एथनिक फैशन में आजकल बॉटम वियर के साथ काफी एक्सपेरिमेंट हो रहे हैं। सिंपल प्लाजो और पैंट के अलावा भी कई ऑप्शन हैं, जो देखने में भी स्टाइलिश हैं और कंफर्टेबल भी। खासतौर से गर्मियों में तो एक अच्छा बॉटम वियर होना काफी मायने रखता है। ताकि मूव करने में ज्यादा दिक्कत ना हो और गर्मी भी ज्यादा न लगे। ऐसे में आप भी कुछ लेटेस्ट ऑप्शन ट्राई कर सकती हैं। स्टिचिंग कराने से ले कर रेडीमेड तक, ये बॉटम आपको आसानी से मिल जाएंगे। तो फटाफट समर्स के लिए ये ट्रेनी पैटर्न सेव कर लें। (All Images Credit- Pinterest)

सोशल मीडिया से ले कर पाकिस्तानी ड्रामाज में आपने फर्शी सलवार तो देख ही ली होगी। आजकल ये काफी ट्रेंड में बनी हुई है। खासतौर से गर्ल्स के बीच। अब समर्स के लिए तो ये एकदम परफेक्ट रहने वाली है। इसका फ्लोई लुक स्टाइलिश भी लगेगा और कंफर्ट भी देगा।

गर्मियों में आप सूट के साथ अफगानी सलवार भी पेयर कर सकती हैं। ये प्लीटेड और बैगी पैंट्स होती हैं, जो एंकल की तरफ से थोड़ी फिटेड होती हैं। इनमें मूव करना काफी आसान होता है और खासतौर से गर्मियों के लिए इनके जैसा कंफर्ट कहीं नहीं मिलता। वहीं लुक के मामले में भी ये काफी आगे हैं।

धोती सलवार भी समर्स के लिए एक परफेक्ट ऑप्शन है। इसमें खूब सारी लेयर्स और प्लीट्स होती हैं, जैसी कि एक ट्रेडिशनल धोती में देखने को मिलती हैं। आपके शॉर्ट कुर्ते और टॉप के साथ ये सलवार काफी अच्छी लगने वाली है। इसमें आप फ्यूजन लुक भी क्रिएट कर सकती हैं।

ट्यूलिप पैंट्स का फैशन इन दिनों काफी पॉपुलर रहा है। इनमें एंकल के पास ओवरलैपिंग लेयर्स होती हैं, बिल्कुल ट्यूलिप फ्लॉवर की तरह। ये काफी मॉडर्न और फेमिनिन लुक देती हैं। इनमें आप लेस भी लगवा सकती हैं, लुक थोड़ा वाइब्रेंट हो जाता है।

समर्स में स्कर्ट से कंफर्टेबल ऑप्शन क्या होगा भला? तो क्यों ना आप भी इस गर्मियों के सीजन में स्कर्ट ट्राई करें। आप कॉटन की स्कर्ट को कुर्ती के साथ मिक्स एंड मैच कर सकती हैं और चाहें तो सूट के साथ घेरदार सी स्कर्ट स्टिच भी करा सकती हैं।

अगर आप ऑफिस-कॉलेज जाती हैं और जरा फॉर्मल लुक चाहिए, तो सिगरेट पैंट ट्राई कर सकती हैं। लेंथ में ये एंकल से थोड़ी ऊपर ही होती हैं, जिससे काफी मॉडर्न सा लुक आता है। हालांकि गर्मियां हैं तो ज्यादा टाइट फिट वाली पैंट ना स्टिच कराएं। थोड़ी ढीली रखेंगी तो कंफर्ट बना रहेगा।

खास मौकों के लिए आप पटियाला सलवार स्टिच करा सकती हैं। अब गर्मियों में कुछ भी टाइट पहनने का मन तो करता नहीं है। ऐसे में खूब सारी प्लीट्स वाली पटियाला सलवार एकदम परफेक्ट रहेगी।

गर्ल्स के बीच बूट कट पैंट का फैशन एक बार फिर से पॉपुलर हो रहा है। अगर आपको 90s के बॉलीवुड का फैशन अट्रैक्ट करता है तो ये लुक आपको जरूर ट्राई करना चाहिए। इसमें परफेक्ट मॉडर्न फ्यूजन लुक मिलता है।
