मेंहदी लगाना नहीं आता तो भी बना लेंगी ये सुंदर डिजाइन, वायरल वीडियो देखकर सीखें ट्रिक! Viral Video Shows Step by Step Trick to Make Perfect Mehndi Design for beginners, फैशन - Hindustan
More

मेंहदी लगाना नहीं आता तो भी बना लेंगी ये सुंदर डिजाइन, वायरल वीडियो देखकर सीखें ट्रिक!

आजकल इंटरनेट पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें हिना आर्टिस्ट ने मेहंदी का खूबसूरत सा डिजाइन बनाने की ट्रिक शेयर की है। थोड़ा बहुत डिजाइन भी बना लेती हैं तो ये सुंदर सा पैटर्न आप आसानी से बना लेंगी।

Wed, 25 March 2026 01:03 PMAnmol Chauhan लाइव हिन्दुस्तान
share
मेंहदी लगाना नहीं आता तो भी बना लेंगी ये सुंदर डिजाइन, वायरल वीडियो देखकर सीखें ट्रिक!

कोई भी खास मौका हो हाथों में जबतक मेंहदी ना लगे, तब तक शृंगार कुछ अधूरा सा लगता है। शादी-ब्याह से ले कर तीज-त्यौहार तक, घर की महिलाएं हाथों में मेहंदी जरूर लगाती हैं। अब मेंहदी के डिजाइन तो इंटरनेट पर भरे पड़े हैं, लेकिन इन्हें लगाना हर किसी के बस की बात नहीं। कोई सिंपल सा डिजाइन भी मेंहदी की कोन पकड़कर लगाना आसान नहीं होता। फिर कई बार डिजाइन इतना बेसिक होता है, जिसे लगाना तो मुश्किल नहीं होता लेकिन ये देखने में बिल्कुल भी अच्छा नहीं लगता। आजकल इंटरनेट पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें हिना आर्टिस्ट ने मेहंदी का खूबसूरत सा डिजाइन बनाने की ट्रिक शेयर की है। थोड़ा बहुत डिजाइन भी बना लेती हैं तो ये सुंदर सा पैटर्न आप आसानी से बना लेंगी। आइए देखते हैं स्टेप बाय स्टेप तरीका -

स्टेप 1- किसी लिपस्टिक से प्लस का साइन ड्रॉ करें

सबसे पहले किसी हल्के रंग की लिपस्टिक या स्केच पेन से अपने बैक हैंड पर प्लस के साइन बनाएं। वीडियो में दिखाए गए तरीके से कुछ कुछ दूरी पर आपको छोटे छोटे प्लस (+) के साइन बना लेने हैं। इससे आगे का डिजाइन बनाना काफी आसान हो जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दुल्हन की मां को मेहंदी लगवाने का नहीं मिल रहा समय, ट्राई करें ये आसान डिजाइन

स्टेप 2- प्लस साइन को मेंहदी से ड्रॉ करें

अब आपने लिपस्टिक या स्केच पेन की मदद से जो प्लस साइन बनाए हैं, उनपर मेंहदी को भी उसी तरह से अप्लाई करना है। पहले लिपस्टिक से साइन बनाने का फायदा ये है कि डिजाइन एकदम परफेक्ट बनेगा और कहीं से भी टेढ़ा-मेढ़ा नहीं होगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:वही घिसे-पिटे प्लाजो छोड़िए! गर्मियों में सूट के साथ ट्रेंडी लगेंगे ये 8 बॉटम

स्टेप 3- स्पाइरल और लीफ पैटर्न से फ्लॉवर डिजाइन बनाएं

इसके बाद आपको बस प्लस साइन के चार खानों में चार स्पाइरल बना लेने है। स्पाइरल बनाना काफी आसान होता है। थोड़ा बहुत कोन चलाना जानती हैं तो आसानी से बना सकती हैं। इसके अलावा लीफ यानी पत्तियों वाला पैटर्न बना लेना है। फ्लॉवर शेप डिजाइन बनकर तैयार हो जाएगा। वीडियो देखकर इसे आप आसानी से सीख सकती हैं। बहुत ही सुंदर पैटर्न बनकर तैयार होता है।

स्टेप 4: फिंगर्स पर भी बनाएं ये सेम पैटर्न

इस पैटर्न को आप अपने पूरे बैक हैंड पर बना सकती हैं। फिंगर्स पर बनाना ना भूलें। बहुत ही डिटेल्ड और ब्यूटीफुल डिजाइन लगता है। खासतौर से रचने के बाद इसकी खूबसूरती देखने लायक होती है।

स्टेप 5: डॉट बनाकर फाइनल टच दें

अब डिजाइन को फाइनल टच देने के लिए छोटे-छोटे डॉट बनाकर तैयार करें। आपकी मेहंदी लगकर तैयार है। अगर आपको थोड़ा बहुत कोन चलाना आता है, तो इसे आसानी से बना सकती हैं। इतना खूबसूरत डिजाइन देखकर कोई नहीं कहेगा कि आपको मेहंदी लगाना नहीं आता।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बॉलीवुड एक्ट्रेसेस की पहली पसंद: ट्राई करें ये 7 ट्रेंडी मसाबा कट ब्लाउज डिजाइन

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।