14 किलो वजन कम करने के लिए महिला ने अपनाई 8 आदतें, बिना स्ट्रिक्ट डाइट के किया कमाल
वजन कम करने के लिए अगर आप कुछ ऐसा खोज रहे हैं जिसमें आप बिना किसी मेहनत के वेट लॉस कर सकें तो यहां 8 आदतों के बारे में बता रहे हैं जो एक महिला ने 14 किलो वजन कम करने के लिए अपनाई हैं।

वजन कम करने के लिए अगर आप भी मानते हैं कि स्ट्रिक्ट डायट को फॉलो करना चाहिए तो ये गलत है। वजन कम करने के लिए आपको बस अपनी आदतों को सुधारनी होंगी। वजन कम करने के लिए कैलोरी की कमी, हाई प्रोटीन और फाइबर वाली डायट, और नियमित शारीरिक एक्टिविटी जरूरी है। इंस्टाग्राम पर एक महिला ने 8 आदतों के बारे में बताया है जिससे उन्होंने 14 किलो वजन कम किया।
1) जंक फूड को पूरी तरही नहीं किया अवॉइड
महिला ने बताया कि अगर उन्हें बर्गर खाने का मन होता था, तो वह खा लेती थी। उन्होंने कभी खाने की इच्छा को पूरी तरह नहीं दबाया। खाने की इच्छा को पूरी तरह से दबाने पर वह हमेशा बाद में ज्यादा खा लेती थी।
2) रोजाना पैदल चलना
महिला रोजाना पैदल चलती थी, भले ही सिर्फ 15 मिनट ही क्यों न हो। उन्होंने खुद पर 10,000 कदम चलने का कोई दबाव नहीं बनाया। कुछ दिन 2,000 कदम ही चल पाती थी, फिर भी वह वॉक पर जाती थी।
3) रात में कार्बोहाइड्रेट बिल्कुल नहीं या बहुत कम
महिला रात के समय खाने में चावल और रोटी की जगह अंडे, पनीर, दाल और चिकन खाना पसंद करती थी। उनका मानना है कि ऐसा करने पर सुबह उठकर वह बहुत हल्का महसूस करती थीं।
4) धीरे-धीरे खाना
पहले वह जल्दी-जल्दी खाना खाकर अपनी प्लेट खाली कर देती थी। लेकिन धीरे खाने से उन्हें कम खाने में मदद मिली।
5) हर मील से पहले पानी
कम खाना खाने के लिए ये एक बेस्ट ट्रिक है। इसमें खाने से पहले एक पूरा गिलास पानी पिएं। यह ट्रिक खूब काम करती है।
6) हर दिन वजन नापना बंद किया
वजन कम करने वाले लोग अक्सर रोजाना वजन नापते हैं। लेकिन महिला ने बताया की इससे वह परेशान हो जाती थी। इसलिए वह हफ्ते में एक बार वजन नापती थीं।
7) बेहतर नींद
वह कहती हैं खराब नींद की वजह से ज्यादा खाने की इच्छा होती थी और खराब नींद की वजह से इच्छाशक्ति कमजोर हो जाती थी। रोजाना सिर्फ 7 घंटे की नींद ने सब कुछ बदल दिया।
8) फिर से शुरुआत करने का इंतजार छोड़ दिया
अगर आप एक बार चीट मील खाते हैं तो इसका मतलब यह है नहीं है कि पूरे हफ्ते की डायटिंग खराब हो गई है। वह बस बस आगे बढ़ती रही। वह कहती हैं कि सोच में आए इस बदलाव से उन्होंने सबसे बड़ा फर्क देखा।
डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल सिर्फ सामान्य जानकारी के उद्देश्य के लिए लिखा गया है। इसे किसी भी तरह से पेशेवर मेडिकल सलाह का ऑप्शन नहीं है। किसी भी हेल्थ प्रॉब्लम से जुड़े सवालों के लिए हमेशा डॉक्टर की सलाह लें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन