From Daily Wear to Special Occasions 8 Latest Blouse Designs for Every Saree Look डेली वियर साड़ी भी लगेगी डिजाइनर! ब्लाउज के ये 8 फैंसी पैटर्न अभी सेव करें
More
Hindi Newsफोटोलाइफस्टाइलडेली वियर साड़ी भी लगेगी डिजाइनर! ब्लाउज के ये 8 फैंसी पैटर्न अभी सेव करें

डेली वियर साड़ी भी लगेगी डिजाइनर! ब्लाउज के ये 8 फैंसी पैटर्न अभी सेव करें

आजकल डिजाइनर ब्लाउज का जमाना है।अगर आप भी ब्लाउज के लिए कुछ फैंसी डिजाइन खोज रही हैं, तो बिल्कुल सही जगह पर हैं। यहां हम आपके लिए एक से बढ़कर एक ब्लाउज डिजाइन ले कर आए हैं, जिन्हें आप अपने मास्टर जी को दिखाकर स्टिच करा सकती हैं।

Anmol ChauhanTue, 7 April 2026 03:40 PM
1/9

साड़ी के ब्लाउज को दें डिजाइनर लुक

साड़ी का लुक भी तभी निखर कर आता है, जब उसके साथ का ब्लाउज पीस भी परफेक्ट और स्टाइलिश हो। आजकल तो डिजाइनर ब्लाउज का जमाना है। महिलाएं ब्लाउज की फ्रंट और बैक नेकलाइन को काफी स्टाइलिश तरीके से स्टिच करा रही हैं, जिससे ओवरऑल लुक काफी ज्यादा फैशनबल लगता है। अगर आप भी ब्लाउज के लिए कुछ फैंसी डिजाइन खोज रही हैं, तो बिल्कुल सही जगह पर हैं। यहां हम आपके लिए एक से बढ़कर एक ब्लाउज डिजाइन ले कर आए हैं, जिन्हें आप अपने मास्टर जी को दिखाकर स्टिच करा सकती हैं। (All Images Credit- Pinterest)

2/9

बैक पर नेट लगवाकर बनवाएं ब्लाउज

ब्लाउज की बैक पर आप मैचिंग नेट फैब्रिक लगवाकर ये खूबसूरत सा डिजाइन बनवा सकती हैं। ये आपके ब्लाउज पीस को काफी डिजाइनर सा लुक देगा। ऐसे डिजाइन खास मौकों पर पहनने वाली साड़ियों के लिए परफेक्ट रहते हैं, ना ही ज्यादा ओवर लगते हैं और स्टाइलिश लुक भी पूरा देते हैं।

3/9

स्टाइलिश कट वर्क वाला डिजाइन

ये वाला ब्लाउज डिजाइन भी काफी फैंसी है। ट्राएंगल शेप कट वर्क के साथ प्यारी सी लेस और लटकन का कॉम्बिनेशन बेहद ही प्यारा पीजी रहा है। अगर आपका ब्लाउज सिंपल है या प्रिंटेड फैब्रिक वाला है, तो इस तरह सिलवाकर आप उसे डिजाइनर लुक दे सकती हैं।

4/9

बैकलेस पसंद है तो ये ब्लाउज स्टिच कराएं

बैकलेस ब्लाउज पसंद हैं तो ये डिजाइन आपको जरूर ट्राई करना चाहिए। ये काफी बोल्ड और स्टाइलिश लुक देगा। इस डिजाइन की खासियत है कि आप डेली वियर की सिंपल साड़ियों के अलावा हेवी साड़ियों के साथ भी ऐसा ब्लाउज पीस स्टिच करा सकती हैं।

5/9

फ्रंट के लिए स्टाइलिश नेकलाइन

ब्लाउज को थोड़ा मॉडर्न ट्विस्ट देना चाहती हैं तो ये वाला डिजाइन आपको जरूर ट्राई करना चाहिए। इसकी फ्रंट नेकलाइन काफी ज्यादा स्टाइलिश है, साथ में स्लीव्स का पैटर्न भी काफी ट्रेंडी है। समर्स के लिए तो ये डिजाइन एकदम ही परफेक्ट रहेगा।

6/9

कोटी स्टाइल में ब्लाउज सिलवाएं

थोड़ा हटकर कुछ ट्राई करना चाहती हैं तो कोटी स्टाइल में ब्लाउज पीस स्टिच करा सकती हैं। ये डिजाइन आजकल काफी ट्रेंड में बना हुआ है और देखने में भी काफी मॉडर्न लगता है। साड़ी के साथ ऐसा ब्लाउज पहनकर आप फ्यूजन लुक क्रिएट कर सकती हैं।

7/9

बैक के लिए बोल्ड डिजाइन

थोड़ा बोल्ड और स्टाइलिश ब्लाउज पीस सिलवाना है, तो ये वाला डिजाइन भी परफेक्ट रहेगा। इसकी बैक काफी फैंसी है, साथ में अगर आप फुल स्लीव्स भी बनवा लेंगी तो लुक काफी ज्यादा मॉडर्न लगेगा। सिंपल साड़ियों के साथ तो खासतौर से ऐसी ही स्टेटमेंट ब्लाउज पीस बढ़िया लगते हैं।

8/9

डोरी स्टाइल में ब्लाउज डिजाइन

बैक पर डोरी लगवाकर आप कुछ इस तरह का ब्लाउज पीस भी स्टिच करा सकती हैं। ये उन महिलाओं के लिए एकदम परफेक्ट है जो बैकलेस नहीं पहनना चाहतीं, लेकिन वैसा ही स्टाइलिश लुक भी खोज रही हैं। आपकी स्पेशल सिल्क साड़ियां हों या डेली वियर की साड़ी, ये ब्लाउज पीस एकदम परफेक्ट रहेगा।

9/9

क्लासिक डीप नेक ब्लाउज

क्लासिक डीप नेक ब्लाउज पीस हमेशा ही ट्रेंड में रहता है। डेली वियर की साड़ियों के लिए कोई स्टाइलिश सा पैटर्न खोज रही हैं, तो आंख मूंदकर ये फैंसी पैटर्न पिक कर सकती हैं। साथ में डोरी और हैंडमैड लटकन भी लगवा लेंगी, तो लुक की तारीफ किए बिना कोई नहीं रहेगा।