हेल्दी फैट के लिए बेस्ट है अखरोट, बीज और घी, जानिए कब खाएं कौन-सी चीज
बढ़ते वजन को कंट्रोल करने और फिटनेस को ध्यान में रखकर बहुत से लोग अपनी डायट से फैट को कम कर देते हैं। लेकिन एक्सपर्ट्स कहते हैं कि कुछ हेल्दी फैट को डायट में जरूर शामिल करना चाहिए। फिटनेस कोच से जानिए कब खाएं कौन-सी चीज।

वजन कम करने के लिए या फिर अपनी फिगर मेंटेन करने के लिए बहुत लोग अपने खाने में से फैट को दूर कर देते हैं। हालांकि, एक्सपर्ट्स हेल्दी फैट खाने की सलाह देते हैं। हेल्दी फैट्स हार्ट हेल्थ को सुधारने, खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में भी मदद करता है। इंस्टाग्राम पर फिटनेस कोच प्रियांक मेहता ने बताया है कि कब कौन सा फैट खाकर हेल्थ को फायदा मिलेगा।
सुबह (7-10 बजे)
सुबह के समय शरीर को मोडरेट और हेल्दी फैट चाहिए। इसलिए भिगोए हुए बादाम, अखरोट, चिया और अलसी के बीज, 1 बड़ा चम्मच पीनट बटर जैसी चीजें खा सकते हैं। सुबह के समय फैट्स पाचन क्रिया को स्लो कर देते हैं। जिससे एनर्जी स्थिर रहती है और शुगर स्पाइक्स कम होते हैं। लेकिन प्रोटीन के बिना सिर्फ अगर आप नाशते में सिर्फ बुलेटप्रूफ कॉफी पीते हैं तो इससे अच्छा पोषण नहीं मिलता है।
प्री-वर्कआउट (एक्सरसाइज से 1-2 घंटे पहले)
इस समय पर पाचन फास्ट होता और बेहतर ब्लड फ्लो होता है। एक्सरसाइज करने से पहले हैवी फैट जैसे पीनट बटर, मक्खन, घी से भरा पराठा जैसी चीजें न खाएं। क्योंकि इस दौरान फैट का पाचन स्लो होता है। एक्सपर्ट कहते हैं कि इस समय पर ब्लड पेट में बिजी रहता है मांसपेशियों में नहीं। जिसकी वजह से पंप कम होता है और भारीपन महसूस कर सकते हैं। इसलिए वर्कआउट से पहले सिर्फ सेब, केला जैसी चीजों खाएं।
पोस्ट-वर्कआउट (0-2 घंटे बाद)
इस समय पर रिकवरी तेज होती है, इसलिए आपका फोकट प्रोटीन और कार्ब्स पर होना चाहिए। इस समय पर हाई फैट वाली खाने की चीजें खाएं। क्योंकि हाई फैट वाला खाना पाचन को धीमा कर देगा।
दोपहर का भोजन (12-3 बजे)
ये समय पोषक तत्वों के अवशोषण और हार्मोनल संतुलन का है। इसलिए दोपहर के खाने में रोटी/दाल पर 1 छोटा चम्मच घी, सब्जी के लिए जैतून का तेल या नारियल तेल सीमित मात्रा में इस्तेमाल करें।
शाम का स्नैक्स
फैट कम रखें। प्रोटीन के साथ लें, जैसे ग्रीक दही और बीज। रोजाना तले हुए खाने की चीजों से बचें। बहुत से लोग चाय और नमकीन जैसी चीजें शाम को खाते हैं। आपको इससे बचना चाहिए क्योंकि ये कैलोरी बढ़ाने वाले होते हैं।
रात का भोजन (8-10 बजे)
रात के समय ऐसे खाने को चुनें जो पचाने में हल्का हो और कैलोरी की मात्रा कम हो। भारी तले हुए खाने की चीजें और ज्यादा तेल वाले खाने से बचें। ऐसा इसलिए क्योंकि रात के समय शारीरिक एक्टिविटी कम होती है और हाई फैट वाली चीजें रात में खाने पर आसानी से एक्सट्रा कैलोरी जमा कर सकती हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन