स्वेटर से शॉल तक, ऊनी कपड़ों को स्टोर करने के 5 जादुई टिप्स, ना लगेंगे कीड़े ना आएगी बदबू
Woolen Clothes Storage Tips : ठंड का मौसम शुरू होने पर जो विंटर वियर हम पहनने के लिए निकालते हैं उन्हें कई बार या तो कीड़े खाकर खराब कर चुके होते हैं या फिर उनसे आने वाली अजीब सी बदबू कपड़े और चेहरे की चमक दोनों खराब कर देती है।

Tips to Store and keep Your Woolen Clothes Fresh And New : मौसम में हल्की गर्माहट बढ़ते ही लोगों ने अलमारियों में रखें सर्दियों के भारी स्वेटर, पश्मीना शॉल और ओवरकोट जैसी चीजों को पैक करना शुरू कर दिया है। गर्म कपड़े ठिठुरती रातों में शरीर में गर्माहट बनाए रखकर व्यक्ति को बीमार पड़ने से बचाते हैं। लेकिन बात जब इनकी रख-रखाव की आती है तो यह सिर दर्द का कारण बन जाता है। अकसर देखा जाता है कि ठंड का मौसम शुरू होने पर जो विंटर वियर हम पहनने के लिए निकालते हैं उन्हें कई बार या तो कीड़े खाकर खराब कर चुके होते हैं या फिर उनसे आने वाली अजीब सी बदबू कपड़े और चेहरे की चमक दोनों खराब कर देती है। अगर हर साल आप भी इसी तरह की समस्या झेलती हैं तो आपकी परेशानी दूर करने के लिए आपके लिए लेकर आए हैं सर्दियों के कपड़े स्टोर करने के लिए कुछ खास टिप्स। जो आपके पसंदीदा विंटर वियर को सालों-साल नया बनाए रखने में मदद कर सकते हैं।
कीमती ऊनी कपड़ों को स्टोर करने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स
धुलाई और सफाई- कभी भी गंदे ऊनी कपड़ों को बिना धोए स्टोर करने की गलती ना करें। पसीने या परफ्यूम के दाग पुराने होने पर स्थायी निशान बन जाते हैं। इसके अलावा पसीना और धूल की गंदगी कीड़ों को आकर्षित करती हैं। जिससे ऊनी कपड़ों को नुकसान हो सकता है। ऐसे में ऊनी कपड़ों को स्टोर करने से पहले ईजी( Ezee) या किसी माइल्ड लिक्विड डिटर्जेंट से धोएं।
गीले ऊनी कपड़ों को ना करें स्टोर- ऊनी कपड़ों को स्टोर करते समय इस बात का खास ख्याल रखें कि नमी ऊनी कपड़ों की सबसे बड़ी दुश्मन है। कपड़ों को स्टोर करने से पहले सुनिश्चित करें कि कपड़े पूरी तरह सूख चुके हों। हल्की सी नमी भी कपड़ों पर फफूंद (Mold) पैदा करके उन्हें नुकसान पहुंचा सकती है।
ब्रश करना- भारी ओवरकोट या कोट को सॉफ्ट ब्रिसल वाले ब्रश से साफ जरूर करें ताकि उनपर जमी हुई धूल निकल जाए।
नीम की पत्तियां या कपूर रखें- गर्मगर्म कपड़ों को स्टोर करते समय 4-5 पत्तियां या नीम का छोटा पाउच कपड़ों के साथ रखें। यह ऊनी कपड़ों को सुरक्षित रखने का बहुत प्रभावी और प्राकृतिक तरीका है।
कपड़ों को हवा लगवाएं- हर 2-3 महीने में एक बार बीच-बीच में कपड़ों को निकालकर हवा लगाते हुए यह भी जांच कर लें कि कीड़े तो नहीं लगे। इसके अलावा ऊनी कपड़ों को हैंगर पर लटकाने की जगह फोल्ड करके रखें, ताकि कपड़े का आकार न बिगड़े।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन