं। ऐसी ही तीन चीजों के बारे में डॉ सलीम जैदी ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट में बताया है। डॉक्टर कहते हैं कि आप सब कुछ लिमिट में खा सकते हैं, लेकिन इन 3 चीजों को आज ही अपने घर से बाहर कर दें। यही ऐसे फूड्स हैं जो ज्यादातर बीमारियों की वजह बन रहे हैं। काफी चांस हैं कि आप भी इन्हें डेली बेसिस पर खा रहे हैं। आइए जानते हैं वो क्या हैं।

रिफाइंड शुगर यानी चीनी से परहेज करें

डॉ सलीम बताते हैं कि आपको अपनी डाइट से रिफाइंड शुगर यानी सफेद चीनी को पूरी तरह से बाहर कर देना चाहिए। दरअसल चीनी में सिर्फ एक चीज होती है, वो है कैलोरी। इसमें किसी तरह के विटामिन, फाइबर या मिनरल मौजूद नहीं होते। ये लिवर में जा कर सीधा फैट बन जाती है। सबसे ज्यादा खतरनाक बात है कि चीनी एडिक्टिव होती है। यानी आप इसे जितना खाएंगे, उतना ही और खाने का मन करेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सख्त या नरम, पेट की कौन सी चर्बी है ज्यादा खतरनाक? फोर्टिस के डॉक्टर ने बताया

रिफाइंड तेल को भी डाइट से करें बाहर

रिफाइंड तेल को भी हेल्थ एक्सपर्ट्स डाइट से बाहर करने की सलाह देते हैं। डॉ सलीम बताते हैं कि रिफाइंड ऑयल्स फैक्ट्री में 200°C टेंपरेचर पर प्रॉसेस किया जाता है। इस प्रॉसेस में तेल के सारे गुड फैट्स खत्म हो जाते हैं और सिर्फ ट्रांस फैट और फ्री रेडिकल्स बच जाते हैं। यही चीज आर्टरीज (दिल की नसों) को बंद करने का काम करती है और कैंसर के रिस्क को भी बढ़ाती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हार्ट अटैक आने पर 1 मिनट बचा सकता है किसी की जान! सीख लें CPR देने का सही तरीका

पैकेज्ड फूड अवॉइड करें

चिप्स, इंस्टेंट नूडल्स, बिस्किट-नमकीन और जूस जैसे पैकेज्ड फूड्स में सोडियम की मात्रा काफी ज्यादा होती है। डॉक्टर बताते हैं कि अगर आप इन पैकेट के पीछे दी गई इंग्रेडिएंट्स लिस्ट पढ़ें, तो देखेंगे कि इनमें ढेर सारे प्रिजर्वेटिव्स और आर्टिफिशियल फ्लेवर मौजूद होते हैं। इनका सिर्फ एक ही मकसद होता है आपको एडिक्ट करना, ताकि आप बार-बार इन्हें खाते रहें। इस स्वाद की आड़ में जो आपकी सेहत को नुकसान होता है, उसकी भरपाई करना मुश्किल है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मटके का पानी कितने दिन में बदलना चाहिए? साफ-सफाई से जुड़ी ये बातें जरूर जानें!

जिंदगी के साल कम रही हैं ये तीनों चीजें

डॉक्टर सलाह देते हैं कि जितनी जल्दी हो सके इन तीन फूड्स को अपनी डाइट से पूरी तरह बाहर कर दें। शुरू में ये थोड़ा मुश्किल हो सकता है, लेकिन धीरे-धीरे जब आप इनकी मात्रा कम करना शुरू कर देंगे तो एक दिन पूरी तरह अवॉइड कर पाएंगे। ध्यान रखें इन्हें खाने पर भले ही तुरंत कोई नुकसान देखने को ना मिले, लेकिन धीरे-धीरे ये चीजें आपकी जिंदगी के साल कम कर रही हैं।

नोट: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। इसे किसी भी तरह से पेशेवर मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें। किसी भी स्वास्थ्य समस्या या मेडिकल कंडीशन से जुड़े सवालों के लिए हमेशा अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।