फैशन की दुनिया में इंडो वेस्टर्न फ्यूजन लुक काफी ट्रेंड में रहते हैं। इसी का एक खूबसूरत उदाहरण हैं मसाबा कट ब्लाउज डिजाइन तो आजकल काफी ज्यादा ट्रेंड में बने हुए हैं। ये ब्लाउज ना सिर्फ ट्रेडिशनल लुक में मॉडर्न टच एड करते हैं, बल्कि अपने यूनिक पैटर्न की वजह से साड़ी के पूरे लुक को हाइलाइट कर देते हैं। अगर आप भी इस बार कुछ नया और अलग हटकर ट्राई करना चाहती हैं, तो मसाबा कट ब्लाउज डिजाइन आपके लिए परफेक्ट ऑप्शन हो सकते हैं। चलिए यहां देखते हैं कुछ फैंसी डिजाइन। (All Images Credit- Pinterest, Instagram)

ब्लाउज का फैब्रिक सिंपल है तो डिजाइनर लुक के लिए आप इस तरह का मसाबा कट ब्लाउज स्टिच करा सकती हैं। एल्बो लेंथ स्लीव्स, खूबसूरत नेकलाइन और ट्रेंडी पैटर्न आपकी लुक को फैशनेबल बना देंगे। रेगुलर वाली साड़ियों को ट्रेंडी ट्विस्ट देने का ये बेस्ट तरीका है।

थोड़ा और क्लासी लुक चाहती हैं तो फुल चूड़ीदार स्लीव्स बनवा सकती हैं। ये काफी एलिगेंट और पॉलिश्ड लुक देती हैं। स्लीव्स के लिए आप अलग से मैचिंग नेट, शिफॉन या जॉर्जेट का फैब्रिक ले सकती हैं। इससे डिजाइन काफी ज्यादा अच्छा लगता है।

आपके पास एक अजरख प्रिंट वाला ब्लाउज पीस होना ही चाहिए। इसे आप कई साड़ियों के साथ मिक्स एंड मैच कर सकती हैं और देखने में भी ये काफी क्लासी लगता है। ऐसा फैब्रिक ले कर मसाबा कट ब्लाउज डिजाइन बनवा कर रख लें, समर्स में आपके काफी काम आने वाला है।

आप कुछ इस तरह की फुल डिजाइनर स्लीव्स भी बनवा सकती हैं। ये ग्लव स्टाइल स्लीव्स होती हैं, जो हाथ को आगे तक कवर करती हैं। इनका लुक काफी पॉलिश्ड लगता है। किसी स्पेशल ओकेजन के लिए ब्लाउज स्टिच करा रही हैं तो स्लीव्स को ये ट्रेंडी टच दे सकती हैं।

अपनी सिल्क वाली साड़ियों के साथ भी आप मसाबा कट ब्लाउज डिजाइन ट्राई कर सकती हैं। ट्रेडिशनल के साथ मॉडर्न का ये फ्यूजन काफी ट्रेंडी लगेगा। इसकी स्लीव्स पर गोल्डन बॉर्डर अटैच कराना ना भूलें, साथ ही बैक पर आप लटकन और लेस वाले डिजाइन भी ट्राई कर सकती हैं।

आप ब्लाउज की मैचिंग का नेट फैब्रिक ले कर भी स्लीव्स स्टिच करा सकती हैं। ये काफी ट्रेंडी और स्टाइलिश लुक देती हैं। शादी-पार्टीज के लिए ऐसे डिजाइन एकदम परफेक्ट रहते हैं। खासतौर से अगर आपकी साड़ी में नेट का काम है या शिमरी फैब्रिक है तो आपको जरूर ये स्लीव्स ट्राई करनी चाहिए।

आपके वॉर्डरोब में एक फ्लोरल प्रिंट मसाबा कट ब्लाउज भी होना ही चाहिए। इसे आप अपनी कई साड़ियों के मिक्स एंड मैच कर के स्टाइलिश लुक क्रिएट कर सकती हैं। खासतौर से समर्स में ये डिजाइन काफी फ्रेश और सुंदर लुक देते हैं।
