1/8सूट को थोड़ा डिजाइनर टच देना हो तो सही स्लीव्स और नेकलाइन चूज करना जरूरी हो जाता है। खासतौर से डिजाइनर बाजू का ट्रेंड आजकल काफी ज्यादा वायरल है। महिलाएं सिंपल फैब्रिक ले कर सूट की स्लीव्स को ट्रेंडी तरीके से स्टिच करा रही हैं, जो बनने के बाद काफी ज्यादा फैंसी लगता है। एक तरह से देखें तो सिर्फ स्लीव्स को ही अगर आप स्टाइलिश तरीके से स्टिच करा लें, तो लुक काफी प्यारा आता है। यहां हमनें आपके लिए कुछ फैंसी डिजाइन सिलेक्ट किए हैं, जिनमें से आप अपनी पसंद के मुताबिक कोई भी पैटर्न चुन सकती हैं और अपने सूट को डिजाइनर लुक दे सकती हैं। (All Images Credit- Pinterest)

कफ स्लीव्स काफी ट्रेंड में हैं और ये देखने में बड़ी क्लासी और एलिगेंट लगती हैं। इनका ढीला फिट इन्हें डेली वियर के लिए एक आरामदायक ऑप्शन बनाता है। अगर आप ऑफिस या कॉलेज जाने के लिए सूट सिलवा रही हैं, तो ये स्लीव्स एक बढ़िया फॉर्मल लुक के लिए परफेक्ट हो सकती हैं।

कट वर्क काफी ज्यादा फैंसी लगता है। आप अपने सूट की स्लीव्स पर भी कुछ इस तरह का पैटर्न बनवा सकती हैं। पूरे सूट में आपकी बाजू ही सबसे खास दिखेगी। थोड़ा सा और डिजाइनर लुक देना है तो पर्ल डिटेलिंग ट्राई कर सकती हैं, खूबसूरती बढ़ जाएगी।

पाकिस्तानी सूटों की तरह अगर आप ढीली और फुल आस्तीन बनवा रही हैं, तो आगे कुछ इस तरह का पैटर्न रखवा सकती हैं। ये बेहद ही फैंसी और अट्रैक्टिव लगता है। खासतौर से डेली वियर के सूटों के साथ ऐसे सिंपल डिजाइन काफी बढ़िया रहते हैं।

सूट को थोड़ा डिजाइनर और खूबसूरत सा लुक देना चाहती हैं तो मैचिंग ऑर्गेंजा लेस भी लगवा सकती हैं। ये सबसे सिंपल और स्टाइलिश तरीका है अपनी स्लीव्स को डिजाइन करने का। ओवरऑल सूट सिंपल भी है तो इस तरह की लेस लगवाएं, पूरे सूट का लुक चेंज हो जाएगा।

थोड़ा हटकर यूनिक सा डिजाइन ढूंढ रही हैं तो ये पैटर्न ट्राई करें। ये आपके सूट को काफी मॉडर्न और फैंसी सा लुक देगा। समर्स के लिए ऐसे ढीले पैटर्न परफेक्ट रहते हैं, टैनिंग भी नहीं होती और गर्मी भी नहीं लगती।

आपको अपनी स्लीव्स को डिजाइनर लुक देना है, तो बस आंख मूंदकर ये वाला डिजाइन सिलेक्ट कर लीजिए। ऐसी यूनिक स्लीव्स आपकी सहेलियों ने भी कभी स्टिच नहीं कराई होगी। मैचिंग या कॉन्ट्रास्ट रंग में लेस ले कर आपको ये स्लीव्स बनवानी है, लुक देखती ही जाएंगी।

अगर आपको पफ स्लीव्स पसंद हैं तो ये वाला डिजाइन भी जरूर पसंद आएगा। समर्स के लिए एकदम परफेक्ट पैटर्न है, देखने में भी स्टाइलिश और पहनने में भी काफी आरामदायक। आप स्लीव्स में बटन और लेस लगवाकर थोड़ी क्रिएटिविटी जोड़ सकती हैं, बाकी सिंपल भी ये काफी स्टाइलिश लगता है।
