धुरंधर 2 के पिंडा ने पहले बढ़ाया फिर कम किया 15 किलो वजन, देखें उदयबीर संधू की ट्रांसफॉर्मेशन डिटेल्स Dhurandhar 2 Udaybir Sandhu Pinda first gained and then lose 15 kg Weight see transformation details, फिटनेस टिप्स - Hindustan
More

धुरंधर 2 के पिंडा ने पहले बढ़ाया फिर कम किया 15 किलो वजन, देखें उदयबीर संधू की ट्रांसफॉर्मेशन डिटेल्स

धुरंधर 2 की परफॉर्मेंस कमाल कर रही है। इस मूवी में सभी किरदारों ने पूरी महनत कर फिल्म में जान डाल दी है। फिल्म में उदयबीर संधू ने पिंडा का किरदार निभाने के लिए पहले 15 किलो वजन बढ़ाया और फिर इसे कम किया। देखिए ट्रांसफॉर्मेशन डिटेल्स-

Tue, 24 March 2026 01:29 PMAvantika Jain लाइव हिन्दुस्तान
share
धुरंधर 2 के पिंडा ने पहले बढ़ाया फिर कम किया 15 किलो वजन, देखें उदयबीर संधू की ट्रांसफॉर्मेशन डिटेल्स

फिल्म धुरंधर 2 का कमाल जारी है। इस फिल्म को रिलीज हुए आभी सिर्फ 6 ही दिन हुए हैं और ये फिल्म 500 रुपये के क्लब में अपनी जगह बना चुकी है। फिल्म में उदयबीर संधू ने गुरबाज सिंह 'पिंडा' का किरदार निभाया है। फिल्म में पिंडा जसकिरत के बचपन के दोस्त बने हैं, जो बाद में ड्रग तस्कर बन जाते हैं। पिंडा का किरदार भले ही बाकी किरदारों से कम था लेकिन सबसे ज्यादा दमदार था, यही वजह है कि लोगों ने उनके रोल को खूब पसंद किया। उदयबीर संधू ने भी पिंडा बनने के लिए खूब मेहनत की थी। आइए, जानते हैं फिल्म के लिए उदयबीर संधू के ट्रांसफॉर्मेशन की डिटेल्स के बारे में।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गट हेल्थ हमेशा रहेगी जबरदस्त, बस दिनभर के लिए ऐसे करें मील प्लान

उदयबीर संधू के ट्रांसफॉर्मेशन

इस फिल्म में उदयबीर ने 20 साल के लड़के और 40 साल के आदमी का किरदार निभाया है। अपने किरदार के अनुरूप दिखने के लिए उन्होंने 45 दिनों में 15 किलो वजन बढ़ाया और फिर 60 दिन में इस वजन को कम किया। इस ट्रांसफॉर्मेशन के दौरान उन्होंने अपनी उन सीमाओं को परखा जिनके बारे में उन्हें खुद भी नहीं पता था। संधू के इस बदलाव ने ऑनलाइन भी काफी सुर्खियां बटोरीं हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हेल्दी फैट के लिए बेस्ट है अखरोट, बीज और घी, जानिए कब खाएं कौन-सी चीज

कैसे हुआ ये बदलाव

रिपोर्ट्स हैं कि वजन बढ़ाने के लिए संधू ने भारी कंपाउंड लिफ्टिंग के साथ ही प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट से भरपूर खाना खाया। जब उन्हें वजन कम करना था तब उन्होंने कम कैलोरी वाला खाना खाना शुरू किया। इसके अलावा हाई इंटेंस एक्सरसाइज, कार्डियो और फैट कम करने वाली एक्सरसाइज को भी शामिल किया ताकि मांसपेशियों को सुडौल रखते हुए अतिरिक्त वजन कम किया जा सके। जिसकी वजह से उन्होंने सिर्फ दो महीनों में 15 से 16 किलो वजन कम किया।

अचानक वजन बढ़ाने और घटाने से क्या होता है

इस तरह के शारीरिक बदलाव देखने में भले ही मजेदार लग सकते हैं लेकिन तेजी से वजन बढ़ने और घटने के कुछ नुकसान भी होते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि तेजी से वजन-बढ़ने और घटने पर मेटाबॉलिज्म में बदलाव, हार्मोनल संतुलन और ओवरऑल हेल्थ पर असर हो सकता है। इसलिए इस तरह के ट्रांसफॉर्मेशन हमेशा एक्सपर्ट की देखरेख में होने चाहिए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:50 की उम्र से हर सुबह करने चाहिए ये 5 काम, माता-पिता को जरूर बताएं

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।