अच्छी हेल्थ के लिए लाइफस्टाइल में करें ये 6 बदलाव, कई समस्याओं का होता है निपटारा 6 lifestyle changes you must do for good health After adopting many problems can be resolved, फिटनेस टिप्स - Hindustan
More

अच्छी हेल्थ के लिए लाइफस्टाइल में करें ये 6 बदलाव, कई समस्याओं का होता है निपटारा

अच्छी लाइफस्टाइल शरीर और मन को सही ढंग से चलाने वाला 'ईंधन' है। बेहतर हेल्थ के लिए लाइफस्टाइल में कुछ जरूरी बदलाव करना जरूरी होता है। इन बदलावों से आप कई समस्याओं का निपटारा भी कर सकते हैं। यहां जानिए लाइफस्टाइल में करने लायक 6 जरूरी बदलाव-

Mon, 11 May 2026 08:34 AMAvantika Jain लाइव हिन्दुस्तान
share
अच्छी हेल्थ के लिए लाइफस्टाइल में करें ये 6 बदलाव, कई समस्याओं का होता है निपटारा

एक अच्छी लाइफस्टाइल किसी तरह के दिखावे के लिए नहीं होती। बल्कि ये शरीर और मन को सही ढंग से चलाने का काम करती है। आधुनिक समय में लोगों को तनाव ज्यादा है और भागदौड़ भरी लाइफ में वह खुद को टाइम नहीं दे पाते हैं। ऐसे में एक संतुलित लाइफस्टाइल बेहतरीन साबित हो सकती है। अच्छी लाइफस्टाइल में आपका शरीर कई समस्याओं का निपटारा कर सकता है। यहां लाइफस्टाइल की 6 आदतों के बारे में बता रहे हैं जो आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिना स्ट्रिक्ट डायट के महिला ने कम किया 14 किलो वजन, अपनाई 8 आदतें

1) कम चीनी खाना

चीनी सेहत के लिए सबसे ज्यादा हानिकारक होती है। इसे छोड़ना मुश्किल लगता है तो पहले 30 दिनों के लिए चीनी पूरी तरह से चीनी खाना बंद कर दें। इन 30 दिनों में चॉकलेट बिल्कुल न खाएं और सोडा न पिएं। सॉस और जूस से भी बचें क्योंकि इनमें भी शुगर की मात्रा होती है। अगर आप चीनी खाते हैं तो पहले 10 दिन बहुत मुश्किल लग सकते हैं। लेकिन ऐसा करने के आप नोटिस करेंगे कि स्किन, एनर्जी और मानसिक स्पष्टता में बदलाव हुआ है। ऐसा इसलिए क्योंकि चीनी आपके मूड को काफी हद तक कंट्रोल कर सकती है।

2) 5 लीटर पानी का नियम बनाएं

अगर आप दिनभर में सिर्फ एक बोतल पानी पीते हैं तो इस बदलाव को अपनाने में आपको समय लगेगा। लेकिन हार न मानें और कोशिश करें कि 21 दिनों तक हर दिन 5 लीटर पानी पिएं। अगर याद नहीं रहता है तो रिमाइंडर सेट करें। ज्यादातर लोग गर्मी में डिहाइड्रेटेड रहते हैं। जिसकी वजह से चिड़चिड़ापन, सिरदर्द और माइग्रेन और फोकस करने में कमी की समस्या हो सकती है।

3) रात 10 बजे के बाद स्क्रीन का इस्तेमाल बंद करें

बहुत से लोग रात के समय अपनी नींद से लड़कर फोन चलाना पसंद करते हैं। ऐसा करने पर आपको गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इन दिक्कतों से बचने के लिए फोन रात 10 बजे बंद कर दें। ऐसा 14 दिनों तक करने के बाद आप नोटिस करेंगे कि अब आपको नींद गहरी आने लगी है। ऐसा करके आपकी सुबह अलग महसूस होगी और आपके दिमाग को पूरा आराम मिलेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हमेशा फिट रहने के लिए समय-समय पर करवाएं टेस्ट, देखिए उम्र के मुताबिक हेल्थ चेकअप

4) रोजाना ध्यान लगाएं

बहुत ज्यादा समय नहीं है तो बस हर दिन कम से कम 10 मिनट के लिए ध्यान लगाएं इस एक्टिविटी को ट्रैक करने की जरूरत नहीं है। बल्कि बस आंखें बंद करें और सांस लें। पहले तीन दिन आपका मन बेचैन रहेगा। लेकिन ऐसा 21 दिनों तक रोजाना करने पर आपको आदत भी हो जाएगी और आप खुद मेंबदलाव महसूस कर पाएंगे।

5) तीन घंटे का एकांत

फोकस बढ़ाने के लिए हफ्ते में एक बार कम से कम तीन घंटे के लिए पूरी तरह से ध्यान लगाएं। इस दौरान कोई फोन का इस्तेमाल न करें। जब आप ऐसा कर रहे हों तब कोशिश करें कि कोई वाईफाई ना हो और कोई व्यक्ति ना हो। इसे करने के लिए आप बस कहीं अकेले जाकर बैठें। ऐसा करके आप अपने शरीर की सुनना शुरू कर सकते हैं।

6) डायरी लिखने की आदत

हर रात सोने से पहले डायरी लिखें और इसमें तीन बातें खासतौर से लिखें। पहली आज आपने क्या किया, किस बात ने आपको थका दिया और कल आप क्या अलग करेंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मोटापा बढ़ा रही है रोजाना की 1 आदत, फिट एंड फाइन रहने के लिए आज ही करें बदलाव

डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल सिर्फ सामान्य जानकारी के उद्देश्य के लिए लिखा गया है। इसे किसी भी तरह से पेशेवर मेडिकल सलाह का ऑप्शन नहीं है। किसी भी हेल्थ प्रॉब्लम से जुड़े सवालों के लिए हमेशा डॉक्टर की सलाह लें।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।