easy and simple 10 minutes henna mehndi designs images for bride mom दुल्हन की मां के पास मेहंदी लगवाने का नहीं है टाइम, ट्राई करें 10 मिनट वाली ये सिंपल डिजाइन
More
Hindi Newsफोटोलाइफस्टाइलदुल्हन की मां के पास मेहंदी लगवाने का नहीं है टाइम, ट्राई करें 10 मिनट वाली ये सिंपल डिजाइन

दुल्हन की मां के पास मेहंदी लगवाने का नहीं है टाइम, ट्राई करें 10 मिनट वाली ये सिंपल डिजाइन

शादी के घर में सबसे ज्यादा काम दुल्हन की मां के पास होते हैं। सौ कामों के बीच दुल्हन की मां के पास मेहंदी रचाने का भी समय नहीं होता है। अगर आप भी कामों में उलझी रहने वाली है, तो अभी से सिंपल मेहंदी के पैटर्न सेव कर लें, जो 10 मिनट में लग जाएंगे।

Deepali SrivastavaWed, 25 March 2026 10:20 AM
1/11

दुल्हन की मां

लड़की की शादी में सौ कामों की जिम्मेदारी दुल्हन की मां के पास होती है। सामान भी देखना है, रिश्तेदार भी, देन-लेन भी और सभी का खाना-पीना भी। इसके साथ बेटी की हर जरूरत को भी समझना है, उसे कब क्या चाहिए। ऐसे में दुल्हन की मां के पास इतना समय भी नहीं होता कि वह सुकून से बैठकर मेहंदी लगवा लें। अगर आपके पास भी शादी में सौ काम होने वाले हैं, तो अभी से ही 10 मिनट वाली मेहंदी डिजाइन्स को सेव कर लें। इन पैटर्न को आप आसानी से लगा या किसी और से लगवा सकती हैं। इन्हें लगाने में कम समय लगेगा और आपके हाथों की खूबसूरती भी बढ़ जाएगी। चलिए आपको सिंपल मेहंदी के डिजाइन्स दिखाते हैं।

2/11

फ्लॉवर पैटर्न

सबसे सिंपल मेहंदी डिजाइन में आप फ्लॉवर पैटर्न वाली डिजाइन हाथों पर सजाएं। ये डिजाइन 10 मिनट में आसानी से लग जाएगी और हाथ भरा-भरा लगेगा।

3/11

लाइनिंग बेल डिजाइन

सिंपल और सोबर पैटर्न चाहिए तो हिना का लाइनिंग बेल डिजाइन हाथों पर सजाएं। ये मेहंदी हाथों में भरी-भरी दिखेगी और जल्दी लग जाएगी।

4/11

फूल वाली हिना

कई सारे फूलों को बनाते हुए ये मेहंदी डिजाइन लगाएं। ये पैटर्न सिर्फ 10 मिनट में लग जाएगा और हाथों की शोभा भी बढ़ाएगा। इसे आप खुद भी लगा सकती हैं।

5/11

नेट-बूटी डिजाइन

बैक या फ्रंट हैंड पर नेट और बूटी बनाते हुए ये मेहंदी लगाएं। इस तरह का पैटर्न भी काफी आसान होता है और ये हाथों को भरा हुआ लुक देता है।

6/11

मंडला हिना डिजाइन

मंडला मेहंदी डिजाइन में बीच में कमल बनाते हुए ये पैटर्न बनाएं। इसमें आपको हथली पर डिजाइन बनाना है और उंगलियों को भरना है। कलाई पर भी पैटर्न बना सकती हैं या छोड़ भी सकती हैं।

7/11

बोल्ड मंडला पैटर्न

अगर मंडला पैटर्न में हाथों को भरा हुआ दिखाना चाहती हैं, तो बोल्ड और डार्क स्टाइल में मेहंदी लगवाएं। इस डिजाइन में आपकी हथेली पूरी तरह से भरी हुई दिखेगी और सुंदर भी। उंगलियों पर फिर अलग पैटर्न बनाएं।

8/11

हाफ सर्कल डिजाइन

कलाई से शुरू करते हुए हथेली तक हाफ मेहंदी पैटर्न लगाएं। फिर मिडिल फिंगर पर इसे खत्म करें। इस तरह की डिजाइन भी आपके हाथों की खूबसूरती को बढ़ा देगी।

9/11

सिंपल-रॉयल हिना डिजाइन

फूल-बेल बनाते हुए आप हाथों पर सिंपल मेहंदी रचाएं। ये पैटर्न 10 मिनट में आसानी से लग जाएगी और इसे फ्रंट-बैक दोनों साइड लगा सकती हैं।

10/11

गुलाब हिना पैटर्न

अगर पूरे हाथ वाली डिजाइन लगवाना पसंद करती हैं, तो गुलाब वाली ये हिना लगाएं। इसे लगाने में समय कम लगेगा और ये आकर्षक लुक देगी।

11/11

लॉन्ग बेल हिना 

कलाई से शुरू करते हुए उंगलियों तक आपको लॉन्ग स्टाइल में बेल बनानी है, जो ज्यादा घनी न हो। ये डिजाइन आसानी से और जल्दी लग जाएगा।