डीप नेक ब्लाउज में दिखती है ब्रा? ट्राई करें ये 3 फैशन हैक, नहीं होगी शर्मिंदगी! How to Hide Bra in Deep Neck Blouses Fashion Hacks You Must Try, फैशन - Hindustan
More

डीप नेक ब्लाउज में दिखती है ब्रा? ट्राई करें ये 3 फैशन हैक, नहीं होगी शर्मिंदगी!

डीप नेक वाले ब्लाउज को स्टाइल करने में एक प्रॉब्लम बड़ी आम है और वो है ब्रा का दिखना। जरा सा गला बड़ा हुआ नहीं कि पीछे से पूरी ब्रा दिखने लगती है, जो बिल्कुल भी अच्छी नहीं लगती। इसी प्रॉब्लम को दूर करने के लिए कुछ फैशन हैक हम आपके साथ शेयर कर रहे हैं।

Tue, 7 April 2026 07:53 PMAnmol Chauhan लाइव हिन्दुस्तान
share
डीप नेक ब्लाउज में दिखती है ब्रा? ट्राई करें ये 3 फैशन हैक, नहीं होगी शर्मिंदगी!

डीप नेक ब्लाउज आजकल महिलाओं के फैशन स्टेटमेंट का हिस्सा बन गए हैं। चाहे साड़ी हो या फिर लहंगा, साथ में डीप नेकलाइन वाला ब्लाउज हो तो लुक अपने आप ही खास लगने लगता है। हालांकि डीप नेक वाले ब्लाउज को स्टाइल करने में एक प्रॉब्लम बड़ी आम है और वो है ब्रा का दिखना। जरा सा गला बड़ा हुआ नहीं कि पीछे से पूरी ब्रा दिखने लगती है, जो बिल्कुल भी अच्छी नहीं लगती। खासतौर से अगर ब्रा पैडेड नहीं है तो साथ में ब्रा पहननी ही पड़ती है। उसमें भी अगर आपके पास नॉर्मल वाली ब्रा ही है तो उसे बैकलेस या डीप नेक वाले ब्लाउज में कैसे हाइड करें, ये बड़ी चुनौती बन जाता है। अगर आपके साथ भी अक्सर यही होता है तो चलिए आज हम आपके साथ कुछ फैशन हैक शेयर कर रहे हैं, जिन्हें फॉलो करेंगी तो अगली बार से डीप नेकलाइन वाले ब्लाउज को स्टाइल करने में कोई दिक्कत नहीं आएगी।

डीप नेक में ब्रा हाइड करने के लिए फॉलो करें ये वायरल हैक

डीप नेक या बैकलेस ब्लाउज स्टाइल करना है लेकिन पीछे से पूरी ब्रा शो हो रही है, तो ये वायरल हैक आपके बड़े काम आ सकता है। इसके लिए सबसे पहले पीछे से अपने ब्रा का हुक ओपन करें, फिर इसे अंदर की तरफ फोल्ड कर लें। दोनों ही साइड से आपको ऐसा कर लेना है। अब एक सेफ्टी पिन लें और उसकी मदद से ब्रा के फोल्ड्स को ब्लाउज के साथ सिक्योर कर दें। अब अपने ब्लाउज का हुक लगाएं, कितना भी डीप गला हो ब्रा पीछे से शो नहीं होगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:डेली वियर साड़ी भी लगेगी डिजाइनर! ब्लाउज के ये 8 फैंसी पैटर्न अभी सेव करें
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सूट की बाजू के ये डिजाइन देख पड़ोसन भी पूछेगी- 'कहां से सिलवाया?' सेव करें फोटो

रिमूवेबल पैडिंग या ब्रा इंसर्ट का इस्तेमाल करें

सबसे बेस्ट तो यही रहता है कि अगर आप डीप नेक वाले ब्लाउज बनवा रही हों, तो उसमें पहले से ही पैड फिट करा लें। इससे ब्रा पहनने का झंझट ही खत्म हो जाता है। हालांकि अगर आप पैड नहीं लगवा पाई हैं तो रिमूवेबल पैड खरीद सकती हैं। ये काफी पतले होते हैं और ब्लाउज पहनने के बाद आप इन्हें आसानी से एडजस्ट कर सकती हैं। फिर ब्रा पहनने की जरूरत ही नहीं पड़ेगी। ये आपको आसानी से ऑनलाइन या ऑफलाइन भी मिल जाएंगे।

ट्रांसपेरेंट स्ट्रैप्स वाले जरूर रखें

आपके पास एक दो ट्रांसपेरेंट स्ट्रैप्स वाले ब्रा भी होने चाहिए। ये पूरी तरह से ट्रांसपेरेंट होता है, इसलिए शो होने पर भी खास नजर नहीं आता है। इसके एक दो पेयर अगर आपके पास होंगे तो आप आसानी से अपने डीप नेक ब्लाउज के साथ वियर कर पाएंगी। मार्केट में इनके स्ट्रैप्स भी अलग से काफी सस्ते में मिल जाते हैं, जिन्हें नॉर्मल ब्रा में अटैच कर के भी पहना जा सकता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ब्लाउज हुआ पुराना, अब 'बैकलेस आंगी' का जमाना! आप भी ट्राई करें ये बोल्ड लुक्स

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।